- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- जहरीले कचरे को लेकर हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
जहरीले कचरे को लेकर हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
Peethampur,MP
By दैनिक जागरण
On
भोपाल गैस त्रासदी से जुड़ी यूनियन कार्बाइड फ़ैक्ट्री के कचरे को पीथमपुर में जलाया जाना है। इसका विरोध स्थानीय लोग कर रहे हैं। विरोध प्रदर्शन के दौरान दो लोगों ने आत्मदाह करने की कोशिश की। इससे यहां के हालात और बिगड़ गए हैं। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठी चार्ज भी किया है।
लाइव अपडेट
03:27 PM, 03-Jan-2025
इंदौर आने-जाने के सभी रस्ते बंद
पीथमपुर में लोगों के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने चारों तरफ से आने-जाने के रास्ते बंद कर दिए हैं। इंदौर जाने का रास्ता पूरी तरह से बंद है। यहां लोगों को पीने का पानी भी नहीं मिल रहा है। खाने का सामान भी नहीं है। यहां की फैक्ट्रियों में काम करने वाले मजदूर परेशान हो रहे हैं।

03:22 PM, 03-Jan-2025
सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने शुरु किया अनशन पीथमपुर में सैलाना के विधायक कमलेश्वर डोडियार 24 घंटे के लिए अनशन पर बैठ गए हैं। डोडियार का कहना है कि 337 मैट्रिक टन जहरीले कचरे को यहां जलाने से लोगों को कैंसर होने का खतरा है। सरकार का रवैया ठीक नहीं है।
03:08 PM, 03-Jan-2025
मोबाइल नेटवर्क बंद, जैमर लगेपीथमपुर में भीड़ के गुस्से को देखते हुए पुलिस ने मोबाइल नेटवर्क बंद कर दिया है। मोबाइल जैमर लगे वाहनों को भी कई जगह खड़ा किया गया है। अभी तक दो जगहों पर लाठी चार्ज हुआ है। एक जगह वॉटर केनन का भी प्रयोग हुआ है। इससे कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं।
01:56 PM, 03-Jan-2025
महिलाएं बोली-जनप्रतिनिधि हमारी चूड़ियां पहन ले
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हैं। उनका कहना है कि पीथमपुर में हजारों फैक्ट्रियां है। विषैले कचरे के कारण लोग यहां से पलायन करने लग जाएंगे तो हमारा रोजगार छिन जाएगा। जनप्रतिनिधि भी इस मामले में खामोश हैं। कुछ महिलाएं अपनी चूड़ियां निकाल कर बोलीं-अब हम ये चूड़ियां जनप्रतिनिधियों को भेंट करेंगे।

01:53 PM, 03-Jan-2025
कचरा जलाने वाली कंपनी परिसर को घेरने की कोशिश प्रदर्शनकारी पीथमपुर की रामकी कंपनी में तोड़फोड़ करने के इरादे से जाने लगे तो पुलिस ने लाठियां चलाकर उन्हें रोका। रामकी कंपनी को प्रशासन ने प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया है। पूरे इलाके को पुलिस छावनी बना दिया हैै। सड़कों पर बेरिकेड लगाए गए हैं। डेढ़ सौ से ज्यादा पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। इस पूरे इंतजाम के कारण अभी तक भीड़ कंपनी परिसर तक नहीं पहुंच पाई है। इंदौर से अतिरिक्त पुलिस बल मंगाया गया है।
01:35 PM, 03-Jan-2025
दो ने किया आत्मदाह का प्रयासपीथमपुर में कचरा जलाने के विरोध में हो रहे प्रदर्शन के बीच दो युवकों ने आत्मदाह की कोशिश की। पीथमपुर निवासी राजू पटेल और राजकुमार रघुवंशी ने खुद के शरीर पर पेट्रोल डाल लिया और आग लगा ली। अन्य प्रदर्शनकारियों ने उन्हें बताया। पहले पीथमपुर के सामुदायिक केंद्र में उन्हें उपचार के लिए भेजा गया। इसके बाद दोनों को गंभीर हालत में चोइथराम अस्पताल में भर्ती किया गया। आत्मदाह के बाद आंदोलनकारी और भड़क गए। उन्होंने रामकी कंपनी की तरफ जाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने लाठियां चलाकर भीड़ को तितर-बितर किया।
01:29 PM, 03-Jan-2025
जहरीले कचरे को लेकर हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज; दो ने किया आत्मदाह का प्रयास
यूनियन कार्बाइड का जहरीला कचरा लाने के विरोध में मध्य प्रदेश के पीथमपुर में जबरदस्त हंगामा हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हजारों की तादाद में लोग सड़क पर उतर आए हैं और बेकाबू पब्लिक को संभालने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा है। बता दें कि भोपाल गैस कांड के 40 साल बाद यूनियन कार्बाइड कारखाने का 337 टन जहरीला कचरा गुरुवार की सुबह इंदौर के पास स्थित पीथमपुर की एक इंडस्ट्रियल वेस्ट डिपोजिट यूनिट में पहुंचा दिया गया था। लोगों की मांग है कि इस कचरे के निपटान की व्यवस्था पीथमपुर से हटाकर कहीं और की जाए। Edited By: दैनिक जागरण
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए
www.dainikjagranmpcg.com
03 Jan 2025 By दैनिक जागरण
जहरीले कचरे को लेकर हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
Peethampur,MP
लाइव अपडेट
03:27 PM, 03-Jan-2025
इंदौर आने-जाने के सभी रस्ते बंद
पीथमपुर में लोगों के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने चारों तरफ से आने-जाने के रास्ते बंद कर दिए हैं। इंदौर जाने का रास्ता पूरी तरह से बंद है। यहां लोगों को पीने का पानी भी नहीं मिल रहा है। खाने का सामान भी नहीं है। यहां की फैक्ट्रियों में काम करने वाले मजदूर परेशान हो रहे हैं।
पीथमपुर में लोगों के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने चारों तरफ से आने-जाने के रास्ते बंद कर दिए हैं। इंदौर जाने का रास्ता पूरी तरह से बंद है। यहां लोगों को पीने का पानी भी नहीं मिल रहा है। खाने का सामान भी नहीं है। यहां की फैक्ट्रियों में काम करने वाले मजदूर परेशान हो रहे हैं।
03:22 PM, 03-Jan-2025
सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने शुरु किया अनशन पीथमपुर में सैलाना के विधायक कमलेश्वर डोडियार 24 घंटे के लिए अनशन पर बैठ गए हैं। डोडियार का कहना है कि 337 मैट्रिक टन जहरीले कचरे को यहां जलाने से लोगों को कैंसर होने का खतरा है। सरकार का रवैया ठीक नहीं है।
03:08 PM, 03-Jan-2025
मोबाइल नेटवर्क बंद, जैमर लगेपीथमपुर में भीड़ के गुस्से को देखते हुए पुलिस ने मोबाइल नेटवर्क बंद कर दिया है। मोबाइल जैमर लगे वाहनों को भी कई जगह खड़ा किया गया है। अभी तक दो जगहों पर लाठी चार्ज हुआ है। एक जगह वॉटर केनन का भी प्रयोग हुआ है। इससे कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं।
01:56 PM, 03-Jan-2025
महिलाएं बोली-जनप्रतिनिधि हमारी चूड़ियां पहन ले
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हैं। उनका कहना है कि पीथमपुर में हजारों फैक्ट्रियां है। विषैले कचरे के कारण लोग यहां से पलायन करने लग जाएंगे तो हमारा रोजगार छिन जाएगा। जनप्रतिनिधि भी इस मामले में खामोश हैं। कुछ महिलाएं अपनी चूड़ियां निकाल कर बोलीं-अब हम ये चूड़ियां जनप्रतिनिधियों को भेंट करेंगे।
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हैं। उनका कहना है कि पीथमपुर में हजारों फैक्ट्रियां है। विषैले कचरे के कारण लोग यहां से पलायन करने लग जाएंगे तो हमारा रोजगार छिन जाएगा। जनप्रतिनिधि भी इस मामले में खामोश हैं। कुछ महिलाएं अपनी चूड़ियां निकाल कर बोलीं-अब हम ये चूड़ियां जनप्रतिनिधियों को भेंट करेंगे।
01:53 PM, 03-Jan-2025
कचरा जलाने वाली कंपनी परिसर को घेरने की कोशिश प्रदर्शनकारी पीथमपुर की रामकी कंपनी में तोड़फोड़ करने के इरादे से जाने लगे तो पुलिस ने लाठियां चलाकर उन्हें रोका। रामकी कंपनी को प्रशासन ने प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया है। पूरे इलाके को पुलिस छावनी बना दिया हैै। सड़कों पर बेरिकेड लगाए गए हैं। डेढ़ सौ से ज्यादा पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। इस पूरे इंतजाम के कारण अभी तक भीड़ कंपनी परिसर तक नहीं पहुंच पाई है। इंदौर से अतिरिक्त पुलिस बल मंगाया गया है।
01:35 PM, 03-Jan-2025
दो ने किया आत्मदाह का प्रयासपीथमपुर में कचरा जलाने के विरोध में हो रहे प्रदर्शन के बीच दो युवकों ने आत्मदाह की कोशिश की। पीथमपुर निवासी राजू पटेल और राजकुमार रघुवंशी ने खुद के शरीर पर पेट्रोल डाल लिया और आग लगा ली। अन्य प्रदर्शनकारियों ने उन्हें बताया। पहले पीथमपुर के सामुदायिक केंद्र में उन्हें उपचार के लिए भेजा गया। इसके बाद दोनों को गंभीर हालत में चोइथराम अस्पताल में भर्ती किया गया। आत्मदाह के बाद आंदोलनकारी और भड़क गए। उन्होंने रामकी कंपनी की तरफ जाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने लाठियां चलाकर भीड़ को तितर-बितर किया।
01:29 PM, 03-Jan-2025
जहरीले कचरे को लेकर हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज; दो ने किया आत्मदाह का प्रयास
यूनियन कार्बाइड का जहरीला कचरा लाने के विरोध में मध्य प्रदेश के पीथमपुर में जबरदस्त हंगामा हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हजारों की तादाद में लोग सड़क पर उतर आए हैं और बेकाबू पब्लिक को संभालने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा है। बता दें कि भोपाल गैस कांड के 40 साल बाद यूनियन कार्बाइड कारखाने का 337 टन जहरीला कचरा गुरुवार की सुबह इंदौर के पास स्थित पीथमपुर की एक इंडस्ट्रियल वेस्ट डिपोजिट यूनिट में पहुंचा दिया गया था। लोगों की मांग है कि इस कचरे के निपटान की व्यवस्था पीथमपुर से हटाकर कहीं और की जाए। https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/uproar-over-toxic-waste-police-lathicharged/article-6912
खबरें और भी हैं
टाप न्यूज
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत
Published On
By Vaishnavi.J
मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त
Published On
By Vaishnavi.J
प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है
Published On
By Vaishnavi.J
भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे
Published On
By Vaishnavi.J
संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
बिजनेस
11 Jul 2026 13:27:17
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.