- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- राजगढ़ में गुस्ल के साथ उर्स का आगाज, 5 दिन तक सजेगी कव्वालियों की महफिल
राजगढ़ में गुस्ल के साथ उर्स का आगाज, 5 दिन तक सजेगी कव्वालियों की महफिल
Rajgad, MP
राजगढ़ में उर्स में शामिल होने के लिए कई राज्यों से जायरीन पहुंचे. मेले में दुकानें भी सज चुकी हैं.
राजगढ़ में 10 मार्च से बाबा बदख्शानी की दरगाह परिसर में लगने वाले सालाना उर्स की शुरुआत सोमवार शाम 4 बजे गुस्ल के साथ हुई. इस कार्यक्रम में कई प्रदेशों से बड़ी संख्या में जायरीन (श्रद्धालु ) शामिल हुए. 5 दिन तक कव्वाली की महफिल का आयोजन भी किया जाएगा. इस अवसर पर मेला भी सज गया है, जो 15 दिन तक चलेगा.
कलेक्टर व एसपी ने अफसरों के साथ किया निरीक्षण
बता दें कि राजगढ़ की दरगाह परिसर में लगने वाला सालाना उर्स अजमेर दरगाह के बाद देश का सबसे बड़ा दूसरा उर्स है, जिसका शुमार एशिया के बड़े उर्स के आयोजनों में किया जाता है. लाखों की संख्या में देश के अलग-अलग हिस्से से ज़ायरीन यहां पहुंचते हैं. इस आयोजन की तैयारिया एक माह पूर्व से ही शुरू हो जाती हैं. जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन भी इसकी तैयारी में जुटता है. जिले के बड़े अधिकारियों ने उर्स की व्यवस्था का जायजा लिया. सोमवार को गुस्ल से पूर्व राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा और एसपी आदित्य मिश्रा ने दरगाह कमेटी सदर शफीक गामा के साथ निरीक्षण किया.

111 साल से आयोजित हो रहा है उर्स
उर्स में शामिल हुए रमेश श्रेणी बताते हैं "मेरे दादा परदादा भी यहां आया करते थे. उन्हीं के साथ मैं भी आता रहा और ये क्रम आज भी जारी है. यहां बहुत बड़ा मेला भी लगता है. सभी धर्म के लोग इस पर्व को साथ मनाते हैं." राजगढ़ के अकील खान बताते हैं "वह गुस्ल के आयोजन में शामिल होने के लिए आए हैं. इस उर्स को लगभग 111 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं." गौरतलब है कि राजगढ़ में लगने वाला यह उर्स कौमी एकता का एक बड़ा उदाहरण है. क्योंकि सभी समुदाय के लोग व्यवसाय के लिए अपने झूले, दुकानें और दर्शन करने के लिए भी यहां आते हैं.

-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए