दिखाते थे असली सोने की गिन्नियां और थमा देते थे नकली, सुनसान जगह में होती थी सौदेबाजी

Betul, MP

नकली सोने की गिन्नियों को असली बताकर देश भर में करोड़ों की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश, बैतूल में दो गिरफ्तार.

नकली सोने की गिन्नी को असली बताकर देशभर में करोड़ों की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. बैतूल की बीजादेही पुलिस ने रविवार को इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया. ये गैंग अब तक देश के विभिन्न राज्यों में लोगों को निशाना बनाकर करोड़ों रुपए की ठगी कर चुका है. पुलिस गैंग के दूसरे सदस्योंं की तलाश में जुटी है.

सूचना मिलने के बाद 2 आरोपी गिरफ्तार

एडिशनल एएसपी कमला जोशी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि "5 अप्रैल 2025 को थाना बीजादेही को इस गैंग की सूचना मिली थी. झिरियाडोह गांव के जंगल में ग्रामीणों को नकली सोने की गिन्नियां असली बताकर भारी कीमत पर बेचे जाने की जानकारी के बाद पुलिस एक्टिव हुई. सूचना के बाद पुलिस ने 6 अप्रैल को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया."

नकली सोने की 240 गिन्नियां बरामद

एडिशनल एएसपी कमला जोशी ने बताया कि "दोनों आरोपी रूप सिंह और अजीत पारधी नर्मदापुरम के रहने वाले हैं. गिरफ्तारी के समय आरोपियों के कब्जे से नकली सोने की 240 गिन्नियां, नकली सोने के आभूषण और 02 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं."

पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

एडिशनल एएसपी कमला जोशी ने बताया कि "प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे एक संगठित ठग गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं. ये गिरोह मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, राजस्थान, उत्तर प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों में भोले-भाले, ग्रामीण और नागरिकों को ठगने का कार्य करते हैं.
यह गिरोह सुनियोजित रणनीति के तहत बस स्टैंड, मंदिर परिसर, ट्रेन यात्रा जैसे स्थानों पर संपर्क बनाते हैं. इन लोगों के सामने ये गिरोह दावा करता है कि उनके खेत में या रास्ते में उन्हें सोने की गिन्नियां मिली हैं, जिन्हें वे पुलिस तथा शासन की नजर से चोरी-छिपे बाजार मूल्य से आधे दाम में बेचना चाहते हैं."

सुनसान जगह ऐसे तय करते थे सौदा

ये गिरोह भरोसा जीतने के लिए शुरुआत में लोगों को एक असली सोने की गिन्नी देकर उसे जांच कराने के लिए प्रेरित करते थे. जांच के बाद गिन्नी असली पाए जाने पर लोग भरोस में आकर आसानी से सौदा तय कर लेते थे और उसके बाद उन्हें नकली गिन्नियां सौंपकर गिरोह रफूचक्कर हो जाता था. पुलिस का डर दिखाकर गिरोह सौदे के लिए बैतूल, हरदा और नर्मदापुरम जिलों के सीमावर्ती जंगलों या सुनसान स्थलों पर लोगों को बुलाते थे जहां मोबाइल नेटवर्क और दूसरी सुविधाएं उपलब्ध नहीं होती थीं. लोगों को ठगे जाने का अहसास होने तक गिरोह के सदस्य दूसरे शहर में डेरा डाल लेते थे.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Apr 2025 By दैनिक जागरण

दिखाते थे असली सोने की गिन्नियां और थमा देते थे नकली, सुनसान जगह में होती थी सौदेबाजी

Betul, MP

नकली सोने की गिन्नी को असली बताकर देशभर में करोड़ों की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. बैतूल की बीजादेही पुलिस ने रविवार को इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया. ये गैंग अब तक देश के विभिन्न राज्यों में लोगों को निशाना बनाकर करोड़ों रुपए की ठगी कर चुका है. पुलिस गैंग के दूसरे सदस्योंं की तलाश में जुटी है.

सूचना मिलने के बाद 2 आरोपी गिरफ्तार

एडिशनल एएसपी कमला जोशी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि "5 अप्रैल 2025 को थाना बीजादेही को इस गैंग की सूचना मिली थी. झिरियाडोह गांव के जंगल में ग्रामीणों को नकली सोने की गिन्नियां असली बताकर भारी कीमत पर बेचे जाने की जानकारी के बाद पुलिस एक्टिव हुई. सूचना के बाद पुलिस ने 6 अप्रैल को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया."

नकली सोने की 240 गिन्नियां बरामद

एडिशनल एएसपी कमला जोशी ने बताया कि "दोनों आरोपी रूप सिंह और अजीत पारधी नर्मदापुरम के रहने वाले हैं. गिरफ्तारी के समय आरोपियों के कब्जे से नकली सोने की 240 गिन्नियां, नकली सोने के आभूषण और 02 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं."

पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

एडिशनल एएसपी कमला जोशी ने बताया कि "प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे एक संगठित ठग गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं. ये गिरोह मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, राजस्थान, उत्तर प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों में भोले-भाले, ग्रामीण और नागरिकों को ठगने का कार्य करते हैं.
यह गिरोह सुनियोजित रणनीति के तहत बस स्टैंड, मंदिर परिसर, ट्रेन यात्रा जैसे स्थानों पर संपर्क बनाते हैं. इन लोगों के सामने ये गिरोह दावा करता है कि उनके खेत में या रास्ते में उन्हें सोने की गिन्नियां मिली हैं, जिन्हें वे पुलिस तथा शासन की नजर से चोरी-छिपे बाजार मूल्य से आधे दाम में बेचना चाहते हैं."

सुनसान जगह ऐसे तय करते थे सौदा

ये गिरोह भरोसा जीतने के लिए शुरुआत में लोगों को एक असली सोने की गिन्नी देकर उसे जांच कराने के लिए प्रेरित करते थे. जांच के बाद गिन्नी असली पाए जाने पर लोग भरोस में आकर आसानी से सौदा तय कर लेते थे और उसके बाद उन्हें नकली गिन्नियां सौंपकर गिरोह रफूचक्कर हो जाता था. पुलिस का डर दिखाकर गिरोह सौदे के लिए बैतूल, हरदा और नर्मदापुरम जिलों के सीमावर्ती जंगलों या सुनसान स्थलों पर लोगों को बुलाते थे जहां मोबाइल नेटवर्क और दूसरी सुविधाएं उपलब्ध नहीं होती थीं. लोगों को ठगे जाने का अहसास होने तक गिरोह के सदस्य दूसरे शहर में डेरा डाल लेते थे.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/used-to-show-real-gold-gorge/article-16974

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.