- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- वंदे भारत में मिलेगा चटपटा खाना और मनपसंद स्नैक्स, एमपी के इन रूटों पर सुविधा शुरू
वंदे भारत में मिलेगा चटपटा खाना और मनपसंद स्नैक्स, एमपी के इन रूटों पर सुविधा शुरू
BHOPAL, MP
वंदे भारत में अब खाना और नाश्ता के अलावा यात्रियों को मिलेगी यह सुविधा, बोर नहीं होंगे यात्री, बच्चों का भी होगा टाइमपास.
देश में रेल यात्रा को वंदे भारत ने एक नया आयाम दिया है. इस ट्रेन की स्पीड से जहां यात्री समय से पहले अपने मुकाम तक पहुंच रहे हैं, वहीं यात्रियों को इसमें वातानुकूलित सुविधा के साथ अन्य कई प्रकार की सुविधाएं भी दी जा रही हैं. जिससे लंबी दूरी की यात्रा करने वालों को बोरियत महसूस नहीं हो. हालांकि वंदे भारत ट्रेनों में चाय-नाश्ता और खाने की सुविधा पहले से ही मिल रही है. लेकिन रेलवे इसमें इजाफा करने जा रहा है.
अभी केवल एक ही ट्रेन में शुरू होगी सुविधा
रेलवे बोर्ड द्वारा वंदे भारत में शुरू की जा रही नई सुविधा पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर एक ट्रेन से की जाएगी. यदि यह प्रयोग सफल रहता है, तो इसे अन्य वंदे भारत ट्रेनों में भी शामिल किया जाएगा. रेलवे बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि गोरखपुर-अयोध्या-लखनउ-प्रयागराज वंदे भारत में यात्रियों के लिए नई सुविधा शुरू हो गई है. अब जल्द ही इसे अन्य रुटों पर चलने वाली वंदे भारत में शुरू किया जाएगा.
वंदे भारत में मिलेगा चटपटा खाना और स्नेक्स
अब सफर के दौरान आपकी सुविधाओं में और भी इजाफा किया गया है. जी हां ट्रेन में नाश्ता के अलावा पैक्ड आइटम भी रखे गए हैं. अगर आप बाहर का चटपटा खाने के शौकीन हैं, तो वंदे भारत एक्सप्रेस ने आपकी इस समस्या का हल कर दिया है. आईआरसीटीसी यानि भारतीय रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन ने यह सुविधा यात्रियों के अलग से शुरू की है. बता दें पहले से बुक किए गए खाने के साथ-साथ अब वेंडर ट्रॉली के जरिए यह एक्स्ट्रा सुविधा भी मिलेगी. लिहाजा आप अपनी मनचाही चीजें खरीद सकते हैं.
एमपी के इन रूटों पर शुरू होगी सुविधा
आपकी जानकारी के लिए बता दें यह सुविधा सबसे पहले गोरखपुर रूट पर शुरू की गई है लेकिन जल्द ही इसे मध्य प्रदेश के 4 रूट पर शुरू किया जाएगा. भोपाल से दिल्ली वंदे भारत, इंदौर नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, भोपाल रीवा वंदे भारत एक्सप्रेस, खजुराहो नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस में शुरू की जाएगी. अभी तक यात्रियों को टिकट बुकिंग के समय नाश्ता और खाना बुक करना पड़ता था. लेकिन अब ट्रॉली वेंडर के जरिए दूसरी खीने-पीने की चीजें खरीदी जा सकेंगी. इस सुविधा का फायदा यह होगा कि अगर कोई यात्री खाना नहीं खाना चाहता तो वह पैक्ड आइटम के जरिए अपनी भूख मिटा सकता है.
वंदे भारत में मिलेगा चिप्स, कोल्ड ड्रिंक्स और बिस्किट
इस सुविधा के बारे में भोपाल रेल मंडल के सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि "रेलवे बोर्ड वंदे भारत ट्रेनों में यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है. इसी कड़ी में अब वंदे भारत ट्रेन में खाना और नाश्ता के अलावा चिप्स, कोल्ड ड्रिंक्स और अन्य पैक्ड उत्पादन भी परोसने की तैयारी की जा रही है."
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए