VEDIO : BJP के नगर पालिका अध्यक्ष ने होली में आशीर्वाद लेने आए शख्स पर रखी लात, सड़क में भी दिखाई गुंडई

Narsinghpur, MP

पद और बल मिलते ही व्यक्ति कितना अहंकारी और घमंडी हो जाता है, इसका ताजा उदाहरण मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में देखने को मिला है। जहां एक बीजेपी नेता का होली पर रंग लगाने आए शख्स को लात मारने का कथित वीडियो वायरल हो रहा है।

वीडियो में देखा गया कि होली पर्व पर आशीर्वाद लेने आए शख्स के ऊपर उन्होंने ऐसे लात रखी, जैसे वो कोई राजा और नीचे बैठा वृद्ध उनका सेवक है। वहीं सड़क पर भी एक शख्स को लात मारने का कथित वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

वीडियो तेंदूखेड़ा नगरपालिका अध्यक्ष विष्णु शर्मा का है। जिसके मुताबिक, एक अधेड़ उम्र का शख्स होली पर्व पर विष्णु शर्मा का पैर छूने पहुंच गया। फिर क्या था, कुर्सी पर बैठे बीजेपी नेता ने उनके कंधे पर लात रख दी। वहीं इसी से जुड़ा एक और वीडियो में उन्हें एक युवक पर लात बरसाते देखा गया। 

वीडियो वायरल होने के बाद भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष उदित शर्मा ने उनके समर्थन में पोस्ट कर कांग्रेस और मीडिया पर निशाना साध दिया। उदित शर्मा ने लिखा, “कांग्रेसियों व फर्जी पत्रकारों देख लो। रंजन अग्रवाल को पता है आखिर में साथ कौन देगा? तेंदूखेड़ा का माहौल तुम वहां से बैठ कर खराब न कर पाओगे, ना होगा। फर्जी वीडियो फैलाना बंद करो। होली के शुभ पर्व पर रंजन भाई आशीर्वाद लेते हुए अध्यक्ष जी का….हैप्पी होली।”

वीडियो बड़े नेताओं तक पहुंचा तो बवाल मच गया। इस मामले मेंआज बीजेपी जिला अध्यक्ष रामसनेही पाठक ने बताया कि भाजपा ने मामला में संज्ञान लिया है। भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष उदित शर्मा ने भी इसे संभवतः पोस्ट किया है, हम उनका भी पक्ष जानेंगे। भाजपा ने प्रदेश स्तर तक मामले को पहुंचाया है। अगर वीडियो सही हुआ तो निश्चित कार्यवाही की जाएगी। 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Mar 2025 By दैनिक जागरण

VEDIO : BJP के नगर पालिका अध्यक्ष ने होली में आशीर्वाद लेने आए शख्स पर रखी लात, सड़क में भी दिखाई गुंडई

Narsinghpur, MP

पद और बल मिलते ही व्यक्ति कितना अहंकारी और घमंडी हो जाता है, इसका ताजा उदाहरण मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में देखने को मिला है। जहां एक बीजेपी नेता का होली पर रंग लगाने आए शख्स को लात मारने का कथित वीडियो वायरल हो रहा है।

वीडियो में देखा गया कि होली पर्व पर आशीर्वाद लेने आए शख्स के ऊपर उन्होंने ऐसे लात रखी, जैसे वो कोई राजा और नीचे बैठा वृद्ध उनका सेवक है। वहीं सड़क पर भी एक शख्स को लात मारने का कथित वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

वीडियो तेंदूखेड़ा नगरपालिका अध्यक्ष विष्णु शर्मा का है। जिसके मुताबिक, एक अधेड़ उम्र का शख्स होली पर्व पर विष्णु शर्मा का पैर छूने पहुंच गया। फिर क्या था, कुर्सी पर बैठे बीजेपी नेता ने उनके कंधे पर लात रख दी। वहीं इसी से जुड़ा एक और वीडियो में उन्हें एक युवक पर लात बरसाते देखा गया। 

वीडियो वायरल होने के बाद भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष उदित शर्मा ने उनके समर्थन में पोस्ट कर कांग्रेस और मीडिया पर निशाना साध दिया। उदित शर्मा ने लिखा, “कांग्रेसियों व फर्जी पत्रकारों देख लो। रंजन अग्रवाल को पता है आखिर में साथ कौन देगा? तेंदूखेड़ा का माहौल तुम वहां से बैठ कर खराब न कर पाओगे, ना होगा। फर्जी वीडियो फैलाना बंद करो। होली के शुभ पर्व पर रंजन भाई आशीर्वाद लेते हुए अध्यक्ष जी का….हैप्पी होली।”

वीडियो बड़े नेताओं तक पहुंचा तो बवाल मच गया। इस मामले मेंआज बीजेपी जिला अध्यक्ष रामसनेही पाठक ने बताया कि भाजपा ने मामला में संज्ञान लिया है। भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष उदित शर्मा ने भी इसे संभवतः पोस्ट किया है, हम उनका भी पक्ष जानेंगे। भाजपा ने प्रदेश स्तर तक मामले को पहुंचाया है। अगर वीडियो सही हुआ तो निश्चित कार्यवाही की जाएगी। 

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/vedio-bjp-municipality-president-also-showed-hooliganism-in-holi-to/article-14192

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.