vedio : दो युवकों के हाथ पैर बांधकर बेरहमी से पिटाईः

Murena, MP

जिले के पोरसा कस्बे के सेंथरा अहीर गांव में दो युवकों की हाथ पैर बांधकर बेहरमी से मारपीट की गई। पीड़ितों का कहना है किआरोपियों ने उन्हें पकड़ा और घर में बंदकर लाठियों से बुरी तरह पीटा, इसके बाद उन्हें छोड़ा गया। मामले का वीडियो भी सामने आया है जिसमें आरोपी दोनों युवकों को बांधकर डंडों से मारपीट करते नजर आ रहे है। पीड़ित युवक थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने एक फरियाद पर सिर्फ एनसीआर ही लिखी, वहीं दूसरे युवक की मारपीट का इसमें जिक्र भी नहीं किया है।

जानकारी के मुताबिक लेनरोड अंबाह निवासी संदीप जाटव 18 साल भांजे आकाश के साथ सेंथरा अहीर गांव अपने एक दोस्त के यहां गए थे। इसी बीच रात साढ़े 11 बजे वह गांव के रामहरि जाटव के घर के बाहर पहुंचे, जहां रामहरि व उसके दो परिजन ने उन्हें पकड़ लिया। किसी रिश्तेदार लड़की से संदीप की बात करने का आरोप लगाकर उनकी मारपीट शुरू कर दी। घर में बांधकर दोनों युवकों रामहरि, भूपेंद्र व रवि जाटव ने हाथ पैर बांधकर लाठियों से जमकर मारपीट की गई।

एनसीआर रिपोर्ट में संदीप का जिक्र नहीं

पूरी रात उनकी मारपीट की गई, इसके बाद दूसरे दिन उन्हें छोड़ा। जिसके बाद वे पोरसा थाने पहुंचे। जहां उनकी एनसीआर रिपोर्ट दर्ज की गई है। संदीप के पूरे शरीर पर चोट के निशान है। खासबात यह है कि जो एनसीआर रिपोर्ट दर्ज की गई है, उसमें सिर्फ संदीप की मारपीट का ही जिक्र है, जबकि जो मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है, उसमें आकाश की भी हाथ पैर बांधकर मारपीट की गई है।

L

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Apr 2025 By दैनिक जागरण

vedio : दो युवकों के हाथ पैर बांधकर बेरहमी से पिटाईः

Murena, MP

जिले के पोरसा कस्बे के सेंथरा अहीर गांव में दो युवकों की हाथ पैर बांधकर बेहरमी से मारपीट की गई। पीड़ितों का कहना है किआरोपियों ने उन्हें पकड़ा और घर में बंदकर लाठियों से बुरी तरह पीटा, इसके बाद उन्हें छोड़ा गया। मामले का वीडियो भी सामने आया है जिसमें आरोपी दोनों युवकों को बांधकर डंडों से मारपीट करते नजर आ रहे है। पीड़ित युवक थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने एक फरियाद पर सिर्फ एनसीआर ही लिखी, वहीं दूसरे युवक की मारपीट का इसमें जिक्र भी नहीं किया है।

जानकारी के मुताबिक लेनरोड अंबाह निवासी संदीप जाटव 18 साल भांजे आकाश के साथ सेंथरा अहीर गांव अपने एक दोस्त के यहां गए थे। इसी बीच रात साढ़े 11 बजे वह गांव के रामहरि जाटव के घर के बाहर पहुंचे, जहां रामहरि व उसके दो परिजन ने उन्हें पकड़ लिया। किसी रिश्तेदार लड़की से संदीप की बात करने का आरोप लगाकर उनकी मारपीट शुरू कर दी। घर में बांधकर दोनों युवकों रामहरि, भूपेंद्र व रवि जाटव ने हाथ पैर बांधकर लाठियों से जमकर मारपीट की गई।

एनसीआर रिपोर्ट में संदीप का जिक्र नहीं

पूरी रात उनकी मारपीट की गई, इसके बाद दूसरे दिन उन्हें छोड़ा। जिसके बाद वे पोरसा थाने पहुंचे। जहां उनकी एनसीआर रिपोर्ट दर्ज की गई है। संदीप के पूरे शरीर पर चोट के निशान है। खासबात यह है कि जो एनसीआर रिपोर्ट दर्ज की गई है, उसमें सिर्फ संदीप की मारपीट का ही जिक्र है, जबकि जो मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है, उसमें आकाश की भी हाथ पैर बांधकर मारपीट की गई है।

L

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/vedio-brutally-beaten-by-tying-the-hands-of-two-youths/article-17077

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.