- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- उपराष्ट्रपति धनखड़ ने ऑपरेशन सिंदूर की सराहना की, बोले- भारत जल्द बनेगा तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था...
उपराष्ट्रपति धनखड़ ने ऑपरेशन सिंदूर की सराहना की, बोले- भारत जल्द बनेगा तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
Narsinghpur, MP
देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार को मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर में आयोजित तीन दिवसीय कृषि उद्योग समागम का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने हाल ही में सफल रहे ऑपरेशन सिंदूर की खुलकर तारीफ की और प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिए गए "खून और पानी साथ नहीं बह सकते" संदेश को विश्व स्तर पर मजबूत संकेत बताया।
भारत जल्द बनेगा तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
अपने संबोधन में उपराष्ट्रपति ने कहा,
"आज भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और बहुत जल्द हम तीसरे स्थान पर होंगे। कृषि भारत की रीढ़ है और हमारी आधी से अधिक आबादी इससे प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से जुड़ी हुई है।"
उन्होंने इस बात की सराहना की कि मध्यप्रदेश सरकार कृषि को उद्योगों से जोड़ने का कार्य कर रही है, जिससे किसानों की आय बढ़ेगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिलेगी।
कृषि और उद्योगों को जोड़ने की सराहना
धनखड़ ने समागम में लगे विभिन्न कृषि स्टॉलों का अवलोकन भी किया और किसानों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि भारत का किसान देश का भाग्यविधाता है और ऐसे आयोजनों से उनके प्रयासों को सम्मान मिलता है।
मुख्यमंत्री ने बताया विकास का खाका
कार्यक्रम में उपस्थित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि
"हमने इस समागम के माध्यम से 400 से ज्यादा निवेशकों को आमंत्रित किया और 20 नई उद्योग इकाइयों का उद्घाटन किया गया। हजारों किसान इस आयोजन में शामिल हुए। साथ ही कृषि क्षेत्र से जुड़ी करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया गया है।"
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार किसानों के लिए आधुनिक कृषि तकनीकों, प्रोसेसिंग यूनिट और निर्यात आधारित उत्पादन को बढ़ावा देने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है।
राज्यपाल समेत कई गणमान्य रहे मौजूद
इस अवसर पर राज्यपाल डॉ. मंगु भाई पटेल, विभिन्न मंत्रीगण, सांसद और विधायक भी मंच पर उपस्थित रहे। समागम में किसान, निवेशक, उद्यमी और कृषि विशेषज्ञों की बड़ी भागीदारी रही।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए