Video: भोपाल हमीदिया कॉलेज में लाउडस्पीकर और मजार के मामले में मंत्री विश्वास कैलाश सारंग सख्त, दिए कड़े निर्देश

BHOPAL, MP

भोपाल के हमीदिया कॉलेज में लाउडस्पीकर से अज़ान और कॉलेज परिसर में एक मजार के मुद्दे को लेकर राज्य के मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने सख्त रुख अपनाया है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि शासकीय भूमि का अवैध उपयोग या अतिक्रमण कतई सहन नहीं किया जाएगा और इसके लिए प्रशासन को कड़े निर्देश दिए गए हैं।

मंत्री सारंग ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “ऐसे किसी भी अवैध निर्माण को अनुमति नहीं दी जाएगी। शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे या गतिविधियों को रोकने के लिए प्रशासन को सख्त निर्देश दिए गए हैं। अगर लाउडस्पीकर से पढ़ाई में व्यवधान आता है तो यह आपत्तिजनक है, और इसे तत्काल हटाने के आदेश दिए गए हैं। लाउडस्पीकर के उपयोग को लेकर सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पहले ही जारी है, जिसका पालन किया जाना जरूरी है।”

मंत्री विश्वास सारंग ने आगे कहा कि पूरी भूमि की नपती करवाई जाएगी और अगर शासकीय भूमि पर कोई अतिक्रमण पाया जाता है तो उस कब्जे को हटाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं। कलेक्टर और जिला प्रशासन की टीम को यह जिम्मेदारी दी गई है कि वे सीमा-चिह्नांकन करें और अवैध अतिक्रमण को चिन्हित कर तुरंत हटाने की कार्रवाई करें।

उन्होंने यह भी जोड़ा कि कॉलेज प्रशासन की आपत्तियों का समुचित संज्ञान लिया जाएगा और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि छात्रों को पढ़ाई में कोई दिक्कत न हो।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Jun 2025 By दैनिक जागरण

Video: भोपाल हमीदिया कॉलेज में लाउडस्पीकर और मजार के मामले में मंत्री विश्वास कैलाश सारंग सख्त, दिए कड़े निर्देश

BHOPAL, MP

उन्होंने स्पष्ट किया कि शासकीय भूमि का अवैध उपयोग या अतिक्रमण कतई सहन नहीं किया जाएगा और इसके लिए प्रशासन को कड़े निर्देश दिए गए हैं।

मंत्री सारंग ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “ऐसे किसी भी अवैध निर्माण को अनुमति नहीं दी जाएगी। शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे या गतिविधियों को रोकने के लिए प्रशासन को सख्त निर्देश दिए गए हैं। अगर लाउडस्पीकर से पढ़ाई में व्यवधान आता है तो यह आपत्तिजनक है, और इसे तत्काल हटाने के आदेश दिए गए हैं। लाउडस्पीकर के उपयोग को लेकर सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पहले ही जारी है, जिसका पालन किया जाना जरूरी है।”

मंत्री विश्वास सारंग ने आगे कहा कि पूरी भूमि की नपती करवाई जाएगी और अगर शासकीय भूमि पर कोई अतिक्रमण पाया जाता है तो उस कब्जे को हटाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं। कलेक्टर और जिला प्रशासन की टीम को यह जिम्मेदारी दी गई है कि वे सीमा-चिह्नांकन करें और अवैध अतिक्रमण को चिन्हित कर तुरंत हटाने की कार्रवाई करें।

उन्होंने यह भी जोड़ा कि कॉलेज प्रशासन की आपत्तियों का समुचित संज्ञान लिया जाएगा और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि छात्रों को पढ़ाई में कोई दिक्कत न हो।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/video-in-the-case-of-loudspeaker-and-tomb-at-bhopal/article-25508

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.