VIDEO - मंत्री ने विधानसभा में इंदिरा गांधी को बोला 'दादी', विपक्ष बोला- 'यह क्या बकवास...', तभी शुरू हो गया हंगामा

JAGRAN DESK

राजस्थान विधानसभा में शुक्रवार को प्रश्नकाल के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को लेकर की गई एक टिप्पणी पर जमकर हंगामा हुआ।

राजस्थान सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने एक सवाल के जवाब में कहा, 'पिछले बजट में 2023-24 में आपने (कांग्रेस सरकार) हर बार की तरह अपनी दादी इंदिरा गांधी के नाम पर इस योजना का नाम रखा था।'

इंदिरा गांधी देश की प्रधानमंत्री रहीं- विपक्ष 

मंत्री अविनाश गललोत के ये कहने पर विपक्ष भड़क उठा। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने मंत्री अविनाश गहलोत की टिप्पणी का कड़ा विरोध करते हुए कहा, 'यह क्या बकवास है? इंदिरा गांधी देश की प्रधानमंत्री रही हैं। उनके लिए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है।'

जोगाराम पटेल बोले- दादी एक सम्मानजनक शब्द

विधानसभा के अंदर मामला इतना बिगड़ गया कि कांग्रेस के विधायक सदन के वैल में आ गए और नारेबाजी शुरू कर दी। संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल ने स्थिति को शांत करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि 'दादी' एक सम्मानजनक शब्द है, लेकिन तब तक विधायक स्पीकर की टेबल तक पहुंच चुके थे। 

सदन की कार्यवाही कई बार स्थगित

विधानसभा के अंदर सत्ता और विपक्ष के बीच बढ़ते हंगामे को देखते हुए स्पीकर ने सदन की कार्यवाही को 30 मिनट के लिए स्थगित कर दिया। सदन की कार्यवाही शुरू होने पर भी हंगामा जारी रहा तो सभापति ने 2 बजे तक के लिए सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Feb 2025 By दैनिक जागरण

VIDEO - मंत्री ने विधानसभा में इंदिरा गांधी को बोला 'दादी', विपक्ष बोला- 'यह क्या बकवास...', तभी शुरू हो गया हंगामा

JAGRAN DESK

राजस्थान सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने एक सवाल के जवाब में कहा, 'पिछले बजट में 2023-24 में आपने (कांग्रेस सरकार) हर बार की तरह अपनी दादी इंदिरा गांधी के नाम पर इस योजना का नाम रखा था।'

इंदिरा गांधी देश की प्रधानमंत्री रहीं- विपक्ष 

मंत्री अविनाश गललोत के ये कहने पर विपक्ष भड़क उठा। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने मंत्री अविनाश गहलोत की टिप्पणी का कड़ा विरोध करते हुए कहा, 'यह क्या बकवास है? इंदिरा गांधी देश की प्रधानमंत्री रही हैं। उनके लिए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है।'

जोगाराम पटेल बोले- दादी एक सम्मानजनक शब्द

विधानसभा के अंदर मामला इतना बिगड़ गया कि कांग्रेस के विधायक सदन के वैल में आ गए और नारेबाजी शुरू कर दी। संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल ने स्थिति को शांत करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि 'दादी' एक सम्मानजनक शब्द है, लेकिन तब तक विधायक स्पीकर की टेबल तक पहुंच चुके थे। 

सदन की कार्यवाही कई बार स्थगित

विधानसभा के अंदर सत्ता और विपक्ष के बीच बढ़ते हंगामे को देखते हुए स्पीकर ने सदन की कार्यवाही को 30 मिनट के लिए स्थगित कर दिया। सदन की कार्यवाही शुरू होने पर भी हंगामा जारी रहा तो सभापति ने 2 बजे तक के लिए सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/video-minister-said-to-indira-gandhi-in-the-assembly/article-11126

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.