- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- Video : मटन मार्केट में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला, कई घायल
Video : मटन मार्केट में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला, कई घायल
Rewa, MP
शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब थाने से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित मटन मार्केट में दो व्यापारिक गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। यह विवाद लंबे समय से चल रही व्यापारिक प्रतिस्पर्धा का परिणाम बताया जा रहा है, जो सोमवार को हिंसक झड़प में तब्दील हो गया।
गंभीर रूप से घायल हुए कई लोग
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बकरा मार्केट में वर्षों से दो गुटों के बीच तनातनी चल रही थी। सोमवार दोपहर अचानक दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और विवाद ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया। लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से एक-दूसरे पर हमला किया गया, जिसमें कई लोग बुरी तरह घायल हो गए।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किया हालात नियंत्रित
घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और हालात को संभालते हुए दोनों पक्षों को अलग किया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
जांच शुरू, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे
सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिससे दोषियों की पहचान की जा सके।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए