- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- विदिशा: जमीन विवाद में भाइयों की भिड़ंत, पुलिस पर महिलाओं ने लगाए मारपीट के आरोप
विदिशा: जमीन विवाद में भाइयों की भिड़ंत, पुलिस पर महिलाओं ने लगाए मारपीट के आरोप
vidisha, MP
विदिशा जिले के लटेरी क्षेत्र में गुरुवार रात दो सगे भाइयों के बीच जमीन को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट तक पहुंच गया।
घटना में छोटे भाई रामस्वरूप कुशवाहा ने अपने बेटे के साथ मिलकर बड़े भाई खिलन कुशवाह पर हमला कर दिया। झगड़े में खिलन गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
स्थानीय लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जिसके बाद यह मामला तेजी से चर्चा में आ गया। बताया गया कि रामस्वरूप का आरोप था कि बड़े भाई खिलन ने उनके घर से रुपये चुराए थे। इसी रंजिश के चलते दोनों पक्षों में हिंसक झड़प हो गई।
सड़क पर अधमरा छोड़ा
घटना के दौरान छोटे भाई ने अपने बेटे के साथ मिलकर बड़े भाई को जमीन पर पटक दिया और लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा। मारपीट के बाद उसे अधमरी हालत में सड़क पर छोड़ दिया गया।
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस से झड़प
जब पुलिस आरोपी रामस्वरूप को गिरफ्तार करने उसके घर पहुंची तो महिलाओं ने विरोध किया और पुलिस का रास्ता रोक लिया। इस दौरान पुलिस और महिलाओं के बीच धक्का-मुक्की हुई। महिलाओं ने आरोप लगाया कि कार्रवाई के दौरान पुलिस ने उन्हें थप्पड़ मारे और मारपीट की।
पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
टीआई जय कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पीड़ित को अस्पताल भिजवाया गया। मामले में बड़े भाई की शिकायत पर आरोपी रामस्वरूप कुशवाह को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य पर भी केस दर्ज किया जा रहा है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए