विदिशा की बेटी ने इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट में जीता सिल्वर

Sports Desk

इंडो-नेपाल इनविटेशनल युवा सीरीज 2025 में विदिशा की बेटी वैष्णवी श्रीवास्तव ने सिल्वर मेडल जीता. 3 दिन तक चले इस टूर्नामेंट के 3 राउंड को पार करते हुए वैष्णवी ने मेडल अपने नाम किया.

अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में विदिशा की वैष्णवी श्रीवास्तव ने सिल्वर मेडल जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है. वैष्णवी ने नेपाल के पोखरा स्थित रंगशाला स्टेडियम में आयोजित इंडो-नेपाल इनविटेशनल युवा सीरीज 2025 में भाग लिया. जिसमें उन्होंने अंडर-19 बैडमिंटन प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतकर मध्य प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है.

भारत से 4 खिलाड़ी प्रतियोगिता में हुए थे शामिल

इस प्रतियोगिता में भारत से 4 खिलाड़ी शामिल हुए थे. जिनमें दिल्ली, हरियाणा, तेलंगाना के खिलाड़ियों के साथ मध्य प्रदेश की वैष्णवी श्रीवास्तव का नाम शामिल था. 3 दिन तक चले इस टूर्नामेंट के 3 राउंड पार करते हुए वैष्णवी ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया.

वैष्णवी ने कहा "नेपाल में इस प्रतियोगिता में भाग लेना एक यादगार अनुभव रहा. अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करना और सिल्वर मेडल जीतना जीवन का सबसे बड़ा गौरवपूर्ण पल है." उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, कोच और समर्थकों को दिया.

वैष्णवी का विदिशा में हुआ भव्य स्वागत

शनिवार को मेडल जीतकर जब वैष्णवी वापस विदिशा आईं तो रेलवे स्टेशन पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया. वैष्णवी की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे विदिशा और मध्य प्रदेश को गर्व से भर दिया है. उनकी इस सफलता से युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी. वैष्णवी की सफलता ने एक बार फिर साबित किया है कि छोटे शहरों के खिलाड़ी भी प्रतिभा के दम पर बड़े मंचों पर परचम लहरा सकते हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Jan 2025 By दैनिक जागरण

विदिशा की बेटी ने इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट में जीता सिल्वर

Sports Desk

अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में विदिशा की वैष्णवी श्रीवास्तव ने सिल्वर मेडल जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है. वैष्णवी ने नेपाल के पोखरा स्थित रंगशाला स्टेडियम में आयोजित इंडो-नेपाल इनविटेशनल युवा सीरीज 2025 में भाग लिया. जिसमें उन्होंने अंडर-19 बैडमिंटन प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतकर मध्य प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है.

भारत से 4 खिलाड़ी प्रतियोगिता में हुए थे शामिल

इस प्रतियोगिता में भारत से 4 खिलाड़ी शामिल हुए थे. जिनमें दिल्ली, हरियाणा, तेलंगाना के खिलाड़ियों के साथ मध्य प्रदेश की वैष्णवी श्रीवास्तव का नाम शामिल था. 3 दिन तक चले इस टूर्नामेंट के 3 राउंड पार करते हुए वैष्णवी ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया.

वैष्णवी ने कहा "नेपाल में इस प्रतियोगिता में भाग लेना एक यादगार अनुभव रहा. अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करना और सिल्वर मेडल जीतना जीवन का सबसे बड़ा गौरवपूर्ण पल है." उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, कोच और समर्थकों को दिया.

वैष्णवी का विदिशा में हुआ भव्य स्वागत

शनिवार को मेडल जीतकर जब वैष्णवी वापस विदिशा आईं तो रेलवे स्टेशन पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया. वैष्णवी की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे विदिशा और मध्य प्रदेश को गर्व से भर दिया है. उनकी इस सफलता से युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी. वैष्णवी की सफलता ने एक बार फिर साबित किया है कि छोटे शहरों के खिलाड़ी भी प्रतिभा के दम पर बड़े मंचों पर परचम लहरा सकते हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/vidishas-daughter-won-silver-in-international-badminton-tournament/article-7014

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.