गुना में नदी में बहा ट्रैक्टर और बाइक, एक की मौत, तीन लापता; लहसुन बेचकर लौट रहे थे गांव

Guna, MP

मध्यप्रदेश के गुना जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब फतेहगढ़ थाना क्षेत्र की कोहन नदी को पार करते समय एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक तेज धार में बह गई। हादसे में चार लोग नदी में बह गए, जिनमें से एक युवक का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि तीन अन्य की तलाश जारी है।

लहसुन बेचकर लौट रहे थे युवक, तेज बहाव ने लिया बहाव में

जानकारी के अनुसार, करन (22) और सागर (18) नामक दो सगे भाई राजस्थान के छबड़ा से लहसुन बेचकर ट्रैक्टर-ट्रॉली के जरिए अपने गांव लौट रहे थे। वहीं, गोलू (30) नामक युवक अपने एक साथी के साथ बाइक पर फतेहगढ़ से गांव लौट रहा था। सुबह करीब 7:30 बजे, जब ये लोग कोहन नदी पार करने की कोशिश कर रहे थे, तभी ट्रैक्टर और बाइक दोनों बह गए।

गोलू का शव बरामद, बाकी तीन की तलाश में जुटी SDERF टीम

रेस्क्यू टीम ने गोलू (30) पुत्र रामविलास का शव बरामद कर लिया है, जो बहकर कोहन नदी के एक टापू तक पहुंच गया था। जबकि ट्रैक्टर पर सवार करन और सागर, और बाइक पर साथ गया गोलू का साथी अभी लापता हैं। SDERF की टीम बोट के जरिए करीब दो किलोमीटर क्षेत्र में तलाशी अभियान चला रही है।

भारी बारिश बनी हादसे की वजह

गुना में बीते 12 घंटे में करीब ढाई इंच बारिश दर्ज की गई है, जिससे नदी-नाले उफान पर हैं। इसके बावजूद ट्रैक्टर चालक ने नदी पार करने का जोखिम उठाया, जो भारी पड़ गया। ग्रामीणों ने बताया कि कोहन नदी अक्सर बरसात में खतरनाक हो जाती है।

शिवपुरी में भी हुआ था ऐसा ही हादसा

इससे पहले शुक्रवार को शिवपुरी के कुंअरपुर गांव में भी एक ट्रैक्टर तेज धार में पुलिया पार करते वक्त बह गया था, हालांकि वहां ग्रामीणों ने सभी चार लोगों को बचा लिया। लेकिन गुना का हादसा त्रासदी में बदल गया।

SDOP का बयान

SDOP विवेक अष्टाना ने बताया कि अब तक एक शव बरामद हो चुका है और तीन लोगों की तलाश जारी है। ट्रैक्टर ट्रॉली को भी नदी से बाहर निकाल लिया गया है। हादसे की जानकारी के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल मौके पर तैनात है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Jun 2025 By दैनिक जागरण

गुना में नदी में बहा ट्रैक्टर और बाइक, एक की मौत, तीन लापता; लहसुन बेचकर लौट रहे थे गांव

Guna, MP

लहसुन बेचकर लौट रहे थे युवक, तेज बहाव ने लिया बहाव में

जानकारी के अनुसार, करन (22) और सागर (18) नामक दो सगे भाई राजस्थान के छबड़ा से लहसुन बेचकर ट्रैक्टर-ट्रॉली के जरिए अपने गांव लौट रहे थे। वहीं, गोलू (30) नामक युवक अपने एक साथी के साथ बाइक पर फतेहगढ़ से गांव लौट रहा था। सुबह करीब 7:30 बजे, जब ये लोग कोहन नदी पार करने की कोशिश कर रहे थे, तभी ट्रैक्टर और बाइक दोनों बह गए।

गोलू का शव बरामद, बाकी तीन की तलाश में जुटी SDERF टीम

रेस्क्यू टीम ने गोलू (30) पुत्र रामविलास का शव बरामद कर लिया है, जो बहकर कोहन नदी के एक टापू तक पहुंच गया था। जबकि ट्रैक्टर पर सवार करन और सागर, और बाइक पर साथ गया गोलू का साथी अभी लापता हैं। SDERF की टीम बोट के जरिए करीब दो किलोमीटर क्षेत्र में तलाशी अभियान चला रही है।

भारी बारिश बनी हादसे की वजह

गुना में बीते 12 घंटे में करीब ढाई इंच बारिश दर्ज की गई है, जिससे नदी-नाले उफान पर हैं। इसके बावजूद ट्रैक्टर चालक ने नदी पार करने का जोखिम उठाया, जो भारी पड़ गया। ग्रामीणों ने बताया कि कोहन नदी अक्सर बरसात में खतरनाक हो जाती है।

शिवपुरी में भी हुआ था ऐसा ही हादसा

इससे पहले शुक्रवार को शिवपुरी के कुंअरपुर गांव में भी एक ट्रैक्टर तेज धार में पुलिया पार करते वक्त बह गया था, हालांकि वहां ग्रामीणों ने सभी चार लोगों को बचा लिया। लेकिन गुना का हादसा त्रासदी में बदल गया।

SDOP का बयान

SDOP विवेक अष्टाना ने बताया कि अब तक एक शव बरामद हो चुका है और तीन लोगों की तलाश जारी है। ट्रैक्टर ट्रॉली को भी नदी से बाहर निकाल लिया गया है। हादसे की जानकारी के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल मौके पर तैनात है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/village-was-returning-after-selling-three-missing-garlic-in-the/article-25036

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.