मऊगंज में ग्रामीणों ने पुलिस कर्मियों और तहसीलदार पर किया जानलेवा हमला, कई गंभीर घायल

Mauganj, MP

मध्य प्रदेश के मऊगंज में पुलिस कर्मियों और तहसीलदार के ऊपर आदिवासियों ने कुल्हाड़ी से प्राणघातक हमला कर दिया है. इस घटना के बाद हड़कंप मचा हुआ है. घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है. इलाज जारी है.

मऊगंज में बड़ा विवाद हुआ है. ये विवाद पुलिस कर्मियों, तहसीलदार और आदिवासियों के बीच हुआ है. भीड़ ने पुलिस के जवानों पर कुल्हाड़ी और अन्य धारदार हथियारों से जानलेवा हमला किया है. इस दौरान थाना प्रभारी और तहसीलदार समेत कई अधिकारी घायल हुए हैं.  महिला अधिकारी को बंधक बनाया.आदिवासियों ने बंधक बनाए युवक रज्जन की हत्या कर दी. थाना प्रभारी शाहपुर संदीप भारती, तहसीलदार पानिका ,एएस आई जवाहर सिंह यादव, बृहस्पति पटेल,गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घायल अवस्था में एसडीओपी अंकित सुल्या ग्रामीणों के बीच घिरी गईं, कई पुलिसकर्मी भी घिरे हुए हैं. सिविल अस्पताल, आशीर्वाद हास्पिटल मऊगंज में कराया भर्ती कराया गया है. वहीं कई पुलिस कर्मी वहां पर फंसे हुए हैं, जिन्हें चोट आई हैं.

मऊगंज जिले के रमनगरी पंचायत के गड़रा गांव में शुक्रवार को दो पक्षों के बीच हुए विवाद को सुलझाने गई पुलिस टीम पर उग्र ग्रामीणों ने हमला कर दिया, जिससे थाना प्रभारी शाहपुर संदीप भारती, तहसीलदार पानिका, एएसआई जवाहर सिंह यादव और बृहस्पति पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए.

आक्रोशित ग्रामीणों ने घेर लिया

स्थिति को नियंत्रित करने पहुंची एसडीओपी अंकित सुल्या को भी आक्रोशित ग्रामीणों ने घेर लिया, जिससे पुलिसकर्मियों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हालात इतने बिगड़ गए कि कई पुलिसकर्मी वहां फंस गए और उन्हें चोटें आईं। सभी घायलों को सिविल अस्पताल एवं आशीर्वाद अस्पताल, मऊगंज में भर्ती कराया गया है।

कैसे हुआ हमला?

मिली जानकारी के अनुसार, गांव में दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था, जिसे शांत करने पुलिस पहुंची थी. लेकिन ग्रामीणों ने अचानक आक्रामक रुख अपनाते हुए पुलिस टीम पर हमला बोल दिया. इस दौरान लाठी-डंडों और पत्थरों से पुलिसकर्मियों पर हमला किया गया, जिससे कई जवान घायल हो गए.

पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर, सुरक्षा बढ़ाई गई

घटनास्थल पर तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया. कई घायल पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर बताई जा रही है. इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गए हैं, और आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है.

गांव में भारी पुलिस बल तैनात, प्रशासन सतर्क

मऊगंज में इस घटना के बाद से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. पुलिस अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. प्रशासनिक अधिकारियों ने शांति बनाए रखने की अपील की है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Mar 2025 By दैनिक जागरण

मऊगंज में ग्रामीणों ने पुलिस कर्मियों और तहसीलदार पर किया जानलेवा हमला, कई गंभीर घायल

Mauganj, MP

मऊगंज में बड़ा विवाद हुआ है. ये विवाद पुलिस कर्मियों, तहसीलदार और आदिवासियों के बीच हुआ है. भीड़ ने पुलिस के जवानों पर कुल्हाड़ी और अन्य धारदार हथियारों से जानलेवा हमला किया है. इस दौरान थाना प्रभारी और तहसीलदार समेत कई अधिकारी घायल हुए हैं.  महिला अधिकारी को बंधक बनाया.आदिवासियों ने बंधक बनाए युवक रज्जन की हत्या कर दी. थाना प्रभारी शाहपुर संदीप भारती, तहसीलदार पानिका ,एएस आई जवाहर सिंह यादव, बृहस्पति पटेल,गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घायल अवस्था में एसडीओपी अंकित सुल्या ग्रामीणों के बीच घिरी गईं, कई पुलिसकर्मी भी घिरे हुए हैं. सिविल अस्पताल, आशीर्वाद हास्पिटल मऊगंज में कराया भर्ती कराया गया है. वहीं कई पुलिस कर्मी वहां पर फंसे हुए हैं, जिन्हें चोट आई हैं.

मऊगंज जिले के रमनगरी पंचायत के गड़रा गांव में शुक्रवार को दो पक्षों के बीच हुए विवाद को सुलझाने गई पुलिस टीम पर उग्र ग्रामीणों ने हमला कर दिया, जिससे थाना प्रभारी शाहपुर संदीप भारती, तहसीलदार पानिका, एएसआई जवाहर सिंह यादव और बृहस्पति पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए.

आक्रोशित ग्रामीणों ने घेर लिया

स्थिति को नियंत्रित करने पहुंची एसडीओपी अंकित सुल्या को भी आक्रोशित ग्रामीणों ने घेर लिया, जिससे पुलिसकर्मियों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हालात इतने बिगड़ गए कि कई पुलिसकर्मी वहां फंस गए और उन्हें चोटें आईं। सभी घायलों को सिविल अस्पताल एवं आशीर्वाद अस्पताल, मऊगंज में भर्ती कराया गया है।

कैसे हुआ हमला?

मिली जानकारी के अनुसार, गांव में दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था, जिसे शांत करने पुलिस पहुंची थी. लेकिन ग्रामीणों ने अचानक आक्रामक रुख अपनाते हुए पुलिस टीम पर हमला बोल दिया. इस दौरान लाठी-डंडों और पत्थरों से पुलिसकर्मियों पर हमला किया गया, जिससे कई जवान घायल हो गए.

पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर, सुरक्षा बढ़ाई गई

घटनास्थल पर तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया. कई घायल पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर बताई जा रही है. इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गए हैं, और आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है.

गांव में भारी पुलिस बल तैनात, प्रशासन सतर्क

मऊगंज में इस घटना के बाद से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. पुलिस अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. प्रशासनिक अधिकारियों ने शांति बनाए रखने की अपील की है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/villagers-in-mauganj-committed-murderous-attack-on-police-personnel-and/article-14090

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.