- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- पन्ना में बारिश से कच्ची दीवार गिरी, परिवार के 5 लोग मलबे में दबे; ग्रामीणों ने बचाया
पन्ना में बारिश से कच्ची दीवार गिरी, परिवार के 5 लोग मलबे में दबे; ग्रामीणों ने बचाया
Panna, MP
जिले के बृजपुर कस्बे में लगातार हो रही 24 घंटे की बारिश के बीच गुरुवार रात एक कच्चे मकान की दीवार ढह गई।
इस हादसे में राजेंद्र कुमार सोनी (55) के परिवार के 5 सदस्य मलबे के नीचे दब गए। हालांकि, आसपास के ग्रामीणों की तत्परता से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
जानकारी के अनुसार, परिवार घर में सो रहा था जब दीवार गिरने की तेज आवाज और चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने राजेंद्र सोनी, उनकी पत्नी नीतू (45), बेटी रानी (17) और दो बेटों अंश (13) व नक्श (8) को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में केवल रानी के पैर में मामूली चोट आई है, बाकी सभी सुरक्षित हैं।
राजेंद्र कुमार सोनी ने बताया कि उन्होंने कई साल पहले प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन किया था, लेकिन पात्र होने के बावजूद लाभ नहीं मिला। इस वजह से परिवार आज भी कच्चे मकान में रहने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि हादसे में घर का सारा सामान और खाने-पीने की चीजें बर्बाद हो गई हैं। यह घटना सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर गंभीर सवाल उठाती है कि आखिर जरूरतमंदों तक मदद क्यों समय पर नहीं पहुंच पाती।
......................................................................................................................
दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल
अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए