- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- अनूपपुर में अदानी प्लांट के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन: मजदूरों ने किया चक्काजाम, बकाया भुगतान की म...
अनूपपुर में अदानी प्लांट के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन: मजदूरों ने किया चक्काजाम, बकाया भुगतान की मांग
Anuppur, MP
अनूपपुर जिले के बिजुरी थाना क्षेत्र में मंगलवार को अदानी पावर प्लांट के खिलाफ ग्रामीणों और मजदूरों ने विरोध प्रदर्शन किया।
उमर्दा, छतई और मंटोलिया मझोली पंचायतों के सैकड़ों लोगों ने मुख्य सड़क पर चक्काजाम कर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की।
ग्रामीणों का आरोप है कि कंपनी बीते कई महीनों से मजदूरों का शोषण कर रही है। उन्हें न तो मजदूरी दी जा रही है और न ही सीएसआर फंड व भत्तों की राशि का भुगतान किया गया है। साथ ही स्थानीय युवाओं को रोजगार देने का वादा भी अब तक अधूरा है।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक कंपनी बकाया भुगतान नहीं करती और सभी वादे पूरे नहीं होते, तब तक विरोध जारी रहेगा।
प्रशासन ने की समझाइश, मौके पर तैनात पुलिस बल
स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती की है। अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर स्थिति को शांत करने का प्रयास कर रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। फिलहाल, क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और हालात प्रशासन के नियंत्रण में हैं।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए