शमशाबाद में पंचायत भवन के स्थान को लेकर विवाद: ग्रामीणों ने रोका विधायक का भूमि पूजन

vidisha, MP

शमशाबाद जनपद के अंतर्गत ग्राम सिलवाय खजूरी में प्रस्तावित नए पंचायत भवन के निर्माण स्थल को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

रविवार को विधायक सूर्य प्रकाश मीणा जब भवन के भूमि पूजन हेतु पहुंचे, तब ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए उन्हें कार्यक्रम करने से रोक दिया। ग्रामीणों की मांग है कि निर्माण कार्य पूर्व पंचायत भवन की स्थान पर ही किया जाए, जहां तक पहुंचना आसान है।

ग्रामीणों ने जताई नई जगह पर आपत्ति

गांववालों का कहना है कि पंचायत भवन के लिए चुनी गई नई जगह पुराने स्थान से करीब दो किलोमीटर दूर है और वहां तक जाने के रास्ते में एक नदी भी आती है, जो विशेष रूप से बारिश में बेहद खतरनाक हो जाती है। बुजुर्गों, महिलाओं और स्कूली बच्चों के लिए वहां तक पहुँचना मुश्किल होगा।

बिना ग्रामसभा की सहमति के लिया गया निर्णय

ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच ने ग्रामसभा की सहमति के बिना ही निर्माण स्थल निर्धारित कर दिया। पुराना भवन सर्वे क्रमांक 138/2 की शासकीय भूमि पर स्थित है, जो मुख्य सड़क से सटा हुआ है और दो ग्रामों—सिलवाय खजूरी व नरखेड़ाघाट—के निवासियों के लिए सुविधाजनक भी है।

कलेक्टर को सौंपा जा चुका है ज्ञापन

ग्रामीण पहले ही इस विषय को लेकर कलेक्टर अंशुल गुप्ता को ज्ञापन सौंप चुके हैं, जिसमें 15 अगस्त तक ग्रामसभा की सहमति से ही कार्य आगे बढ़ाने की मांग की गई थी। इसके बावजूद विधायक के आगमन और भूमि पूजन के प्रयास से विवाद और बढ़ गया।

विधायक का आश्वासन: ‘जहां ग्रामीण चाहेंगे वहीं बनेगा भवन’

विवाद के बाद विधायक सूर्य प्रकाश मीणा ने स्पष्ट किया कि बिना ग्रामवासियों की सहमति के कोई निर्माण नहीं किया जाएगा। उन्होंने माना कि वर्तमान में प्रस्तावित स्थान तक पहुंचना कठिन है और कहा कि 35 लाख की लागत से बनने वाले आधुनिक पंचायत भवन के लिए ऐसा स्थान चुना जाएगा जो सभी के लिए सुविधाजनक हो।

जन संवाद के लिए पहुंचे थे विधायक

विधायक ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए स्पष्ट किया कि वे भूमि पूजन के लिए नहीं, बल्कि ग्रामीणों की राय लेने के लिए आए थे। उन्होंने कहा कि भवन निर्माण किसी एक व्यक्ति की इच्छा पर नहीं, बल्कि सामूहिक सहमति से ही होगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Jul 2025 By दैनिक जागरण

शमशाबाद में पंचायत भवन के स्थान को लेकर विवाद: ग्रामीणों ने रोका विधायक का भूमि पूजन

vidisha, MP

रविवार को विधायक सूर्य प्रकाश मीणा जब भवन के भूमि पूजन हेतु पहुंचे, तब ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए उन्हें कार्यक्रम करने से रोक दिया। ग्रामीणों की मांग है कि निर्माण कार्य पूर्व पंचायत भवन की स्थान पर ही किया जाए, जहां तक पहुंचना आसान है।

ग्रामीणों ने जताई नई जगह पर आपत्ति

गांववालों का कहना है कि पंचायत भवन के लिए चुनी गई नई जगह पुराने स्थान से करीब दो किलोमीटर दूर है और वहां तक जाने के रास्ते में एक नदी भी आती है, जो विशेष रूप से बारिश में बेहद खतरनाक हो जाती है। बुजुर्गों, महिलाओं और स्कूली बच्चों के लिए वहां तक पहुँचना मुश्किल होगा।

बिना ग्रामसभा की सहमति के लिया गया निर्णय

ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच ने ग्रामसभा की सहमति के बिना ही निर्माण स्थल निर्धारित कर दिया। पुराना भवन सर्वे क्रमांक 138/2 की शासकीय भूमि पर स्थित है, जो मुख्य सड़क से सटा हुआ है और दो ग्रामों—सिलवाय खजूरी व नरखेड़ाघाट—के निवासियों के लिए सुविधाजनक भी है।

कलेक्टर को सौंपा जा चुका है ज्ञापन

ग्रामीण पहले ही इस विषय को लेकर कलेक्टर अंशुल गुप्ता को ज्ञापन सौंप चुके हैं, जिसमें 15 अगस्त तक ग्रामसभा की सहमति से ही कार्य आगे बढ़ाने की मांग की गई थी। इसके बावजूद विधायक के आगमन और भूमि पूजन के प्रयास से विवाद और बढ़ गया।

विधायक का आश्वासन: ‘जहां ग्रामीण चाहेंगे वहीं बनेगा भवन’

विवाद के बाद विधायक सूर्य प्रकाश मीणा ने स्पष्ट किया कि बिना ग्रामवासियों की सहमति के कोई निर्माण नहीं किया जाएगा। उन्होंने माना कि वर्तमान में प्रस्तावित स्थान तक पहुंचना कठिन है और कहा कि 35 लाख की लागत से बनने वाले आधुनिक पंचायत भवन के लिए ऐसा स्थान चुना जाएगा जो सभी के लिए सुविधाजनक हो।

जन संवाद के लिए पहुंचे थे विधायक

विधायक ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए स्पष्ट किया कि वे भूमि पूजन के लिए नहीं, बल्कि ग्रामीणों की राय लेने के लिए आए थे। उन्होंने कहा कि भवन निर्माण किसी एक व्यक्ति की इच्छा पर नहीं, बल्कि सामूहिक सहमति से ही होगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/villagers-stopped-dispute-over-the-location-of-panchayat-bhawan-in/article-28986

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.