- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- सतना में जंगली सुअर के हमले से बुजुर्ग की मौत, तीन गंभीर घायल: नदी किनारे मवेशी चरा रहे थे ग्रामीण
सतना में जंगली सुअर के हमले से बुजुर्ग की मौत, तीन गंभीर घायल: नदी किनारे मवेशी चरा रहे थे ग्रामीण
Satna, MP
सतना जिले के खोहर अंतरहार गांव में गुरुवार सुबह एक जंगली सुअर के हमले ने तबाही मचा दी। हमले में 65 वर्षीय दादोली पाल की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस वक्त हुआ जब ग्रामीण नदी किनारे बकरियां और भेड़ चरा रहे थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब 5 बजे की है। मृतक की पहचान दादोली पाल (65), निवासी मौहार थाना कोठी के रूप में हुई है। इस हमले में घायल लोगों में बबलू पाल (26), शकुंतला सोधिया (50) और देवेंद्र पटेल (30) शामिल हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
नदी किनारे चराई के दौरान हुआ हमला
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सभी ग्रामीण रोज की तरह नदी किनारे अपने मवेशियों को चराने गए थे, तभी झाड़ियों से निकले एक जंगली सुअर ने अचानक हमला कर दिया। सुअर ने पहले दादोली पाल पर हमला किया, जिन्हें बचाने दौड़े अन्य ग्रामीणों को भी उसने बुरी तरह घायल कर दिया।
पुलिस और वन विभाग मौके पर पहुंचा
घटना की सूचना मिलते ही कोटर थाना पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने तुरंत घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से उन्हें सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
वन विभाग द्वारा जंगली जानवरों की सक्रियता पर निगरानी रखने और आसपास के गांवों को सतर्क रहने की अपील की गई है।
ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग से मांगा मुआवजा
इस हादसे के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा और घायलों के लिए नि:शुल्क इलाज की मांग की है। साथ ही क्षेत्र में जंगली जानवरों की बढ़ती गतिविधियों पर नियंत्रण की मांग की जा रही है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए