रीवा-मऊगंज में अवैध क्लीनिकों पर बड़ा एक्शन: बिना लाइसेंस इलाज कर रहे सेंटर सील, दवाएं-उपकरण जब्त

Rewa, MP

जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ रीवा और मऊगंज जिले में स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी छापेमार कार्रवाई की है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यत्नेश त्रिपाठी के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान के तहत अवैध क्लीनिकों पर शिकंजा कसा गया।
संभागायुक्त के मार्गदर्शन और जिला प्रशासन के सहयोग से चलाए जा रहे इस अभियान में शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में संचालित संदिग्ध क्लीनिकों की अचानक जांच की गई। इस दौरान नईगढ़ी तहसील के ग्राम इंटहा कला में संचालित एक निजी क्लीनिक बिना वैध पंजीयन और आवश्यक अनुमतियों के चलता हुआ पाया गया। जांच में सामने आया कि यहां अप्रशिक्षित व्यक्तियों द्वारा मरीजों का इलाज किया जा रहा था, जो जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके से एलोपैथिक दवाएं, इंजेक्शन, मेडिकल उपकरण और अधूरे अभिलेख जब्त किए। साथ ही क्लीनिक को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है और संबंधित संचालक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
वहीं गंगेव ब्लॉक में संचालित मित्र डेंटल क्लीनिक का भी निरीक्षण किया गया। यहां आवश्यक दस्तावेज तो वैध पाए गए, लेकिन मेडिकल बायो-वेस्ट के सही निस्तारण में लापरवाही मिलने पर संचालकों को अंतिम चेतावनी देते हुए सुधार के निर्देश दिए गए हैं।
सीएमएचओ डॉ. यत्नेश त्रिपाठी ने स्पष्ट किया कि जिले में किसी भी प्रकार की अवैध चिकित्सा गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे मामलों में लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि वे केवल पंजीकृत और अधिकृत चिकित्सकों से ही उपचार कराएं तथा संदिग्ध क्लीनिकों की जानकारी तुरंत स्वास्थ्य विभाग को दें।
 
इस कार्रवाई में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के.बी. गौतम, खंड चिकित्सा अधिकारी ऋतुराज पाठक, उप जिला मीडिया अधिकारी ऋषिराज गौतम, प्रभारी लिपिक मनोज तिवारी सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम और स्थानीय लोग मौजूद रहे। जिला प्रशासन ने भी चेतावनी दी है कि बिना लाइसेंस और पंजीयन के स्वास्थ्य सेवाएं संचालित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
 
-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 May 2026 By दैनिक जागरण

रीवा-मऊगंज में अवैध क्लीनिकों पर बड़ा एक्शन: बिना लाइसेंस इलाज कर रहे सेंटर सील, दवाएं-उपकरण जब्त

Rewa, MP

जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ रीवा और मऊगंज जिले में स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी छापेमार कार्रवाई की है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यत्नेश त्रिपाठी के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान के तहत अवैध क्लीनिकों पर शिकंजा कसा गया।
संभागायुक्त के मार्गदर्शन और जिला प्रशासन के सहयोग से चलाए जा रहे इस अभियान में शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में संचालित संदिग्ध क्लीनिकों की अचानक जांच की गई। इस दौरान नईगढ़ी तहसील के ग्राम इंटहा कला में संचालित एक निजी क्लीनिक बिना वैध पंजीयन और आवश्यक अनुमतियों के चलता हुआ पाया गया। जांच में सामने आया कि यहां अप्रशिक्षित व्यक्तियों द्वारा मरीजों का इलाज किया जा रहा था, जो जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके से एलोपैथिक दवाएं, इंजेक्शन, मेडिकल उपकरण और अधूरे अभिलेख जब्त किए। साथ ही क्लीनिक को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है और संबंधित संचालक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
वहीं गंगेव ब्लॉक में संचालित मित्र डेंटल क्लीनिक का भी निरीक्षण किया गया। यहां आवश्यक दस्तावेज तो वैध पाए गए, लेकिन मेडिकल बायो-वेस्ट के सही निस्तारण में लापरवाही मिलने पर संचालकों को अंतिम चेतावनी देते हुए सुधार के निर्देश दिए गए हैं।
सीएमएचओ डॉ. यत्नेश त्रिपाठी ने स्पष्ट किया कि जिले में किसी भी प्रकार की अवैध चिकित्सा गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे मामलों में लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि वे केवल पंजीकृत और अधिकृत चिकित्सकों से ही उपचार कराएं तथा संदिग्ध क्लीनिकों की जानकारी तुरंत स्वास्थ्य विभाग को दें।
 
इस कार्रवाई में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के.बी. गौतम, खंड चिकित्सा अधिकारी ऋतुराज पाठक, उप जिला मीडिया अधिकारी ऋषिराज गौतम, प्रभारी लिपिक मनोज तिवारी सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम और स्थानीय लोग मौजूद रहे। जिला प्रशासन ने भी चेतावनी दी है कि बिना लाइसेंस और पंजीयन के स्वास्थ्य सेवाएं संचालित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
 
https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/vindhya-rewa/big-action-on-illegal-clinics-in-rewa-mauganj-center-sealed-medicines/article-52492

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.