रीवा में फर्जी डिग्री का बड़ा खेल! एक ही समय में कई विश्वविद्यालयों से उपाधि लेने के आरोप, जांच की उठी मांग

Rewa, MP

रीवा जिले में उच्च शिक्षा से जुड़ा एक बड़ा और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मेनिका पाण्डेय पुत्री  केशव प्रसाद पाण्डेय पर आरोप है कि उन्होंने एक ही समयावधि में अलग-अलग विश्वविद्यालयों से कई डिग्रियां हासिल कर नियमों का उल्लंघन किया और संस्थानों को गुमराह किया।

जानकारी के अनुसार, मेनिका पाण्डेय वर्ष 2012 से 2015 तक विधि महाविद्यालय रीवा में एलएलबी की नियमित छात्रा रहीं, जिसका नामांकन अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, रीवा से माइग्रेशन के आधार पर हुआ था। इसी दौरान वर्ष 2013-14 में उन्होंने महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय, कटनी से पीजीडीसीए की डिग्री प्राप्त की। साथ ही, आरोप है कि उन्होंने इसी अवधि में डिस्टेंस एजुकेशन के माध्यम से एम.कॉम. की डिग्री भी हासिल की।

इतना ही नहीं, सितंबर 2015 में ठाकुर रणमत सिंह महाविद्यालय रीवा से एम.फिल की डिग्री प्राप्त करने का भी मामला सामने आया है। इस तरह जून 2014 से सितंबर 2015 के बीच कई डिग्रियां हासिल करने को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। नियमों के अनुसार, एक छात्र एक ही समय में बिना माइग्रेशन के अलग-अलग विश्वविद्यालयों में नियमित रूप से नामांकित नहीं हो सकता। ऐसे में आरोप है कि संबंधित छात्रा ने जानबूझकर नियमों का उल्लंघन कर संस्थानों को भ्रमित किया।

बताया जा रहा है कि इन डिग्रियों के आधार पर मेनिका पाण्डेय ने उच्च शिक्षा विभाग में अतिथि विद्वान के रूप में पंजीयन कराया और वर्तमान में ठाकुर रणमत सिंह महाविद्यालय रीवा में वाणिज्य संकाय के बी.कॉम. सीए विभाग में वर्ष 2016 से अध्यापन कार्य कर रही हैं।

मामले में यह भी सामने आया है कि उन्होंने वर्ष 2019 में पीएचडी के लिए भी रजिस्ट्रेशन कराया है। शिकायतकर्ताओं ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है और कहा है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह गंभीर आपराधिक मामला बन सकता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 May 2026 By दैनिक जागरण

रीवा में फर्जी डिग्री का बड़ा खेल! एक ही समय में कई विश्वविद्यालयों से उपाधि लेने के आरोप, जांच की उठी मांग

Rewa, MP

रीवा जिले में उच्च शिक्षा से जुड़ा एक बड़ा और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मेनिका पाण्डेय पुत्री  केशव प्रसाद पाण्डेय पर आरोप है कि उन्होंने एक ही समयावधि में अलग-अलग विश्वविद्यालयों से कई डिग्रियां हासिल कर नियमों का उल्लंघन किया और संस्थानों को गुमराह किया।

जानकारी के अनुसार, मेनिका पाण्डेय वर्ष 2012 से 2015 तक विधि महाविद्यालय रीवा में एलएलबी की नियमित छात्रा रहीं, जिसका नामांकन अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, रीवा से माइग्रेशन के आधार पर हुआ था। इसी दौरान वर्ष 2013-14 में उन्होंने महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय, कटनी से पीजीडीसीए की डिग्री प्राप्त की। साथ ही, आरोप है कि उन्होंने इसी अवधि में डिस्टेंस एजुकेशन के माध्यम से एम.कॉम. की डिग्री भी हासिल की।

इतना ही नहीं, सितंबर 2015 में ठाकुर रणमत सिंह महाविद्यालय रीवा से एम.फिल की डिग्री प्राप्त करने का भी मामला सामने आया है। इस तरह जून 2014 से सितंबर 2015 के बीच कई डिग्रियां हासिल करने को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। नियमों के अनुसार, एक छात्र एक ही समय में बिना माइग्रेशन के अलग-अलग विश्वविद्यालयों में नियमित रूप से नामांकित नहीं हो सकता। ऐसे में आरोप है कि संबंधित छात्रा ने जानबूझकर नियमों का उल्लंघन कर संस्थानों को भ्रमित किया।

बताया जा रहा है कि इन डिग्रियों के आधार पर मेनिका पाण्डेय ने उच्च शिक्षा विभाग में अतिथि विद्वान के रूप में पंजीयन कराया और वर्तमान में ठाकुर रणमत सिंह महाविद्यालय रीवा में वाणिज्य संकाय के बी.कॉम. सीए विभाग में वर्ष 2016 से अध्यापन कार्य कर रही हैं।

मामले में यह भी सामने आया है कि उन्होंने वर्ष 2019 में पीएचडी के लिए भी रजिस्ट्रेशन कराया है। शिकायतकर्ताओं ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है और कहा है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह गंभीर आपराधिक मामला बन सकता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/vindhya-rewa/big-game-of-fake-degrees-in-rewa-demand-for-investigation/article-52451

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.