- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- विंध्य/रीवा
- जमीनी विवाद में खूनी जंग, एक की मौत, 11 घायल
जमीनी विवाद में खूनी जंग, एक की मौत, 11 घायल
Rewa, MP
By दैनिक जागरण
On
जिले के मऊगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरा गांव में जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक अधेड़ व्यक्ति गिरजा प्रसाद शाहू की जान चली गई, जबकि दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। इनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनका इलाज संजय गांधी अस्पताल में चल रहा है। घटना खटखरी चौकी अंतर्गत देवरा गांव की है। घायल युवक प्रदीप कुमार शाहू के मुताबिक, उनके पिता ने करीब 23 साल पहले जमीन खरीदी थी और उसका सीमांकन भी कराया गया था। आरोप है कि करीब 4 साल पहले दूसरे पक्ष ने जमीन के एक हिस्से पर कब्जा कर लिया था।
प्रदीप ने बताया कि उन्होंने जमीन की मेढ़ पर पेड़ लगाए थे, जिन्हें दूसरे पक्ष ने काट दिया। इस मामले की शिकायत भी पुलिस में की गई थी। इसी जमीन को लेकर आज फिर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया. दूसरे पक्ष ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला किया और मेरे पिता को घसीटकर ले गए, जहां उनकी हत्या कर दी गई।
घायल युवक ने हमलावरों में राम नारायण शाहू, राजबहुत शाहू सहित अन्य लोगों के नाम बताए हैं, जिन पर बाहर से लोगों को बुलाकर हमला करने का आरोप है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी दिलीप सोनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया। कुछ का इलाज मऊगंज में ही किया गया, जबकि 3 गंभीर घायलों को रीवा रेफर किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की तलाश जारी है।
Edited By: दैनिक जागरण
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए
www.dainikjagranmpcg.com
02 May 2026 By दैनिक जागरण
जमीनी विवाद में खूनी जंग, एक की मौत, 11 घायल
Rewa, MP
जिले के मऊगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरा गांव में जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक अधेड़ व्यक्ति गिरजा प्रसाद शाहू की जान चली गई, जबकि दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। इनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनका इलाज संजय गांधी अस्पताल में चल रहा है। घटना खटखरी चौकी अंतर्गत देवरा गांव की है। घायल युवक प्रदीप कुमार शाहू के मुताबिक, उनके पिता ने करीब 23 साल पहले जमीन खरीदी थी और उसका सीमांकन भी कराया गया था। आरोप है कि करीब 4 साल पहले दूसरे पक्ष ने जमीन के एक हिस्से पर कब्जा कर लिया था।
प्रदीप ने बताया कि उन्होंने जमीन की मेढ़ पर पेड़ लगाए थे, जिन्हें दूसरे पक्ष ने काट दिया। इस मामले की शिकायत भी पुलिस में की गई थी। इसी जमीन को लेकर आज फिर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया. दूसरे पक्ष ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला किया और मेरे पिता को घसीटकर ले गए, जहां उनकी हत्या कर दी गई।
घायल युवक ने हमलावरों में राम नारायण शाहू, राजबहुत शाहू सहित अन्य लोगों के नाम बताए हैं, जिन पर बाहर से लोगों को बुलाकर हमला करने का आरोप है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी दिलीप सोनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया। कुछ का इलाज मऊगंज में ही किया गया, जबकि 3 गंभीर घायलों को रीवा रेफर किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की तलाश जारी है।
https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/vindhya-rewa/bloody-war-in-rewa-land-dispute-one-dead-11-injured/article-52513
खबरें और भी हैं
टाप न्यूज
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत
Published On
By Vaishnavi.J
मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त
Published On
By Vaishnavi.J
प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है
Published On
By Vaishnavi.J
भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे
Published On
By Vaishnavi.J
संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
बिजनेस
11 Jul 2026 13:27:17
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.