- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- पन्ना में व्यापारी से वसूली मामले में टीआई समेत 4 पर FIR, गांजा केस में फंसाने की दी थी धमकी
पन्ना में व्यापारी से वसूली मामले में टीआई समेत 4 पर FIR, गांजा केस में फंसाने की दी थी धमकी
पन्ना
पन्ना में सर्राफा व्यापारी को गांजा केस में फंसाने की धमकी देकर 95 हजार वसूली के मामले में टीआई समेत 4 लोगों पर एफआईआर दर्ज।
मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में सर्राफा व्यापारी से जबरन पैसे मांगने के मामले ने पुलिस विभाग पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मड़ला थाना प्रभारी समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि व्यापारी को गांजा तस्करी के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर उससे 95 हजार रुपए वसूले गए। यह मामला सामने आने के बाद एसपी स्तर पर जांच हुई, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद मड़ला थाना प्रभारी रचना पटेल, हेड कॉन्स्टेबल रज्जाक खान, कॉन्स्टेबल रामशरण अहिरवार और उनके सहयोगी बृजेश यादव के खिलाफ केस दर्ज हुआ। बताया गया है कि चारों आरोपी फिलहाल फरार हैं और उनकी तलाश में पुलिस की अलग-अलग टीमें दबिश दे रही हैं।
फरियादी मोहनलाल सोनी ने 15 मई को पन्ना एसपी को शिकायत देकर पूरी घटना बताई थी। उनके अनुसार, 14 मई की दोपहर वह रीवा से बागेश्वर धाम जा रहे थे। जैसे ही उन्होंने पन्ना जिले के मड़ला गांव के पास एक पेट्रोल पंप के सामने कार रोकी, दो युवक उनके पास आए। दोनों सिविल ड्रेस में थे और खुद को पुलिसकर्मी बताने लगे। शिकायत में बताया गया कि युवकों ने कारोबारी पर गांजा तस्करी का आरोप लगाया और जबरन कार की तलाशी ली। इसी दौरान सीट के पास से एक काली पॉलिथीन निकालकर कहा गया कि उसमें गांजा रखा है। व्यापारी ने पैकेट से किसी भी तरह का संबंध होने से इनकार किया, लेकिन आरोपियों ने उसे डराना-धमकाना शुरू कर दिया।
शिकायत के मुताबिक बाद में आरोपी व्यापारी को अपनी कार में बैठाकर शराब दुकान के पास ले गए, जहां एक वर्दीधारी पुलिसकर्मी भी मौजूद हो गया। वहां कारोबारी को करीब दो घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया। पुलिसकर्मियों ने कहा कि अगर वो गांजा तस्करी के मामले से बचना चाहते हैं, तो उन्हें एक लाख रुपए देने होंगे। काफी मिन्नतों के बाद सौदा 95 हजार रुपए में तय हुआ। व्यापारी ने 45 हजार रुपए नकद दिए, जबकि बाकी रकम अलग-अलग मोबाइल नंबर और क्यूआर कोड पर ऑनलाइन ट्रांसफर की गई। पैसे लेने के बाद ही उसे छोड़ा गया। इस पूरे मामले की जांच एसपी निवेदिता नायडू के निर्देश पर की गई, जिसमें सभी आरोप सही पाए गए। इसके बाद एफआईआर दर्ज कर दी गई और आगे की जांच एएसआई वृंदावन प्रजापति को सौंपी गई है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए