रीवा में अधूरा उप स्वास्थ्य केंद्र, 2017 से बन रहा भवन अब तक नहीं हुआ तैयार

Rewa (MP)

जिले के ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति एक बार फिर सवालों के घेरे में है। रीवा जिले के ग्राम पंचायत पटना के करारी गांव में बना उप स्वास्थ्य केंद्र आज भी अधूरा पड़ा है। जानकारी के मुताबिक, इस आरोग्य उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण साल 2017 में शुरू हुआ था, लेकिन कई साल बीत जाने के बाद भी भवन पूरी तरह तैयार नहीं हो पाया है। हालत यह है कि यहां न तो नियमित स्वास्थ्य सेवाएं शुरू हो सकी हैं और न ही किसी डॉक्टर या स्टाफ की तैनाती की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मामले की शिकायत कई बार की जा चुकी है, यहां तक कि सीएम हेल्पलाइन में भी शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि काम ठीक ढंग से नहीं हुआ है और अगर जांच हो तो अनियमितताओं का खुलासा हो सकता है।
 
स्वास्थ्य केंद्र के अधूरे रहने का असर सीधे गांव के लोगों पर पड़ रहा है। छोटी-मोटी बीमारी के लिए भी उन्हें करीब 10 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। वहीं, प्रसव या गंभीर स्थिति में मरीजों को संजय गांधी अस्पताल ले जाना पड़ता है, जो कई बार मुश्किल भरा होता है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर इसी तरह योजनाएं कागजों तक सीमित रहेंगी और समय पर काम पूरा नहीं होगा, तो गांव तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना मुश्किल होगा।
 
-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 May 2026 By दैनिक जागरण

रीवा में अधूरा उप स्वास्थ्य केंद्र, 2017 से बन रहा भवन अब तक नहीं हुआ तैयार

Rewa (MP)

जिले के ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति एक बार फिर सवालों के घेरे में है। रीवा जिले के ग्राम पंचायत पटना के करारी गांव में बना उप स्वास्थ्य केंद्र आज भी अधूरा पड़ा है। जानकारी के मुताबिक, इस आरोग्य उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण साल 2017 में शुरू हुआ था, लेकिन कई साल बीत जाने के बाद भी भवन पूरी तरह तैयार नहीं हो पाया है। हालत यह है कि यहां न तो नियमित स्वास्थ्य सेवाएं शुरू हो सकी हैं और न ही किसी डॉक्टर या स्टाफ की तैनाती की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मामले की शिकायत कई बार की जा चुकी है, यहां तक कि सीएम हेल्पलाइन में भी शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि काम ठीक ढंग से नहीं हुआ है और अगर जांच हो तो अनियमितताओं का खुलासा हो सकता है।
 
स्वास्थ्य केंद्र के अधूरे रहने का असर सीधे गांव के लोगों पर पड़ रहा है। छोटी-मोटी बीमारी के लिए भी उन्हें करीब 10 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। वहीं, प्रसव या गंभीर स्थिति में मरीजों को संजय गांधी अस्पताल ले जाना पड़ता है, जो कई बार मुश्किल भरा होता है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर इसी तरह योजनाएं कागजों तक सीमित रहेंगी और समय पर काम पूरा नहीं होगा, तो गांव तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना मुश्किल होगा।
 
https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/vindhya-rewa/incomplete-sub-health-center-in-rewa-the-building-being-constructed/article-52570

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.