- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- विंध्य/रीवा
- मैहर में दर्दनाक सड़क हादसा, चलते ट्रक में घुसी एक्सयूवी; पांच युवकों की मौत, एक गंभीर
मैहर में दर्दनाक सड़क हादसा, चलते ट्रक में घुसी एक्सयूवी; पांच युवकों की मौत, एक गंभीर
रीवा,(म.प्र.)
राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर देर रात हुआ भीषण हादसा, जन्मदिन समारोह से लौट रहे थे सभी युवक; घायल का जबलपुर में इलाज जारी।
राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर मैहर जिले के नादन देहात थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां पलभर में छीन लीं। रिगरा गांव के पास तेज रफ्तार एक्सयूवी कार आगे चल रहे ट्रक के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार पांच युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। मृतकों के गांवों में मंगलवार सुबह से ही मातम पसरा रहा और बड़ी संख्या में लोग परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंचे। हादसा सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात करीब पौने दो बजे हुआ। एक्सयूवी में सवार सभी लोग एक जन्मदिन समारोह से लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि वे अमरपाटन जनपद उपाध्यक्ष मनोज पटेल का जन्मदिन मनाकर अपने गांव की ओर वापस आ रहे थे। इसी दौरान रिगरा के पास उनकी गाड़ी सामने चल रहे ट्रक से जा टकराई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में नादन देहात थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि एक्सयूवी का अगला हिस्सा पूरी तरह ट्रक के पिछले हिस्से में समा गया। कार के दरवाजे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और उसमें बैठे लोग अंदर ही फंस गए। स्थानीय लोगों और पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद गैस कटर और अन्य उपकरणों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। तब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी थी, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल मिला। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जबलपुर रेफर कर दिया गया। नादन देहात थाना प्रभारी पंचराज सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन से शवों को निकालने में काफी समय लगा क्योंकि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि रात के समय तेज रफ्तार और सामने चल रहे ट्रक से पर्याप्त दूरी नहीं बनाए रखने के कारण यह हादसा हुआ होगा। हालांकि वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।
.jpg)
इस दर्दनाक हादसे में ग्राम तनाजा निवासी 39 वर्षीय अंकुर पटेल, 32 वर्षीय मृदुल पटेल, 32 वर्षीय विजय पटेल और 28 वर्षीय हरिशंकर पटेल की मौत हो गई। वहीं ग्राम नरोरा निवासी 23 वर्षीय संजीव पटेल ने भी मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में घायल ओम कुमार पटेल का जबलपुर के अस्पताल में उपचार चल रहा है। डॉक्टरों की निगरानी में उसकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है। घटना की खबर जैसे ही मृतकों के गांवों तक पहुंची, वहां शोक की लहर दौड़ गई। रात में ही परिजन और ग्रामीण अस्पताल तथा घटनास्थल की ओर रवाना हो गए। मंगलवार सुबह गांवों में सन्नाटा पसरा रहा। जिन परिवारों में कुछ घंटे पहले तक जन्मदिन की खुशी की चर्चा थी, वहां अब मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों का कहना है कि एक साथ पांच युवकों की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। वाहन चालक के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से दुर्घटना की पूरी परिस्थितियों को समझने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि यदि जांच में किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए