सागर में प्रेम प्रसंग बना हिंसा की वजह, कई घरों में आगजनी, इलाके में भारी तनाव

SAGAR

सागर (मध्य प्रदेश)। जिले के सानौधा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक प्रेम प्रसंग ने देखते ही देखते तनावपूर्ण माहौल को हिंसा में बदल दिया। दो समुदायों के बीच उपजा विवाद इतना बढ़ा कि कई घरों पर हमला कर दिया गया,

सागर (मध्य प्रदेश)। जिले के सानौधा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक प्रेम प्रसंग ने देखते ही देखते तनावपूर्ण माहौल को हिंसा में बदल दिया। दो समुदायों के बीच उपजा विवाद इतना बढ़ा कि कई घरों पर हमला कर दिया गया, कुछ में आगजनी हुई और संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

प्रेम संबंध बना तनाव की चिंगारी
मिली जानकारी के मुताबिक, गांव के एक मुस्लिम युवक और एक हिंदू युवती के बीच प्रेम संबंध थे। शुक्रवार रात दोनों घर से गायब हो गए, जिससे परिवारों में हड़कंप मच गया। सुबह जैसे ही यह बात सार्वजनिक हुई कि दोनों साथ भागे हैं, पूरे इलाके में गहमागहमी और तनाव फैल गया।

बेकाबू भीड़ ने घरों को बनाया निशाना
तनाव ने तब हिंसक रूप ले लिया जब भीड़ ने एक समुदाय विशेष के मकानों पर हमला करना शुरू कर दिया। कुछ घरों में जमकर तोड़फोड़ की गई और कई में आग भी लगा दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिशें शुरू हुईं।

प्रशासन सक्रिय, पुलिस कप्तान मौके पर
जिला पुलिस अधीक्षक स्वयं मौके पर पहुंचे और अतिरिक्त बल की तैनाती की गई। संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है और पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। जिन घरों में आगजनी हुई थी, वहां दमकल की टीमें राहत कार्य में जुटी हैं।

हर गतिविधि पर नजर, अफवाहों से सावधान
प्रशासन ने गांव में निगरानी बढ़ा दी है। सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर फैल रही अफवाहों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने साफ किया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Apr 2025 By दैनिक जागरण

सागर में प्रेम प्रसंग बना हिंसा की वजह, कई घरों में आगजनी, इलाके में भारी तनाव

SAGAR

सागर (मध्य प्रदेश)। जिले के सानौधा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक प्रेम प्रसंग ने देखते ही देखते तनावपूर्ण माहौल को हिंसा में बदल दिया। दो समुदायों के बीच उपजा विवाद इतना बढ़ा कि कई घरों पर हमला कर दिया गया, कुछ में आगजनी हुई और संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

प्रेम संबंध बना तनाव की चिंगारी
मिली जानकारी के मुताबिक, गांव के एक मुस्लिम युवक और एक हिंदू युवती के बीच प्रेम संबंध थे। शुक्रवार रात दोनों घर से गायब हो गए, जिससे परिवारों में हड़कंप मच गया। सुबह जैसे ही यह बात सार्वजनिक हुई कि दोनों साथ भागे हैं, पूरे इलाके में गहमागहमी और तनाव फैल गया।

बेकाबू भीड़ ने घरों को बनाया निशाना
तनाव ने तब हिंसक रूप ले लिया जब भीड़ ने एक समुदाय विशेष के मकानों पर हमला करना शुरू कर दिया। कुछ घरों में जमकर तोड़फोड़ की गई और कई में आग भी लगा दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिशें शुरू हुईं।

प्रशासन सक्रिय, पुलिस कप्तान मौके पर
जिला पुलिस अधीक्षक स्वयं मौके पर पहुंचे और अतिरिक्त बल की तैनाती की गई। संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है और पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। जिन घरों में आगजनी हुई थी, वहां दमकल की टीमें राहत कार्य में जुटी हैं।

हर गतिविधि पर नजर, अफवाहों से सावधान
प्रशासन ने गांव में निगरानी बढ़ा दी है। सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर फैल रही अफवाहों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने साफ किया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/violence-became-a-love-affair-in-the-ocean/article-18082

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.