भारत की जीत के जश्न में हिंसा, महू में दो पक्षों में टकराव, आगजनी और पथराव

Mahu, MP

चैंपियंस ट्रॉफी के जश्न के दौरान भिड़े दो पक्ष, मकान- दुकान, वाहनों में लगाई आग,घटना के बाद एक पक्ष ने सड़क पर पढ़ी हनुमान चालीसा

एक ओर जहां आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की शानादार जीत का पूरे देश ने जश्न मनाया, तो वहीं एमपी के महू में फाइनल मैच के बाद हालात बिगड़ गए. दरअसल, महू में भारत की जीत के बाद मनाए जा रहे जश्न के दौरान दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई.

इस दौरान कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए और आगजनी की घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई. घटना की सूचना लगते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभालने का प्रयास किया.

झड़प के बाद पत्थरबाजी, विवाद ने लिया उग्र रूप

दरअसल, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी मैं भारत की जीत के बाद महू में जश्न मनाया जा रहा था. इस दौरान शहर की जामा मस्जिद के पास दो पक्षों में झड़प हो गई. देखते-देखते झड़प के दौरान हाथापाई होने लगी और विवाद ने उग्र रूप ले लिया. इसके बाद पत्थरबाजी से क्षेत्र मे दर्जनों वाहन व दुकानों का क्षति हुई. इस दौरान असामाजिक तत्वों ने सड़क पर रखे हाथ ठेले को आग लगा दी.

mahu news fight between two groups indias victory
क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात 
 
पुलिस ने संभाला मोर्चा, एक पक्ष ने पढ़ी हनुमान चालीसा

दो पक्षों में हुई झड़प और हिंसा के बाद क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. घटना की जानकारी लगते ही पुलिस अधीक्षक हितिका वासल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेश द्विवेदी मौके पर पहुंचे. आला अधिकारियों सहित कई थाने का फोर्स तैनात किया गया है. बताया जा रहा है की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया है. वहीं सोशल मीडिया पर घटना के बाद का एक वीडियो भी सामने आ रहा है. जहां एक पक्ष घटना के बाद हनुमान चालीसा पढ़ता नजर आ रहा है.

जुलूस पर पत्थरबाजी के आरोप

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक भारत-न्यूजीलैंड फाइनल में भारत की जीत के बाद क्षेत्र के लोग विजयी जुलूस निकाल रहे थे, इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने जुलूस पर पत्थर चला दिए, जिससे दो पक्षों के बीच विवाद हो गया. कोतवाली थाना प्रभारी राहुल शर्मा के मुताबिक, '' दो पक्षों में टकराव के बाद ये घटना घटी है. स्थिति नियंत्रण में है और जल्द ही उपद्रव करने वालों को चिन्हित कर उनपर कार्रवाई की जाएगी.''

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Mar 2025 By दैनिक जागरण

भारत की जीत के जश्न में हिंसा, महू में दो पक्षों में टकराव, आगजनी और पथराव

Mahu, MP

एक ओर जहां आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की शानादार जीत का पूरे देश ने जश्न मनाया, तो वहीं एमपी के महू में फाइनल मैच के बाद हालात बिगड़ गए. दरअसल, महू में भारत की जीत के बाद मनाए जा रहे जश्न के दौरान दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई.

इस दौरान कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए और आगजनी की घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई. घटना की सूचना लगते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभालने का प्रयास किया.

झड़प के बाद पत्थरबाजी, विवाद ने लिया उग्र रूप

दरअसल, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी मैं भारत की जीत के बाद महू में जश्न मनाया जा रहा था. इस दौरान शहर की जामा मस्जिद के पास दो पक्षों में झड़प हो गई. देखते-देखते झड़प के दौरान हाथापाई होने लगी और विवाद ने उग्र रूप ले लिया. इसके बाद पत्थरबाजी से क्षेत्र मे दर्जनों वाहन व दुकानों का क्षति हुई. इस दौरान असामाजिक तत्वों ने सड़क पर रखे हाथ ठेले को आग लगा दी.

mahu news fight between two groups indias victory
क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात 
 
पुलिस ने संभाला मोर्चा, एक पक्ष ने पढ़ी हनुमान चालीसा

दो पक्षों में हुई झड़प और हिंसा के बाद क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. घटना की जानकारी लगते ही पुलिस अधीक्षक हितिका वासल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेश द्विवेदी मौके पर पहुंचे. आला अधिकारियों सहित कई थाने का फोर्स तैनात किया गया है. बताया जा रहा है की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया है. वहीं सोशल मीडिया पर घटना के बाद का एक वीडियो भी सामने आ रहा है. जहां एक पक्ष घटना के बाद हनुमान चालीसा पढ़ता नजर आ रहा है.

जुलूस पर पत्थरबाजी के आरोप

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक भारत-न्यूजीलैंड फाइनल में भारत की जीत के बाद क्षेत्र के लोग विजयी जुलूस निकाल रहे थे, इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने जुलूस पर पत्थर चला दिए, जिससे दो पक्षों के बीच विवाद हो गया. कोतवाली थाना प्रभारी राहुल शर्मा के मुताबिक, '' दो पक्षों में टकराव के बाद ये घटना घटी है. स्थिति नियंत्रण में है और जल्द ही उपद्रव करने वालों को चिन्हित कर उनपर कार्रवाई की जाएगी.''

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/violence-in-the-celebration-of-indias-victory-arson-and-stone/article-13286

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.