भोपाल में पेट लवर्स का हिंसक विरोध: आवारा कुत्तों की शिकायत पर दो महिलाओं पर तलवार से हमला, CCTV में कैद वारदात

भोपाल (म.प्र.)

On

अयोध्या नगर में नगर निगम की डॉग स्क्वॉड को सूचना देना महिलाओं को पड़ा भारी, नामजद आरोपी फरार, पुलिस तलाश में जुटी

भोपाल के अयोध्या नगर क्षेत्र में आवारा कुत्तों को लेकर उपजे विवाद ने गुरुवार सुबह गंभीर आपराधिक रूप ले लिया। खुद को ‘पेट लवर’ बताने वाले युवकों ने दो महिलाओं पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया। घटना में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं और उनका इलाज अस्पताल में जारी है। पूरी वारदात कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। पुलिस ने दो नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, हालांकि घटना के बाद से आरोपी फरार हैं।

पुलिस के अनुसार, यह विवाद एक दिन पहले तब शुरू हुआ, जब श्रवणकांता कॉलोनी में रहने वाली महिलाओं ने आवारा कुत्तों से हो रही परेशानी को लेकर नगर निगम की डॉग स्क्वॉड टीम को सूचना दी। बुधवार को निगम की टीम ने कॉलोनी से कुछ आवारा कुत्तों को पकड़ा, लेकिन मौके पर मौजूद एक युवक और उसकी महिला साथी ने टीम का विरोध किया और कथित रूप से धमकाकर कुत्तों को छुड़वा लिया। इसके बाद कुत्तों को फिर से कॉलोनी में खुलेआम छोड़ दिया गया।

गुरुवार सुबह जब कॉलोनी की महिलाओं ने दोबारा कुत्तों को घूमते देखा और इसका विरोध किया, तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि अशोक चौहान नामक युवक अपनी महिला साथी और एक अन्य व्यक्ति के साथ मौके पर पहुंचा। पहले कहासुनी हुई, फिर आरोपी युवक तलवार लेकर आया और कॉलोनी के लोगों को धमकाने लगा। देखते ही देखते उसने वंदना सेन और लक्ष्मी ठाकुर पर तलवार से हमला कर दिया। हमले में दोनों महिलाएं घायल होकर गिर पड़ीं।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सीसीटीवी फुटेज जब्त किए हैं, जिनके आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

थाना प्रभारी महेश लिल्लारे ने बताया कि मुख्य आरोपी अशोक चौहान को नामजद किया गया है। उसके साथ मौजूद अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया गया है।

स्थानीय रहवासियों का कहना है कि कॉलोनी में लंबे समय से आवारा कुत्तों की समस्या बनी हुई है। कई बार शिकायत के बावजूद स्थायी समाधान नहीं निकल पाया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि डॉग स्क्वॉड की कार्रवाई नियमानुसार की गई थी और भविष्य में भी आवारा कुत्तों को लेकर तय प्रक्रिया के तहत कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस का कहना है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

-----

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Feb 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/violent-protest-by-pet-lovers-in-bhopal-two-women-attacked/article-46708

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.