प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 फरवरी को बागेश्वर धाम में मल्टी स्पेशियलिटी कैंसर हॉस्पिटल की रखेंगे आधारशिला

JAGRAN DESK

सिद्ध तीर्थ बागेश्वर धाम में 19 फरवरी से कलश यात्रा के साथ बुन्देलखण्ड का महामहोत्सव शुरू हो रहा है। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने धाम में होने वाले आयोजन की जानकारी दी। कहा कि देवर्षि विश्वामित्र के भारत में विश्व मित्र की भूमिका निभाने वाले देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 23 फरवरी को बागेश्वर धाम में कैंसर अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर की आधारशिला रखेंगे।

23 फरवरी की शाम को कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।  वहीं 26 फरवरी को देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 251 वर-वधू को सफल वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद देंगी।

19 फरवरी को कलश यात्रा निकलेगी। कलश यात्रा के माध्यम से गांव के देवी-देवताओं को महोत्सव सफल बनाने के लिए निमंत्रण दिया जाएगा। 3 से 5 हजार सदस्य गांव-गांव पीले चावल बांटकर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। बागेश्वर धाम में 18 पुराण, चार वेद, 6 शास्त्र का वाचन होगा।

23 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बालाजी कैंसर हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च इंस्टीट्यूट की आधारशिला रखेंगे। 20 फरवरी को भारत एवं संपूर्ण विश्व के शिष्य मंडल धाम पहुंचेंगे और इसी दिन अन्नपूर्णा यज्ञ की शुरूआत होगी। 

21, 22 फरवरी को गुरू दीक्षा महोत्सव, रामलीला
21 एवं 22 फरवरी को धाम में गुरू दीक्षा महोत्सव होगा। जिनमें दीक्षा का कार्यक्रम रखा गया है जबकि शाम को रामलीला का मंचन होगा। बागेश्वर धाम आने वाले भक्तों के लिए सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों की व्यवस्था की गई है ताकि वे बालाजी और बागेश्वर महादेव के दर्शन करने के साथ ही भगवत चर्चा श्रवण कर पुण्य लाभ कमाएं। 

22 से शुरू होगी दीदी मां की प्रवचन माला
देश की प्रख्यात कथावाचक एवं अनाथ बेटियों को वात्सल्य देने वालीं दीदी मां ऋतंभरा धाम में आशीर्वचन देने आ रही हैं। 22 फरवरी से 25 फरवरी तक दीदी मां प्रवचन करेंगी। युवाओं से लेकर वरिष्ठ और बुजुर्ग लोगों को धर्म के प्रति प्रेरित करने तथा हिन्दू राष्ट्र की प्रेरणा जगाने दीदी मां सबको अपनी वाणी रूपी अमृत से आनंदित करेंगी। 

24 को अवधेशानंद महाराज के प्रवचन, खली की कुश्ती
24 फरवरी को देश के प्रख्यात संत अवधेशानंद गिरि जी महाराज के प्रवचन होंगे। वहीं इसी दिन जाने-माने रेसलर द ग्रेट खली अपने शिष्यों के साथ बागेश्वर धाम आएंगे और कुश्ती का प्रदर्शन कराएंगे। बागेश्वर धाम में सीडब्ल्यूसी की फाइट देखने को मिलेगी। यह करीब 2 घंटे का कार्यक्रम रहेगा।

 3 लाख वर्गफिट में लग रहा टेंट, 15 एकड़ में मण्डप, भण्डारा
बागेश्वर धाम के कार्यक्रम को वृहद रूप दिया गया है। 3 लाख वर्गफिट में टेंट लगाया जा रहा है तो वहीं 12 से 15 एकड़ में मण्डप और भण्डारे की व्यवस्था की गई है। महाराजश्री ने कहा कि बागेश्वर धाम देश का एक ऐसा स्थल है जहां गरीब बेटियों के लिए दानपेटी खोली गई है। दानपेटी से गरीब बेटियों का घर बसाने का यहीं से संदेश दिया जा रहा है। 

राष्ट्रपति देंगी बेटियों को आशीर्वाद
26 फरवरी को बुन्देलखण्ड का ऐतिहासिक कन्या विवाह महोत्सव आयोजित हो रहा है। 251 वर-वधू को सफल वैवाहिक जीवन का राष्ट्रपति आशीर्वाद देंगी। इस दिन देश के प्रख्यात संत मंच पर उपस्थित रहेंगे। महाराजश्री ने सभी को कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया है। 

वर-वधू पक्ष को भेंट की लहंगा-चुनरी, शेरवानी, टोपी
सभी 251 जोड़ों को बागेश्वर धाम बुलाकर महाराजश्री एवं पशु पालन राज्यमंत्री लखन पटेल ने शुरूआती सामग्री भेंट की है। बेटी के लिए लहंगा-चुनरी, सेंडल, कंगन और दूल्हे के लिए शेरवानी तथा टोपी भेंट की है ताकि वे एक दिन पहले ही तैयार होकर बागेश्वर धाम पहुंचेंगे। इस बार कन्या और वर पक्ष को 25 फरवरी को ही धाम बुलाया गया है ताकि वे किसी भी परेशानी से बच सकें। 

संत और खेल व सिनेमा जगत से आएंगे धाम
उक्त कार्यक्रम में देष के अनेक क्षेत्रों से साधु संतों का आमन हो रहा है, जिसमें परमपूज्य गुरूदेव जगद्गुरू रामभद्राचार्य जी महाराज, मलूक पीठाधीष्वर राजेन्द्रदास जी महाराज, गोरीलाल कुंज वाले स्वामी किषोरदास जी महाराज, इंद्रेष उपाध्याय जी, पुण्डरीक गोस्वामी जी, गीता मनीषी ज्ञानानंद जी महाराज, पूज्य चिदानंद स्वामी जी महाराज, पूज्य बालक योगेष्वरदास जी महाराज, अयोध्या के पूज्य संत रामदिनेष आचार्य जी महाराज, पूज्य अभिरामाचार्य जी महाराज, अभयदास जी महाराज, हरिद्वार से श्री रामदास जी महाराज, परमपूज्य चिन्मयानंद बापूजी महाराज, पूज्य गंगादास जी महाराज, पूज्य गोपालमणि जी महाराज, पूज्य संजय सलिल जी महाराज सहित अनेक संत पधार रहे हैं। इसके अलावा बेटियों को आशीर्वाद देने के लिए क्रिकेट जगत के सितारे पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेन्द्र सहवाग, रॉबिन उथप्पा, आरपी सिंह, फिल्म जगत से पुनीत वषिष्ठ, कुष्ती जगज से ग्रेट खली सहित अनेक कलाकार पधारेंगे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Feb 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/vishwamitras-world-friend-in-india-will-lay-the-foundation-stone/article-10510

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.