शादी के 14 दिन बाद तक सुहागरात का इंतजार, अंत में दूल्हे को मिला धोखा

Chatarpur, MP

छतरपुर जिले में एक दूल्हे के साथ धोखा हो गया. परेशान दूल्हे ने एसपी के पास पहुंचकर सुनाई पीड़ा.

छतरपुर जिले में लुटेरी दुल्हनों के कारनामे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. ये दुल्हनें इतनी शातिर हैं कि रातोंरात दूल्हे के साथ ही ससुराल वालों को नशे की दवाएं खिला बेहोश कर रफूचक्कर हो जाती हैं और साथ ले जाती हैं ससुराल में मौजूद सारे गहने और नगदी. एक और ऐसा ही मामला सामने आया है. लुटेरी दुल्हन घर में रखे सारे गहने और नगदी लेकर फरार हो गई.

पीड़ित दूल्हे ने एसपी को सुनाई आपबीती

छतरपुर जिले के हरपालपुर में लुटेरी दुल्हन का मामला सामने आया है. हरपालपुर के वार्ड नम्बर 11 की राजा कॉलोनी निवासी युवक ने पुलिस को आवेदन देते हुए आपबीती सुनाई. उसने एसपी को बताया कि उसकी शादी के 14 दिन बाद दुल्हन नगदी एवं जेवर लेकर फरार हो गई. पीड़ित ने हरपालपुर थाने में 9 दिन पहले शिकायती आवेदन देकर न्याय की मांग की थी. जब मामला छतरपुर SP अगम जैन के पास पहुचा तो उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए लुटेरी दुल्हन सहित उसके सहयोगियों पर एफआईआर दर्ज कर फिरफ्तार करने के आदेश हरपालपुर टीआई को दिए.

शादी में दूल्हे के पिता ने किया पूरा खर्च

हरपालपुर के वार्ड नम्बर 11 में रहने वाले दूल्हा संदीप मिश्रा ने बताया "10 जनवरी को सूरजपाल ब्राह्मण, लल्लू ब्राह्मण दोनों पिता-पुत्र निवासी थाना गोहांड जिला हमीरपुर उत्तर प्रदेश एक अन्य साथी भगवत पाठक यूपी महोबा ने उसे शादी का भरोसा दिया. इसके बाद उसके परिजनों की मुलाकात सुरेश रावत के अलावा लड़की मां शीला बाई निवासी धवारी जिला टीकमगढ़ से हुई." संदीप मिश्रा के पिता से कहा गया "लड़की पढ़ी-लिखी है. आप लोग अपने पुत्र का विवाह रागनी से कर सकते हैं. रागनी की घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है. इसलिए विवाह का पूरा खर्च आप लोगों को करना होगा."

परिवार वालों को खाना में नशीला पदार्थ मिलाया

पीड़ित दूल्हा संदीप मिश्रा के अनुसार "इसके बाद शादी तय हुई. मेरे पिता ने शादी में दो लाख से ज्यादा रुपये खर्च किए. 21 जनवरी को उत्तर प्रदेश के राठ के श्यामला देवी मंदिर में हिंदू रीतिरिवाज से उसकी शादी रागनी से हुई. शादी के बाद दुल्हन ने घर पहुंच कर अजीबोगरीब हरकतें शुरू कर अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया. सुहागरात का समय आया तो दुल्हन ने भांति-भांति के बहाने बनाए. इस दौरान वह 14 दिन तक इंतजार करता रहा. 5 फरवरी को दुल्हन ने रात में खाने में नशीला पदार्थ मिला पूरे परिवार को खिलाया. जब पूरा परिवार गहरी नींद में सो गया तो वह फरार हो गई. अगले दिन सुबह 7 बजे पूरे परिवार की नींद खुली तो दुल्हन घर से गायब थी."

ससुराल वाले घर में ताला लटकाकर गायब

दूल्हे के अनुसार "घर की दूसरी मंजिल से साड़ी लटक रही थी, जिसके सहारे वह उतर कर भाग गई." दुल्हे ने जब अलमारी देखी तो घर से सोने चांदी जेवर भी गायब थे. नगदी 40 हज़ार रुपए भी गायब थे. इसके बाद संदीप परिवार को लेकर अपनी ससुराल पहुंचा तो वहां कोई नहीं मिला. आसपास के लोगों से बात हुई तो पता चला कि यह एक गिरोह अविवाहित लड़कों को अपने जाल में फंसाता है. ये 6 लोगों की गैंग है. इस मामले में छतरपुर एसपी अगम जैन का कहना है "आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. पुलिस की टीम आरोपियों को दबोचने के लिए भेजी है."

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Mar 2025 By दैनिक जागरण

शादी के 14 दिन बाद तक सुहागरात का इंतजार, अंत में दूल्हे को मिला धोखा

Chatarpur, MP

छतरपुर जिले में लुटेरी दुल्हनों के कारनामे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. ये दुल्हनें इतनी शातिर हैं कि रातोंरात दूल्हे के साथ ही ससुराल वालों को नशे की दवाएं खिला बेहोश कर रफूचक्कर हो जाती हैं और साथ ले जाती हैं ससुराल में मौजूद सारे गहने और नगदी. एक और ऐसा ही मामला सामने आया है. लुटेरी दुल्हन घर में रखे सारे गहने और नगदी लेकर फरार हो गई.

पीड़ित दूल्हे ने एसपी को सुनाई आपबीती

छतरपुर जिले के हरपालपुर में लुटेरी दुल्हन का मामला सामने आया है. हरपालपुर के वार्ड नम्बर 11 की राजा कॉलोनी निवासी युवक ने पुलिस को आवेदन देते हुए आपबीती सुनाई. उसने एसपी को बताया कि उसकी शादी के 14 दिन बाद दुल्हन नगदी एवं जेवर लेकर फरार हो गई. पीड़ित ने हरपालपुर थाने में 9 दिन पहले शिकायती आवेदन देकर न्याय की मांग की थी. जब मामला छतरपुर SP अगम जैन के पास पहुचा तो उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए लुटेरी दुल्हन सहित उसके सहयोगियों पर एफआईआर दर्ज कर फिरफ्तार करने के आदेश हरपालपुर टीआई को दिए.

शादी में दूल्हे के पिता ने किया पूरा खर्च

हरपालपुर के वार्ड नम्बर 11 में रहने वाले दूल्हा संदीप मिश्रा ने बताया "10 जनवरी को सूरजपाल ब्राह्मण, लल्लू ब्राह्मण दोनों पिता-पुत्र निवासी थाना गोहांड जिला हमीरपुर उत्तर प्रदेश एक अन्य साथी भगवत पाठक यूपी महोबा ने उसे शादी का भरोसा दिया. इसके बाद उसके परिजनों की मुलाकात सुरेश रावत के अलावा लड़की मां शीला बाई निवासी धवारी जिला टीकमगढ़ से हुई." संदीप मिश्रा के पिता से कहा गया "लड़की पढ़ी-लिखी है. आप लोग अपने पुत्र का विवाह रागनी से कर सकते हैं. रागनी की घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है. इसलिए विवाह का पूरा खर्च आप लोगों को करना होगा."

परिवार वालों को खाना में नशीला पदार्थ मिलाया

पीड़ित दूल्हा संदीप मिश्रा के अनुसार "इसके बाद शादी तय हुई. मेरे पिता ने शादी में दो लाख से ज्यादा रुपये खर्च किए. 21 जनवरी को उत्तर प्रदेश के राठ के श्यामला देवी मंदिर में हिंदू रीतिरिवाज से उसकी शादी रागनी से हुई. शादी के बाद दुल्हन ने घर पहुंच कर अजीबोगरीब हरकतें शुरू कर अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया. सुहागरात का समय आया तो दुल्हन ने भांति-भांति के बहाने बनाए. इस दौरान वह 14 दिन तक इंतजार करता रहा. 5 फरवरी को दुल्हन ने रात में खाने में नशीला पदार्थ मिला पूरे परिवार को खिलाया. जब पूरा परिवार गहरी नींद में सो गया तो वह फरार हो गई. अगले दिन सुबह 7 बजे पूरे परिवार की नींद खुली तो दुल्हन घर से गायब थी."

ससुराल वाले घर में ताला लटकाकर गायब

दूल्हे के अनुसार "घर की दूसरी मंजिल से साड़ी लटक रही थी, जिसके सहारे वह उतर कर भाग गई." दुल्हे ने जब अलमारी देखी तो घर से सोने चांदी जेवर भी गायब थे. नगदी 40 हज़ार रुपए भी गायब थे. इसके बाद संदीप परिवार को लेकर अपनी ससुराल पहुंचा तो वहां कोई नहीं मिला. आसपास के लोगों से बात हुई तो पता चला कि यह एक गिरोह अविवाहित लड़कों को अपने जाल में फंसाता है. ये 6 लोगों की गैंग है. इस मामले में छतरपुर एसपी अगम जैन का कहना है "आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. पुलिस की टीम आरोपियों को दबोचने के लिए भेजी है."

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/waiting-for-honeymoon-until-14-days-after-marriage-the-groom/article-14501

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.