खंडवा में बारिश से दीवार ढही, मजदूर की मौत

Khandwa, MP

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में तेज बारिश ने एक मजदूर की जान ले ली। नर्मदानगर क्षेत्र के ग्राम डूडगांव में देर रात एक मकान की दीवार गिर गई, जिसके मलबे में दबने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।

 हादसे के वक्त वह घर में अकेला था और पूरी रात मलबे के नीचे दबा रहा।

सुबह हुई हादसे की जानकारी

गुरुवार सुबह जब ग्रामीणों ने घर की हालत देखी तो उन्हें मलबे में शव दबा नजर आया। स्थानीय लोगों ने तुरंत मलबा हटाया और व्यक्ति को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान

टीआई विकास खिंची ने बताया कि मृतक की पहचान गोपीचंद्र पिता मदन यादव (जाति अहीर) के रूप में हुई है। वह परिवार से अलग रहकर पैतृक मकान में मजदूरी कर जीवन-यापन करता था। उसकी शादी नहीं हुई थी और वह अकेले ही रहता था।

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग ने जिले में अगले 24 घंटों के लिए भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. सौरव गुप्ता ने बताया कि गुरुवार देर शाम से कई इलाकों में तेज बारिश के आसार हैं। साथ ही लोगों और किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Aug 2025 By दैनिक जागरण

खंडवा में बारिश से दीवार ढही, मजदूर की मौत

Khandwa, MP

 हादसे के वक्त वह घर में अकेला था और पूरी रात मलबे के नीचे दबा रहा।

सुबह हुई हादसे की जानकारी

गुरुवार सुबह जब ग्रामीणों ने घर की हालत देखी तो उन्हें मलबे में शव दबा नजर आया। स्थानीय लोगों ने तुरंत मलबा हटाया और व्यक्ति को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान

टीआई विकास खिंची ने बताया कि मृतक की पहचान गोपीचंद्र पिता मदन यादव (जाति अहीर) के रूप में हुई है। वह परिवार से अलग रहकर पैतृक मकान में मजदूरी कर जीवन-यापन करता था। उसकी शादी नहीं हुई थी और वह अकेले ही रहता था।

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग ने जिले में अगले 24 घंटों के लिए भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. सौरव गुप्ता ने बताया कि गुरुवार देर शाम से कई इलाकों में तेज बारिश के आसार हैं। साथ ही लोगों और किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/wall-collapsed-laborer-dies-due-to-rain-in-khandwa/article-31157

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.