मध्य प्रदेश में अगले 3 दिन भीषण गर्मी, हीट वेव के साथ वार्म नाइट का अलर्ट

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश के 9 शहरों का तापमान 42 डिग्री को पार कर चुका है. रतलाम और नर्मदापुरम में सोमवार को पारा 44 डिग्री पर पहुंचा.

मध्य प्रदेश में सोमवार से भीषण गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया है. इस सीजन में पहली बार 9 शहरों का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया. वहीं प्रदेश के सभी शहरों में सोमवार इस सीजन का सबसे अधिक गर्म दिन रहा. रतलाम और नर्मदापुरम का पारा 44 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया. मौसम विज्ञान केंद्र ने अगने 3 दिनों तक प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ने की चेतावनी दी है. इसके साथ ही 8, 9 और 10 अप्रैल को 15 से अधिक शहरों में हीटवेव और कुछ शहरों में वार्म नाइट की चेतावनी दी गई है.

11 अप्रैल से मिलेगी मामूली राहत

मौसम वैज्ञानिक दिव्या ई सुरेंद्रन ने बताया कि "पश्चिमी विक्षोभ के कारण 11 अप्रैल से सिस्टम में एक बार फिर बदलाव होगा. जिससे कुछ जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है. दिव्या ने बताया कि 11 अप्रैल को नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, आगर मालवा, राजगढ़, गुना, अशोकनगर, विदिशा, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, ग्वालियर, भिंड, दतिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, छिंदवाड़ा और पांढुर्ना में हल्की बारिश की संभावना है. जिससे प्रदेश के कुछ जिलों में गर्मी से राहत मिलेगी. इन जिलों में आंधी-तूफान के साथ बादल छाए रहने की संभावना है. हालांकि निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और सागर में हीट वेव की संभावना है."

24 घंटे में 5 डिग्री से अधिक बढ़ा तापमान

सोमवार को प्रदेश के 5 शहरों के तापमान में बीते 24 घंटे में 5 डिग्री सेल्सियस से अधिक की वृद्धि हुई. वहीं 30 से अधिक शहरों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा. 7 अप्रैल को धार में 42.2 डिग्री, गुना में 43, नर्मदापुरम में 44.3 डिग्री, रतलाम में 44 डिग्री, उज्जैन में 42 डिग्री, दमोह में 42 डिग्री, खजुराहो में 42 डिग्री, मंडला में 42.2 डिग्री और सागर का अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं राजधानी भोपाल में 41.6 डिग्री, इंदौर में 40.6 डिग्री, जबलपुर में 40.7 डिग्री, ग्वालियर में 41.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया.

अगले 3 दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम

8 अप्रैल को नीमच, मंदसौर, रतलाम, गुना, श्योपुर, मुरैना, शिवपुरी, मुरैना और भिंड में हीट वेव के अलर्ट के साथ उज्जैन, इंदौर और धार में वार्म नाइट की चेतावनी भी दी गई है. 9 अप्रैल को नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, भोपाल, गुना, अशोक नगर, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, ग्वालियर, दतिया, भिंड, निवाड़ी और टीकमगढ़ में हीटवेव और रतलाम, उज्जैन, इंदौर और धार में वार्म नाइट की चेतावनी भी दी गई है. 10 अप्रैल को नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, इंदौर, आगर मालवा, शाजापुर, राजगढ़, गुना, भोपाल, शिवपुरी, अशोकनगर, श्योपुर, मुरैना, ग्वालियर, दतिया, भिंड, निवाडी, टीकमगढ़, छतरपुर और सागर में हीट वेव चलने की संभावना है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Apr 2025 By दैनिक जागरण

मध्य प्रदेश में अगले 3 दिन भीषण गर्मी, हीट वेव के साथ वार्म नाइट का अलर्ट

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश में सोमवार से भीषण गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया है. इस सीजन में पहली बार 9 शहरों का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया. वहीं प्रदेश के सभी शहरों में सोमवार इस सीजन का सबसे अधिक गर्म दिन रहा. रतलाम और नर्मदापुरम का पारा 44 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया. मौसम विज्ञान केंद्र ने अगने 3 दिनों तक प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ने की चेतावनी दी है. इसके साथ ही 8, 9 और 10 अप्रैल को 15 से अधिक शहरों में हीटवेव और कुछ शहरों में वार्म नाइट की चेतावनी दी गई है.

11 अप्रैल से मिलेगी मामूली राहत

मौसम वैज्ञानिक दिव्या ई सुरेंद्रन ने बताया कि "पश्चिमी विक्षोभ के कारण 11 अप्रैल से सिस्टम में एक बार फिर बदलाव होगा. जिससे कुछ जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है. दिव्या ने बताया कि 11 अप्रैल को नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, आगर मालवा, राजगढ़, गुना, अशोकनगर, विदिशा, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, ग्वालियर, भिंड, दतिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, छिंदवाड़ा और पांढुर्ना में हल्की बारिश की संभावना है. जिससे प्रदेश के कुछ जिलों में गर्मी से राहत मिलेगी. इन जिलों में आंधी-तूफान के साथ बादल छाए रहने की संभावना है. हालांकि निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और सागर में हीट वेव की संभावना है."

24 घंटे में 5 डिग्री से अधिक बढ़ा तापमान

सोमवार को प्रदेश के 5 शहरों के तापमान में बीते 24 घंटे में 5 डिग्री सेल्सियस से अधिक की वृद्धि हुई. वहीं 30 से अधिक शहरों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा. 7 अप्रैल को धार में 42.2 डिग्री, गुना में 43, नर्मदापुरम में 44.3 डिग्री, रतलाम में 44 डिग्री, उज्जैन में 42 डिग्री, दमोह में 42 डिग्री, खजुराहो में 42 डिग्री, मंडला में 42.2 डिग्री और सागर का अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं राजधानी भोपाल में 41.6 डिग्री, इंदौर में 40.6 डिग्री, जबलपुर में 40.7 डिग्री, ग्वालियर में 41.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया.

अगले 3 दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम

8 अप्रैल को नीमच, मंदसौर, रतलाम, गुना, श्योपुर, मुरैना, शिवपुरी, मुरैना और भिंड में हीट वेव के अलर्ट के साथ उज्जैन, इंदौर और धार में वार्म नाइट की चेतावनी भी दी गई है. 9 अप्रैल को नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, भोपाल, गुना, अशोक नगर, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, ग्वालियर, दतिया, भिंड, निवाड़ी और टीकमगढ़ में हीटवेव और रतलाम, उज्जैन, इंदौर और धार में वार्म नाइट की चेतावनी भी दी गई है. 10 अप्रैल को नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, इंदौर, आगर मालवा, शाजापुर, राजगढ़, गुना, भोपाल, शिवपुरी, अशोकनगर, श्योपुर, मुरैना, ग्वालियर, दतिया, भिंड, निवाडी, टीकमगढ़, छतरपुर और सागर में हीट वेव चलने की संभावना है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/warm-night-alert-with-severe-heat-heat-wave-next-3/article-17222

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.