- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- पीसीसी चीफ के खिलाफ वारंट जारी, ये है पूरा मामला
पीसीसी चीफ के खिलाफ वारंट जारी, ये है पूरा मामला
Gwalior, MP
मध्य प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आई है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के खिलाफ वारंट जारी किया गया है। एमपी-एमएलए कोर्ट ने जमानती वारंट जारी किया है। कोर्ट में 8 मई को मामले की अगली सुनवाई होगी। आइए जानते है आखिर मामला क्या है…
दरअसल, यह पूरा मामला लोकसभा चुनाव में टिप्पणी से जुड़ा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बीएसपी प्रत्याशी देवाशीष पर आरोप लगाया था। BSP उम्मीदवार देवाशीष पर भारतीय जनता पार्टी से सांठगांठ का आरोप लगाया था। इस पर बहुजन समाज पार्टी ने जीतू पटवारी के खिलाफ भिंड जिले के उमरी थाने में मामला दर्ज कराया था।
बीएसपी पदाधिकारी अशोक गुप्ता ने पीसीसी चीफ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसके बाद पीसीसी चीफ जीतू पटवारी को आरोपी बनाया गया था। इस मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट ने जीतू पटवारी के खिलाफ 500 रुपये के जमानती वारंट जारी किया है। केस की अगली सुनवाई 8 मई को होगी।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए