- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- राष्ट्रपति भवन में मध्य प्रदेश की बेटी की ‘शानदार शादी’, प्रेसिडेंट मुर्मू भी हुईं शरीक
राष्ट्रपति भवन में मध्य प्रदेश की बेटी की ‘शानदार शादी’, प्रेसिडेंट मुर्मू भी हुईं शरीक
JAGRAN DESK
शिवपुरी की रहने वाली पूनम गुप्ता ने राष्ट्रपति भवन में शादी रचाई. पूनम गुप्ता सीआरपीएफ में महिला असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर पदस्थ हैं और राष्ट्रपति सुरक्षा में तैनात हैं.
इस समय मध्य प्रदेश के शिवपुरी की बेटी की शादी की चर्चा हर तरफ है. दरअसल, यह शादी किसी आम जगह में नहीं बल्कि राष्ट्रपति भवन में हुई. बुधवार शाम मध्य प्रदेश के शिवपुरी की बेटी पूनम गुप्ता की शादी की शहनाई राष्ट्रपति भवन में गूंजी. उनकी यह खास शादी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में संपन्न हुई.
इसके लिए राष्ट्रपति भवन परिसर में मौजूद मदर टेरेसा क्राउन परिसर को व्यापक रूप से सजाया गया था. राष्ट्रपति भवन में हुई इस अनोखी शादी का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है.
इस आयोजन में गिने-चुने मेहमानों को ही आमंत्रित किया गया था और शादी को लेकर सुरक्षा के लिहाज से खास सतर्कता बरती गई थी.
राष्ट्रपति भवन में पदस्थ हैं पूनम
शिवपुरी की रहने वाली पूनम गुप्ता राष्ट्रपति सुरक्षा में तैनात हैं. वे सीआरपीएफ में महिला असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर पदस्थ हैं. वहीं राष्ट्रपति भवन में PSO के पद पर ड्यूटी कर रही हैं. देश की राष्ट्रपति पूनम के कामकाज से बेहद खुश हैं और यही वजह है कि जब उन्हें इस बात की खबर लगी कि पूनम की शादी होनी है तो उन्होंने राष्ट्रपति भवन में विवाह आयोजित करने का प्रस्ताव रखा.
किनसे हुई शादी?
शिवपुरी की बेटी पूनम गुप्ता का विवाह जम्मू कश्मीर में तैनात सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट अवनीश कुमार से पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ. यह शादी अवनीश कुमार और पूनम दोनों के लिए बेहद खास है और देश में चर्चा का विषय भी है.
शिवपुरी की रहने वाली हैं पूनम गुप्ता
शिवपुरी की रहने वाली पूनम गुप्ता के पिता नवोदय विद्यालय में कार्यालय अधीक्षक के पद पर काम कर रहे हैं. असिस्टेंट कमांडेंट पूनम गुप्ता ने गणित में स्नातक और अंग्रेजी साहित्य में पोस्ट ग्रेजुएट किया है. उन्होंने जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर से बीएड की परीक्षा भी पास की. वे जवाहर नवोदय विद्यालय, श्योपुर की पूर्व छात्रा रही हैं.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए