रीवा के धुरकुच में बिजली संकट से गहराया जल संकट, ग्रामीण परेशान

रीवा (म.प्र.)

On

रीवा के धुरकुच गांव में एक महीने से बिजली गुल, पानी के लिए 2 किमी दूर जाना पड़ रहा भीषण गर्मी के बीच पानी के लिए संघर्ष कर रहे ग्रामीणों की स्थिति गंभीर होती जा रही है।प्रशासन के आश्वासन के बावजूद राहत अभी तक जमीन पर नहीं दिखी है।

रीवा जिले के नगर परिषद डभौरा अंतर्गत वार्ड क्रमांक 7 के ग्राम धुरकुच में बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण उत्पन्न जल संकट ने ग्रामीणों के सामने गंभीर स्थिति खड़ी कर दी है। करीब एक महीने से बिजली न होने के चलते गांव के सरकारी बोरवेल बंद पड़े हैं, जिससे पीने के पानी की भारी किल्लत हो गई है। आदिवासी बहुल इस गांव के लोग भीषण गर्मी में रोजमर्रा की जरूरतों के लिए पानी जुटाने को मजबूर हैं और करीब दो किलोमीटर दूर जंगल में जाकर गड्ढा खोदकर गंदा पानी निकाल रहे हैं। यह स्थिति स्वास्थ्य के लिहाज से भी चिंताजनक मानी जा रही है।

ग्रामीणों के मुताबिक, एक महीने पहले अज्ञात चोरों ने गांव की विद्युत केबल काट ली थी। इसके बाद से बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित है। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग और सीएम हेल्पलाइन 181 पर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। अधिकारियों की अनदेखी के कारण गांव में पेयजल संकट लगातार गहराता जा रहा है।

बिजली संकट गहराया

गांव में लगे सरकारी बोरवेल और मोटर बिजली के अभाव में बेकार हो गए हैं। इससे जल आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि नगर परिषद की ओर से भी नियमित टैंकर नहीं भेजे जा रहे, जिससे समस्या और बढ़ गई है।वार्ड क्रमांक 7 की पार्षद आसमा देवी ने बताया कि कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया है, लेकिन बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारी फोन तक नहीं उठाते। उन्होंने आरोप लगाया कि समस्या को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।

स्वास्थ्य पर खतरा

गंदा पानी पीने के कारण ग्रामीणों, खासकर बच्चों और बुजुर्गों में बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मजबूरी में वे असुरक्षित जल स्रोतों का उपयोग कर रहे हैं, जिससे संक्रमण फैलने की आशंका है।सूत्रों के अनुसार, मामला सामने आने के बाद कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने संज्ञान लिया है। उन्होंने संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं और जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कर जल संकट दूर करने का आश्वासन दिया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Apr 2026 By Nitin Trivedi

रीवा के धुरकुच में बिजली संकट से गहराया जल संकट, ग्रामीण परेशान

रीवा (म.प्र.)

रीवा जिले के नगर परिषद डभौरा अंतर्गत वार्ड क्रमांक 7 के ग्राम धुरकुच में बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण उत्पन्न जल संकट ने ग्रामीणों के सामने गंभीर स्थिति खड़ी कर दी है। करीब एक महीने से बिजली न होने के चलते गांव के सरकारी बोरवेल बंद पड़े हैं, जिससे पीने के पानी की भारी किल्लत हो गई है। आदिवासी बहुल इस गांव के लोग भीषण गर्मी में रोजमर्रा की जरूरतों के लिए पानी जुटाने को मजबूर हैं और करीब दो किलोमीटर दूर जंगल में जाकर गड्ढा खोदकर गंदा पानी निकाल रहे हैं। यह स्थिति स्वास्थ्य के लिहाज से भी चिंताजनक मानी जा रही है।

ग्रामीणों के मुताबिक, एक महीने पहले अज्ञात चोरों ने गांव की विद्युत केबल काट ली थी। इसके बाद से बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित है। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग और सीएम हेल्पलाइन 181 पर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। अधिकारियों की अनदेखी के कारण गांव में पेयजल संकट लगातार गहराता जा रहा है।

बिजली संकट गहराया

गांव में लगे सरकारी बोरवेल और मोटर बिजली के अभाव में बेकार हो गए हैं। इससे जल आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि नगर परिषद की ओर से भी नियमित टैंकर नहीं भेजे जा रहे, जिससे समस्या और बढ़ गई है।वार्ड क्रमांक 7 की पार्षद आसमा देवी ने बताया कि कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया है, लेकिन बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारी फोन तक नहीं उठाते। उन्होंने आरोप लगाया कि समस्या को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।

स्वास्थ्य पर खतरा

गंदा पानी पीने के कारण ग्रामीणों, खासकर बच्चों और बुजुर्गों में बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मजबूरी में वे असुरक्षित जल स्रोतों का उपयोग कर रहे हैं, जिससे संक्रमण फैलने की आशंका है।सूत्रों के अनुसार, मामला सामने आने के बाद कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने संज्ञान लिया है। उन्होंने संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं और जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कर जल संकट दूर करने का आश्वासन दिया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/water-crisis-deepens-due-to-electricity-crisis-in-dhurkuch-of/article-52418

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.