उज्जैन में जल सत्याग्रह, किसानों ने किया चक्काजाम – सिंहस्थ के लिए जमीन अधिग्रहण का विरोध तेज

Ujjain, MP

सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए स्थायी कुंभ नगरी बसाने की योजना के खिलाफ रविवार को उज्जैन में किसानों का विरोध उग्र हो गया।

 किसानों ने शिप्रा नदी के चक्रतीर्थ श्मशान घाट पर पानी में खड़े होकर जल सत्याग्रह किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं, आगर रोड पर किसानों ने चक्काजाम कर वाहनों की लंबी कतारें लगा दीं।

किसानों की आपत्ति

किसानों का कहना है कि वे सिंहस्थ महापर्व के लिए जमीन देने को तैयार हैं, लेकिन स्थायी रूप से अधिग्रहण नहीं होने देंगे।

  • छोटे किसानों के पास पहले से ही सीमित ज़मीन है, अधिग्रहण होने पर वे पूरी तरह बर्बाद हो जाएंगे।

  • लैंड पुलिंग स्कीम से किसानों की आधी ज़मीन छिन रही है।

  • सिंहस्थ क्षेत्र में किसानों को मकान, बाड़े और गोदाम बनाने की अनुमति तक नहीं है, तो अब स्थायी निर्माण क्यों?

  • उज्जैन को "कांक्रीट की नगरी" बनाने की बजाय आध्यात्मिक पहचान को बनाए रखना चाहिए।

पुलिस की सख्ती से गुस्साए किसान

  • प्रशासन ने किसानों के ऐलान के बाद शनिवार रात ही आंदोलन का नेतृत्व करने वाले कई किसानों को हिरासत में ले लिया था।

  • रविवार को रामघाट पर प्रस्तावित जल सत्याग्रह रोकने के लिए पुलिस ने सभी घाटों पर बैरिकेडिंग कर दी।

  • इसके बावजूद किसान चकमा देकर चक्रतीर्थ श्मशान घाट तक पहुंचे और शिप्रा में खड़े होकर प्रदर्शन किया।

  • दूसरी ओर किसानों के एक गुट ने अनाज मंडी के सामने चक्काजाम कर दिया।

2378 हेक्टेयर में बसाई जाएगी स्थायी नगरी

सरकार 2028 सिंहस्थ के लिए उज्जैन में 2378 हेक्टेयर जमीन पर स्थायी कुंभ नगरी बसाने की योजना बना रही है। इसे लेकर उज्जैन डेवलपमेंट अथॉरिटी (UDA) द्वारा भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है। लेकिन किसानों का कहना है कि उन्हें असली योजना से अंधेरे में रखा गया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Aug 2025 By दैनिक जागरण

उज्जैन में जल सत्याग्रह, किसानों ने किया चक्काजाम – सिंहस्थ के लिए जमीन अधिग्रहण का विरोध तेज

Ujjain, MP

 किसानों ने शिप्रा नदी के चक्रतीर्थ श्मशान घाट पर पानी में खड़े होकर जल सत्याग्रह किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं, आगर रोड पर किसानों ने चक्काजाम कर वाहनों की लंबी कतारें लगा दीं।

किसानों की आपत्ति

किसानों का कहना है कि वे सिंहस्थ महापर्व के लिए जमीन देने को तैयार हैं, लेकिन स्थायी रूप से अधिग्रहण नहीं होने देंगे।

  • छोटे किसानों के पास पहले से ही सीमित ज़मीन है, अधिग्रहण होने पर वे पूरी तरह बर्बाद हो जाएंगे।

  • लैंड पुलिंग स्कीम से किसानों की आधी ज़मीन छिन रही है।

  • सिंहस्थ क्षेत्र में किसानों को मकान, बाड़े और गोदाम बनाने की अनुमति तक नहीं है, तो अब स्थायी निर्माण क्यों?

  • उज्जैन को "कांक्रीट की नगरी" बनाने की बजाय आध्यात्मिक पहचान को बनाए रखना चाहिए।

पुलिस की सख्ती से गुस्साए किसान

  • प्रशासन ने किसानों के ऐलान के बाद शनिवार रात ही आंदोलन का नेतृत्व करने वाले कई किसानों को हिरासत में ले लिया था।

  • रविवार को रामघाट पर प्रस्तावित जल सत्याग्रह रोकने के लिए पुलिस ने सभी घाटों पर बैरिकेडिंग कर दी।

  • इसके बावजूद किसान चकमा देकर चक्रतीर्थ श्मशान घाट तक पहुंचे और शिप्रा में खड़े होकर प्रदर्शन किया।

  • दूसरी ओर किसानों के एक गुट ने अनाज मंडी के सामने चक्काजाम कर दिया।

2378 हेक्टेयर में बसाई जाएगी स्थायी नगरी

सरकार 2028 सिंहस्थ के लिए उज्जैन में 2378 हेक्टेयर जमीन पर स्थायी कुंभ नगरी बसाने की योजना बना रही है। इसे लेकर उज्जैन डेवलपमेंट अथॉरिटी (UDA) द्वारा भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है। लेकिन किसानों का कहना है कि उन्हें असली योजना से अंधेरे में रखा गया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/water-satyagraha-farmers-in-ujjain-intensified-protest-against-land-acquisition/article-30816

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.