- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- धोती पहनकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बाबा महाकाल की उतारी आरती, महाशिवरात्रि पर लगाया ध्यान
धोती पहनकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बाबा महाकाल की उतारी आरती, महाशिवरात्रि पर लगाया ध्यान
Ujjain, MP
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में पत्नी संग पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव. भगवान महाकाल के दर्शन कर देश व प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकानाएं दीं.
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बाबा महाकाल के दरबार पर पहुंचे. महाशिवरात्रि के अवसर पर उन्होंने गर्भगृह में जाकर धर्मपत्नी के साथ बाबा महाकाल के दर्शन किए. इसके बाद सीएम ने महाकाल का जलाभिषेक किया और आरती उतारी. विधि-विधान से पूजन करने के बाद मोहन यादव ने नंदी हाल में बैठकर ध्यान लगाया. इस दौरान वह बाबा की भक्ति में लीन नजर आए. उन्होंने प्रदेश समेत देख की सुख-समृद्धि की बाबा महाकाल से कामना की. इसके बाद वे वहां से छतरपुर के लिए रवाना हो गए.
मंगलवार रात उज्जैन पहुंच गए थे सीएम
दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार रात उज्जैन पहुंच गए थे. यहां पहुंचकर वे एक पारिवारिक शादी समारोह में शामिल हुए. इसके बाद उन्होंने निज निवास में रात्रि विश्राम किया. सुबह होते ही मोहन यादव स्नान कर पत्नी सीमा यादव और बच्चों के साथ भगवान महाकाल के दर्शन के लिए महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे. जहां उन्होंने विधि-विधान से बाब महाकाल का दर्शन और पूजन किया. इसके बाद मोहन यादव ने देश व प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकानाएं दी.
महाशिवरात्रि के पावल अवसर पर भक्तों का महाकालेश्वर मंदिर में आने के सिलसिला जारी है. सुबह से भारी संख्या में भक्तगण बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंच रहे हैं. इसी क्रम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि "आज महाशिवरात्रि पर्व के साथ ही विक्रम उत्सव का भी शुभारंभ हो रहा है. आने वाले समय में गुड़ी पड़वा पर्व भी मनाया जाएगा. खूब आनंद की वर्षा हो रही है. बाबा महाकाल के आशीर्वाद से मध्य प्रदेश नई प्रगति के मार्ग पर चल रहा है. आज राष्ट्रपति मध्य प्रदेश में पधार रही हैं. मेरी ओर से सभी को महाशिवरात्री पर्व की शुभकामनाएं बधाई."
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए