मध्यप्रदेश में मौसम का अलर्ट: नीमच-मंदसौर में भारी बारिश, भोपाल में हल्की रिमझिम

BHOPAL, MP

मध्यप्रदेश के ऊपरी हिस्सों में मानसून ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से सोमवार को कई जिलों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने नीमच और मंदसौर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजधानी भोपाल और अन्य जिलों में अगले 3 दिन हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा।

सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार, मानसून सिस्टम मंगलवार से कमजोर हो जाएगा। इसके बावजूद कुछ जिलों में तेज बारिश की संभावना बनी हुई है।

राजधानी और जिलों में बारिश की स्थिति

सोमवार को भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, नर्मदापुरम, रतलाम, शाजापुर, उज्जैन, छिंदवाड़ा, सागर, धार, सतना और पचमढ़ी सहित 15 से अधिक जिलों में हल्की बारिश हुई। राजधानी भोपाल में दोपहर के समय लगभग आधे घंटे तक तेज बारिश देखने को मिली।

ग्वालियर के रंगियाना मोहल्ला में 60 साल पुराना मकान गिर गया। तीन लोग दब गए, जिनमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पहले ही मकान को लेकर शिकायत की थी।

मध्यप्रदेश में अब तक बारिश का आंकड़ा

  • मानसून की शुरुआत: 16 जून 2025

  • गिरा पानी: 35.5 इंच (आवंटित कोटे 28.6 इंच)

  • अब तक बारिश औसत से 6.9 इंच अधिक हो चुकी है।

  • प्रदेश के कोटे का 96 प्रतिशत पानी गिर चुका है; केवल डेढ़ इंच बारिश और होने पर कोटा पूरा हो जाएगा।

सबसे ज्यादा और कम बारिश वाले जिले

टॉप-5 बारिश वाले जिले:

  1. गुना – 53.3 इंच

  2. मंडला – 52.7 इंच

  3. अशोकनगर – 50.3 इंच

  4. रायसेन – 49.7 इंच

  5. श्योपुर – 49.5 इंच

कम बारिश वाले जिले: इंदौर, धार, बड़वानी, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन और शाजापुर में 20 इंच तक भी बारिश नहीं हुई।

ग्वालियर-चंबल संभाग के आठ जिलों में से सात में कोटे से ज्यादा पानी गिर चुका है।

अगले 2-3 दिन का मौसम

  • भोपाल, ग्वालियर, इंदौर: हल्की बारिश और रिमझिम

  • नीमच और मंदसौर: भारी बारिश का येलो अलर्ट

  • ग्वालियर-चंबल संभाग में बारिश का कोटा अधिकांश जिलों में पूरा हो चुका है।

भोपाल में अगस्त माह की बारिश का रिकॉर्ड

  • इस महीने अब तक लगभग 35.5 इंच बारिश हुई है।

  • अगस्त 2006 में 24 घंटे में 12 इंच बारिश का रिकॉर्ड दर्ज हुआ था।

  • पिछले साल 2015 और 2022 में भी अगस्त माह में 30 इंच से अधिक बारिश हुई थी।

  • अगस्त में औसतन 14 दिन बारिश होती है; इस साल अब तक 13 दिन पानी गिर चुका है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Aug 2025 By दैनिक जागरण

मध्यप्रदेश में मौसम का अलर्ट: नीमच-मंदसौर में भारी बारिश, भोपाल में हल्की रिमझिम

BHOPAL, MP

मध्यप्रदेश के ऊपरी हिस्सों में मानसून ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से सोमवार को कई जिलों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने नीमच और मंदसौर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजधानी भोपाल और अन्य जिलों में अगले 3 दिन हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा।

सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार, मानसून सिस्टम मंगलवार से कमजोर हो जाएगा। इसके बावजूद कुछ जिलों में तेज बारिश की संभावना बनी हुई है।

राजधानी और जिलों में बारिश की स्थिति

सोमवार को भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, नर्मदापुरम, रतलाम, शाजापुर, उज्जैन, छिंदवाड़ा, सागर, धार, सतना और पचमढ़ी सहित 15 से अधिक जिलों में हल्की बारिश हुई। राजधानी भोपाल में दोपहर के समय लगभग आधे घंटे तक तेज बारिश देखने को मिली।

ग्वालियर के रंगियाना मोहल्ला में 60 साल पुराना मकान गिर गया। तीन लोग दब गए, जिनमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पहले ही मकान को लेकर शिकायत की थी।

मध्यप्रदेश में अब तक बारिश का आंकड़ा

  • मानसून की शुरुआत: 16 जून 2025

  • गिरा पानी: 35.5 इंच (आवंटित कोटे 28.6 इंच)

  • अब तक बारिश औसत से 6.9 इंच अधिक हो चुकी है।

  • प्रदेश के कोटे का 96 प्रतिशत पानी गिर चुका है; केवल डेढ़ इंच बारिश और होने पर कोटा पूरा हो जाएगा।

सबसे ज्यादा और कम बारिश वाले जिले

टॉप-5 बारिश वाले जिले:

  1. गुना – 53.3 इंच

  2. मंडला – 52.7 इंच

  3. अशोकनगर – 50.3 इंच

  4. रायसेन – 49.7 इंच

  5. श्योपुर – 49.5 इंच

कम बारिश वाले जिले: इंदौर, धार, बड़वानी, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन और शाजापुर में 20 इंच तक भी बारिश नहीं हुई।

ग्वालियर-चंबल संभाग के आठ जिलों में से सात में कोटे से ज्यादा पानी गिर चुका है।

अगले 2-3 दिन का मौसम

  • भोपाल, ग्वालियर, इंदौर: हल्की बारिश और रिमझिम

  • नीमच और मंदसौर: भारी बारिश का येलो अलर्ट

  • ग्वालियर-चंबल संभाग में बारिश का कोटा अधिकांश जिलों में पूरा हो चुका है।

भोपाल में अगस्त माह की बारिश का रिकॉर्ड

  • इस महीने अब तक लगभग 35.5 इंच बारिश हुई है।

  • अगस्त 2006 में 24 घंटे में 12 इंच बारिश का रिकॉर्ड दर्ज हुआ था।

  • पिछले साल 2015 और 2022 में भी अगस्त माह में 30 इंच से अधिक बारिश हुई थी।

  • अगस्त में औसतन 14 दिन बारिश होती है; इस साल अब तक 13 दिन पानी गिर चुका है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/weather-alert-in-madhya-pradesh-neemuch-mandsaur-heavy-rain-in-bhopal/article-31578

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.