मध्यप्रदेश में बदला मौसम, 13 जिलों में तेज हवा-बारिश की चेतावनी, कल से गर्मी बढ़ने की आशंका

भोपाल (म.प्र.)

By Rohit.P
On

मध्यप्रदेश में दो मौसम सिस्टम एक्टिव हैं। 13 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी, रविवार से गर्मी बढ़ने के आसार।

मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदला हुआ है। प्रदेश के बीचोंबीच दो ट्रफ लाइन गुजर रही हैं, जबकि ऊपरी हिस्से में साइक्लोनिक सकुर्लेशन एक्टिव बताया जा रहा है। इसी वजह से कई जिलों में तेज आंधी, हल्की बारिश और कहीं-कहीं गरज-चमक का दौर बना हुआ है। मौसम विभाग ने शनिवार को 13 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। सबसे ज्यादा असर जबलपुर, नर्मदापुरम और रीवा संभाग के इलाकों में देखने को मिल सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार रविवार से गर्मी फिर तेजी पकड़ेगी और तापमान में 3 से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। MP मौसम अपडेट को लेकर लोग लगातार मौसम विभाग की चेतावनियों पर नजर बनाए हुए हैं क्योंकि पिछले कई दिनों से मौसम अचानक बदल रहा है। शुक्रवार को भी प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों में कहीं तेज हवाएं चलीं तो कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई। कई जगहों पर शाम होते-होते हालात अचानक बदल गए और तेज धूलभरी हवा चली।

मौसम विभाग ने जिन जिलों के लिए शनिवार को अलर्ट जारी किया है उनमें नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, सीधी और सिंगरौली शामिल हैं। अधिकारियों के मुताबिक इन इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश और बिजली चमकने की संभावना बनी हुई है। शुक्रवार को भोपाल, रायसेन, सागर, देवास, विदिशा, राजगढ़, खरगोन, शिवपुरी और टीकमगढ़ समेत कई जिलों में मौसम बदला रहा। कुछ जगहों पर लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन उमस भी बढ़ गई। दूसरी तरफ प्रदेश के कई हिस्सों में दिन का तापमान काफी ऊपर पहुंच गया। रतलाम सबसे गर्म रहा जहां पारा 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाजापुर में तापमान 42.6 डिग्री तक पहुंच गया। बड़े शहरों की बात करें तो उज्जैन में 42.4 डिग्री, भोपाल और इंदौर में 41.2 डिग्री, जबलपुर में 38.8 डिग्री और ग्वालियर में 37.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि मई की शुरुआत आमतौर पर तेज गर्मी के साथ होती है, लेकिन इस बार शुरुआत से ही आंधी, बारिश और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि जैसा मौसम बना हुआ है।

मौसम अनुमान के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस, ट्रफ और चक्रवाती सिस्टम के असर से यह बदलाव देखा जा रहा है। हालांकि यह राहत ज्यादा दिन नहीं रहने वाली। रविवार से गर्मी फिर जोर पकड़ सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले दो दिनों में ज्यादातर शहरों में दिन का तापमान तेजी से बढ़ेगा। किसानों की चिंता भी बढ़ी हुई है क्योंकि बेमौसम बारिश और तेज हवाओं से फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि आंधी और बिजली गिरने के दौरान खुले मैदान या पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें। खराब मौसम के दौरान सुरक्षित जगह पर रहने की सलाह दी गई है। पिछले कुछ सालों के आंकड़ों को देखें तो भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन में मई के दौरान तेज गर्मी के साथ बारिश का ट्रेंड लगातार बना हुआ है। कई शहरों में मई में रिकॉर्ड तापमान भी दर्ज हो चुका है, लेकिन इसी महीने अच्छी बारिश के उदाहरण भी सामने आए हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 May 2026 By Rohit.P

मध्यप्रदेश में बदला मौसम, 13 जिलों में तेज हवा-बारिश की चेतावनी, कल से गर्मी बढ़ने की आशंका

भोपाल (म.प्र.)

मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदला हुआ है। प्रदेश के बीचोंबीच दो ट्रफ लाइन गुजर रही हैं, जबकि ऊपरी हिस्से में साइक्लोनिक सकुर्लेशन एक्टिव बताया जा रहा है। इसी वजह से कई जिलों में तेज आंधी, हल्की बारिश और कहीं-कहीं गरज-चमक का दौर बना हुआ है। मौसम विभाग ने शनिवार को 13 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। सबसे ज्यादा असर जबलपुर, नर्मदापुरम और रीवा संभाग के इलाकों में देखने को मिल सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार रविवार से गर्मी फिर तेजी पकड़ेगी और तापमान में 3 से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। MP मौसम अपडेट को लेकर लोग लगातार मौसम विभाग की चेतावनियों पर नजर बनाए हुए हैं क्योंकि पिछले कई दिनों से मौसम अचानक बदल रहा है। शुक्रवार को भी प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों में कहीं तेज हवाएं चलीं तो कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई। कई जगहों पर शाम होते-होते हालात अचानक बदल गए और तेज धूलभरी हवा चली।

मौसम विभाग ने जिन जिलों के लिए शनिवार को अलर्ट जारी किया है उनमें नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, सीधी और सिंगरौली शामिल हैं। अधिकारियों के मुताबिक इन इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश और बिजली चमकने की संभावना बनी हुई है। शुक्रवार को भोपाल, रायसेन, सागर, देवास, विदिशा, राजगढ़, खरगोन, शिवपुरी और टीकमगढ़ समेत कई जिलों में मौसम बदला रहा। कुछ जगहों पर लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन उमस भी बढ़ गई। दूसरी तरफ प्रदेश के कई हिस्सों में दिन का तापमान काफी ऊपर पहुंच गया। रतलाम सबसे गर्म रहा जहां पारा 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाजापुर में तापमान 42.6 डिग्री तक पहुंच गया। बड़े शहरों की बात करें तो उज्जैन में 42.4 डिग्री, भोपाल और इंदौर में 41.2 डिग्री, जबलपुर में 38.8 डिग्री और ग्वालियर में 37.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि मई की शुरुआत आमतौर पर तेज गर्मी के साथ होती है, लेकिन इस बार शुरुआत से ही आंधी, बारिश और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि जैसा मौसम बना हुआ है।

मौसम अनुमान के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस, ट्रफ और चक्रवाती सिस्टम के असर से यह बदलाव देखा जा रहा है। हालांकि यह राहत ज्यादा दिन नहीं रहने वाली। रविवार से गर्मी फिर जोर पकड़ सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले दो दिनों में ज्यादातर शहरों में दिन का तापमान तेजी से बढ़ेगा। किसानों की चिंता भी बढ़ी हुई है क्योंकि बेमौसम बारिश और तेज हवाओं से फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि आंधी और बिजली गिरने के दौरान खुले मैदान या पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें। खराब मौसम के दौरान सुरक्षित जगह पर रहने की सलाह दी गई है। पिछले कुछ सालों के आंकड़ों को देखें तो भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन में मई के दौरान तेज गर्मी के साथ बारिश का ट्रेंड लगातार बना हुआ है। कई शहरों में मई में रिकॉर्ड तापमान भी दर्ज हो चुका है, लेकिन इसी महीने अच्छी बारिश के उदाहरण भी सामने आए हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/weather-changed-in-madhya-pradesh-warning-of-strong-wind-and/article-52965

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.