मध्यप्रदेश में मौसम का बदलता मिजाज: 25-26 सितंबर को भारी बारिश, अक्टूबर के पहले सप्ताह में मानसून विदाई

Bhopal, MP

मध्यप्रदेश में मानसून की विदाई से पहले मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग के अनुसार, 25 सितंबर से राज्य में एक नया निम्न दबाव क्षेत्र सक्रिय होगा, जिससे 26 सितंबर तक कई जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। इसके बाद धीरे-धीरे मानसून कमजोर पड़ते हुए अक्टूबर के पहले सप्ताह में विदा हो जाएगा।

देश के कई राज्यों—गुजरात, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब—से मानसून विदाई शुरू हो चुकी है, लेकिन मध्यप्रदेश में यह कुछ दिन और ठहरने वाला है।

औसत से ज्यादा हुई बारिश

इस साल मानसून ने 16 जून को मध्यप्रदेश में दस्तक दी थी। सामान्य तौर पर सितंबर के अंत तक मानसून सक्रिय रहता है, मगर इस बार इसकी अवधि बढ़ गई है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के मुताबिक, अक्टूबर के पहले सप्ताह तक बरसात हो सकती है। अब तक प्रदेश में 43.9 इंच बारिश हो चुकी है, जबकि सामान्य औसत 36.5 इंच है। यानी प्रदेश ने 118% बारिश का आंकड़ा दर्ज किया है।

बारिश और धूप का मिला-जुला असर

सोमवार को प्रदेश में कहीं तेज धूप तो कहीं हल्की से मध्यम बारिश का दौर चला। भोपाल में सुबह धूप और उमस रही, वहीं इंदौर में एक इंच बारिश दर्ज हुई। रतलाम में भी हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 25 और 26 सितंबर को बारिश की तीव्रता और बढ़ सकती है, इसके बाद मानसून धीरे-धीरे विदाई की ओर बढ़ जाएगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Sep 2025 By दैनिक जागरण

मध्यप्रदेश में मौसम का बदलता मिजाज: 25-26 सितंबर को भारी बारिश, अक्टूबर के पहले सप्ताह में मानसून विदाई

Bhopal, MP

मध्यप्रदेश में मानसून की विदाई से पहले मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग के अनुसार, 25 सितंबर से राज्य में एक नया निम्न दबाव क्षेत्र सक्रिय होगा, जिससे 26 सितंबर तक कई जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। इसके बाद धीरे-धीरे मानसून कमजोर पड़ते हुए अक्टूबर के पहले सप्ताह में विदा हो जाएगा।

देश के कई राज्यों—गुजरात, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब—से मानसून विदाई शुरू हो चुकी है, लेकिन मध्यप्रदेश में यह कुछ दिन और ठहरने वाला है।

औसत से ज्यादा हुई बारिश

इस साल मानसून ने 16 जून को मध्यप्रदेश में दस्तक दी थी। सामान्य तौर पर सितंबर के अंत तक मानसून सक्रिय रहता है, मगर इस बार इसकी अवधि बढ़ गई है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के मुताबिक, अक्टूबर के पहले सप्ताह तक बरसात हो सकती है। अब तक प्रदेश में 43.9 इंच बारिश हो चुकी है, जबकि सामान्य औसत 36.5 इंच है। यानी प्रदेश ने 118% बारिश का आंकड़ा दर्ज किया है।

बारिश और धूप का मिला-जुला असर

सोमवार को प्रदेश में कहीं तेज धूप तो कहीं हल्की से मध्यम बारिश का दौर चला। भोपाल में सुबह धूप और उमस रही, वहीं इंदौर में एक इंच बारिश दर्ज हुई। रतलाम में भी हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 25 और 26 सितंबर को बारिश की तीव्रता और बढ़ सकती है, इसके बाद मानसून धीरे-धीरे विदाई की ओर बढ़ जाएगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/weather-changing-weather-in-madhya-pradesh-heavy-rains-on-september/article-33786

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.