मौसम का मिजाज खुशनुमा, गर्मी के तेवर के बीच ठंड का एहसास, जानें लेटेस्ट वेदर अपडेट

BHOPAL, MP

एमपी का मौसम बदलता नजर आ रहा है। कई जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे आया है। अधिकतम तापमान भी कई जगहों पर 30 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग ने अगले दिनों में तापमान में वृद्धि की चेतावनी दी है। भोपाल सहित अन्य जिलों का मौसम शुष्क रहेगा।

मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम का मिजाज खुशनुमा बना हुआ है। पिछले दिनों तेजी से बढ़े तापमान के बाद अब गर्मी के तेवर कम हो गए हैं। मौसम ने फिर करवट ले ली है। गर्मी के बाद मौसम में फिर ठंडक घुल गई है। गुरुवार को प्रदेश की आधा दर्जन से अधिक जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे आ गया। इन जिलों में तापमान 20 डिग्री के करीब पहुंच गया था। यही नहीं अधिकतम तापमान में भी कमी देखने को मिली है। कई जिलों का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के नीचे रिकॉर्ड हुआ।

प्रमुख जिलों के न्यूनतम तापमान को देखें तो राजगढ़ में 8.4, पचमढ़ी में 14 डिग्री सेल्सियस, भोपाल में 9.4, ग्वालियर में 11.6, नर्मदापुरम में 12.7, इंदौर में 10.8, खंडवा में 12, रतलाम में 11.5, उज्जैन में 9, जबलपुर में 9.6, खजुराहो में 9, मंडला में आठ नौगांव में 8, उमरिया में 8.2 और बालाघाट में 8.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।

अधिकतम तापमान प्रमुख स्थानों का

अधिकतम तापमान की बात करें तो भोपाल में 30, ग्वालियर में 30.5, इंदौर में 30.8, पचमढ़ी में 26.01, उज्जैन में 31.5, जबलपुर में 29.3, मंडला में 31.4, सिवनी में 28.4 और बालाघाट में 28.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ।

पचमढ़ी में मौसम का मिजाज अलग

खास बात यह है कि प्रदेश की एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी में जहां अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान में बड़ी बढ़त देखने को मिली यहां न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश की सभी जिलों के मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान जारी किया है। जिलों में तापमानों में बदलाव देखा जा सकता है। अभी भले ही मौसम में ठंडक खुल गई हो, लेकिन शनिवार से प्रदेश के तापमान में फिर दो से लेकर 4 डिग्री सेल्सियस तक क्रमिक रूप से वृद्धि हो सकती है।

राजधानी के मौसम का हाल

राजधानी भोपाल के मौसम के बारे में बात करें तो यहां मौसम की स्थिति साफ रह सकती है। हालांकि भोपाल में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस रहने की अनुमान जारी किए गए हैं। मौसम विभाग ने बताया है कि 9 मार्च को प्रदेश में एक पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करेगा। इसके चलते प्रदेश के मौसम में फिर बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Mar 2025 By दैनिक जागरण

मौसम का मिजाज खुशनुमा, गर्मी के तेवर के बीच ठंड का एहसास, जानें लेटेस्ट वेदर अपडेट

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम का मिजाज खुशनुमा बना हुआ है। पिछले दिनों तेजी से बढ़े तापमान के बाद अब गर्मी के तेवर कम हो गए हैं। मौसम ने फिर करवट ले ली है। गर्मी के बाद मौसम में फिर ठंडक घुल गई है। गुरुवार को प्रदेश की आधा दर्जन से अधिक जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे आ गया। इन जिलों में तापमान 20 डिग्री के करीब पहुंच गया था। यही नहीं अधिकतम तापमान में भी कमी देखने को मिली है। कई जिलों का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के नीचे रिकॉर्ड हुआ।

प्रमुख जिलों के न्यूनतम तापमान को देखें तो राजगढ़ में 8.4, पचमढ़ी में 14 डिग्री सेल्सियस, भोपाल में 9.4, ग्वालियर में 11.6, नर्मदापुरम में 12.7, इंदौर में 10.8, खंडवा में 12, रतलाम में 11.5, उज्जैन में 9, जबलपुर में 9.6, खजुराहो में 9, मंडला में आठ नौगांव में 8, उमरिया में 8.2 और बालाघाट में 8.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।

अधिकतम तापमान प्रमुख स्थानों का

अधिकतम तापमान की बात करें तो भोपाल में 30, ग्वालियर में 30.5, इंदौर में 30.8, पचमढ़ी में 26.01, उज्जैन में 31.5, जबलपुर में 29.3, मंडला में 31.4, सिवनी में 28.4 और बालाघाट में 28.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ।

पचमढ़ी में मौसम का मिजाज अलग

खास बात यह है कि प्रदेश की एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी में जहां अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान में बड़ी बढ़त देखने को मिली यहां न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश की सभी जिलों के मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान जारी किया है। जिलों में तापमानों में बदलाव देखा जा सकता है। अभी भले ही मौसम में ठंडक खुल गई हो, लेकिन शनिवार से प्रदेश के तापमान में फिर दो से लेकर 4 डिग्री सेल्सियस तक क्रमिक रूप से वृद्धि हो सकती है।

राजधानी के मौसम का हाल

राजधानी भोपाल के मौसम के बारे में बात करें तो यहां मौसम की स्थिति साफ रह सकती है। हालांकि भोपाल में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस रहने की अनुमान जारी किए गए हैं। मौसम विभाग ने बताया है कि 9 मार्च को प्रदेश में एक पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करेगा। इसके चलते प्रदेश के मौसम में फिर बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/weather-mood-know-the-latest-weather-update-amidst-the-attitude/article-12942

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.