मध्यप्रदेश में 18 मार्च से बदलेगा मौसम, आधे जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

मध्यप्रदेश

On

भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत कई शहरों में अगले तीन दिन गरज-चमक और बारिश की संभावना; मंगलवार को तेज गर्मी बनी रहेगी

मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 18 मार्च से प्रदेश में स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) सक्रिय होगा, जिसका असर अगले तीन दिनों तक देखने को मिल सकता है। इस सिस्टम के कारण प्रदेश के लगभग आधे जिलों में आंधी, हल्की बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनने की संभावना है। राजधानी भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर जैसे प्रमुख शहर भी इस मौसम परिवर्तन से प्रभावित हो सकते हैं।

मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के मुताबिक 17 मार्च की रात से उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय होने वाला पश्चिमी विक्षोभ धीरे-धीरे मध्यप्रदेश तक प्रभाव डालेगा। इसके चलते 18, 19 और 20 मार्च के दौरान कई जिलों में बादल छाने, तेज हवाएं चलने और कुछ स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है। हालांकि इससे पहले मंगलवार को प्रदेश में गर्मी का असर बना रहेगा।

मौसम विभाग का कहना है कि मार्च के इस सीजन में यह पहला मजबूत सिस्टम होगा, जो लगातार तीन से चार दिन तक प्रभाव दिखा सकता है। वर्तमान में प्रदेश के ऊपर दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक ट्रफ लाइन सक्रिय हैं, लेकिन इनका असर सीमित रहा है। इसी वजह से पिछले दिन प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया।

सोमवार को मध्यप्रदेश में सबसे अधिक तापमान खरगोन में 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, रायसेन, सिवनी, मंडला, टीकमगढ़, सागर और खजुराहो में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रहा। बड़े शहरों की बात करें तो जबलपुर में 35.8 डिग्री, भोपाल में 35.2 डिग्री, इंदौर में 35 डिग्री, ग्वालियर में 34.1 डिग्री और उज्जैन में लगभग 35 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मार्च के महीने में मध्यप्रदेश में मौसम का मिश्रित स्वरूप देखने को मिलता है। दिन में गर्मी और रात में हल्की ठंडक के साथ कभी-कभी बारिश का दौर भी बनता है। पिछले दस वर्षों के आंकड़ों में भी यही ट्रेंड देखा गया है, जिसमें मार्च के दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव और हल्की वर्षा दोनों दर्ज की गई हैं।

मौसम विभाग ने आगे आने वाले महीनों के लिए भी चेतावनी दी है। अनुमान के अनुसार इस वर्ष अप्रैल और मई में भीषण गर्मी और लू का असर देखने को मिल सकता है। ग्वालियर-चंबल, रीवा, शहडोल, सागर और जबलपुर संभाग के कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। वहीं भोपाल, इंदौर और उज्जैन संभाग में भी गर्मी तीव्र रहने का अनुमान है।

विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ से मिलने वाली हल्की बारिश और हवाएं कुछ समय के लिए तापमान में राहत दे सकती हैं। हालांकि मौसम का यह बदलाव अस्थायी रहेगा और मार्च के अंतिम सप्ताह से गर्मी का असर फिर तेज हो सकता है।

----------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

-----------------

www.dainikjagranmpcg.com
17 Mar 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/weather-will-change-in-madhya-pradesh-from-march-18-alert/article-48302

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.