व्हाट्सऐप पर आया शादी का कार्ड कर देगा बैंक खाता खाली, सावधान !

INDORE, MP

डिजिटल दुनिया में आजकल ऑनलाइन ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और अब साइबर अपराधी शादी के इनविटेशन कार्ड को भी अपना हथियार बनाने लगे हैं.

शादी के सीजन के दौरान साइबर अपराधी नई-नई तरकीबें अपनाकर लोगों को ठगने का प्रयास कर रहे हैं। हाल ही में, व्हाट्सएप पर ई-कार्ड भेजकर ठगी करने का मामला सामने आया है। जैसे ही लोग इन फाइल्स को डाउनलोड करते हैं, उनका मोबाइल हैक हो जाता है। 12 नवंबर से अब तक क्राइम ब्रांच में ऐसी छह शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं, जिनमें चार पीड़ितों से लगभग 8 लाख रुपए की ठगी की गई है। इसके अलावा, अपराधियों ने कुछ मामलों में कॉन्टैक्ट लिस्ट और फोटो गैलरी हैक कर तस्वीरों की मॉर्फिंग करके बदनाम करने की भी कोशिश की है। एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोदिया ने बताया कि अपराधी एपीके फाइल भेजकर इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। एंड्रॉइड फोन इस्तेमाल करने वाले कई लोग बिना सोचे-समझे अंजान या परिचित नंबरों से आए ई-कार्ड डाउनलोड कर लेते हैं, जिसका फायदा साइबर अपराधी उठा रहे हैं। ऐसी फाइल्स को खोलने से पहले सतर्कता बरतना बेहद जरूरी है। यदि आपके पास कोई ई-कार्ड या निमंत्रण आए, तो पहले भेजने वाले का नंबर चेक करें और उसकी पुष्टि करें। यदि फाइल का नाम एपीके फाइल है, तो इसे बिल्कुल भी डाउनलोड न करें। एक मामले में इसी सतर्कता से ठगी को रोका भी गया। साइबर अपराधों से बचने के लिए लोगों को सलाह दी जाती है कि अनजान फाइल्स को खोलने से बचें, फोन में एंटीवायरस रखें और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन या पुलिस को दें। सतर्कता और जागरूकता से ही ऐसे अपराधों से बचा जा सकता है।

इस तरह होती है ठगी
एपीके फाइल डाउनलोड होते ही आपके मोबाइल का एक्सेस दूसरों के हाथ में चला जाता है। एपीके का अर्थ होता है (एंड्रोइड पैकेजिंग किट)। इसमें एक एप्लिकेशन कोड होता है और यह फाइल मोबाइल डिवाइस में वायरस इंस्टॉल कर देती है। इससे अपराधी कॉन्टैक्ट लिस्ट, फोटो गैलरी, बैंकिंग ट्रांजेक्शन, पासवर्ड, क्रेडिट कार्ड डिटेल और ओटीपी व वाट्सएप तक हैक कर लेते हैं। एपीके आपके मोबाइल का एक्सेस साइबर अपराधियों को दे देती है। इससे हैकर्स डिवाइस (मोबाइल) को नियंत्रित कर सकते हैं। एपीके फाइल फिशिंग अटैक के लिए भी उपयोग की जा सकती है, जिससे आपके डिवाइस में मलिशियस कोड इंस्टॉल हो जाता है। जिन 4 मामलों में 8 लाख ठगे, उनमें दो मामलों में बैंकिंग, क्रेडिट, डेबिट कार्ड डिटेल और ओटीपी हासिल कर ठगी की। एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोदिया ने बताया कि एक मामले में आरोपियों ने पीड़ित का वाट्सएप हैक किया। फिर रिश्तेदार बनकर मदद के नाम पर पैसे ठग लिए। एक अन्य मामले में फोटो को अश्लील बनाकर ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठे।
क्या रखें सावधानी
इस तरह की ठगी से बचने के लिए किसी भी तरह की अनजान फाइल डाउनलोड न करें। मोबाइल में किसी भी एप्लिकेशन को ऑफिशियल स्टोर से डाउनलोड करें। एप्लिकेशन की रेटिंग और रिव्यू चेक करें। एप्लिकेशन के परमिशन की जांच करें। अपने डिवाइस में एंटीवायरस सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करें। अपने डिवाइस को नियमित रूप से अपडेट करें।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Nov 2024 By दैनिक जागरण

व्हाट्सऐप पर आया शादी का कार्ड कर देगा बैंक खाता खाली, सावधान !

INDORE, MP

शादी के सीजन के दौरान साइबर अपराधी नई-नई तरकीबें अपनाकर लोगों को ठगने का प्रयास कर रहे हैं। हाल ही में, व्हाट्सएप पर ई-कार्ड भेजकर ठगी करने का मामला सामने आया है। जैसे ही लोग इन फाइल्स को डाउनलोड करते हैं, उनका मोबाइल हैक हो जाता है। 12 नवंबर से अब तक क्राइम ब्रांच में ऐसी छह शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं, जिनमें चार पीड़ितों से लगभग 8 लाख रुपए की ठगी की गई है। इसके अलावा, अपराधियों ने कुछ मामलों में कॉन्टैक्ट लिस्ट और फोटो गैलरी हैक कर तस्वीरों की मॉर्फिंग करके बदनाम करने की भी कोशिश की है। एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोदिया ने बताया कि अपराधी एपीके फाइल भेजकर इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। एंड्रॉइड फोन इस्तेमाल करने वाले कई लोग बिना सोचे-समझे अंजान या परिचित नंबरों से आए ई-कार्ड डाउनलोड कर लेते हैं, जिसका फायदा साइबर अपराधी उठा रहे हैं। ऐसी फाइल्स को खोलने से पहले सतर्कता बरतना बेहद जरूरी है। यदि आपके पास कोई ई-कार्ड या निमंत्रण आए, तो पहले भेजने वाले का नंबर चेक करें और उसकी पुष्टि करें। यदि फाइल का नाम एपीके फाइल है, तो इसे बिल्कुल भी डाउनलोड न करें। एक मामले में इसी सतर्कता से ठगी को रोका भी गया। साइबर अपराधों से बचने के लिए लोगों को सलाह दी जाती है कि अनजान फाइल्स को खोलने से बचें, फोन में एंटीवायरस रखें और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन या पुलिस को दें। सतर्कता और जागरूकता से ही ऐसे अपराधों से बचा जा सकता है।

इस तरह होती है ठगी
एपीके फाइल डाउनलोड होते ही आपके मोबाइल का एक्सेस दूसरों के हाथ में चला जाता है। एपीके का अर्थ होता है (एंड्रोइड पैकेजिंग किट)। इसमें एक एप्लिकेशन कोड होता है और यह फाइल मोबाइल डिवाइस में वायरस इंस्टॉल कर देती है। इससे अपराधी कॉन्टैक्ट लिस्ट, फोटो गैलरी, बैंकिंग ट्रांजेक्शन, पासवर्ड, क्रेडिट कार्ड डिटेल और ओटीपी व वाट्सएप तक हैक कर लेते हैं। एपीके आपके मोबाइल का एक्सेस साइबर अपराधियों को दे देती है। इससे हैकर्स डिवाइस (मोबाइल) को नियंत्रित कर सकते हैं। एपीके फाइल फिशिंग अटैक के लिए भी उपयोग की जा सकती है, जिससे आपके डिवाइस में मलिशियस कोड इंस्टॉल हो जाता है। जिन 4 मामलों में 8 लाख ठगे, उनमें दो मामलों में बैंकिंग, क्रेडिट, डेबिट कार्ड डिटेल और ओटीपी हासिल कर ठगी की। एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोदिया ने बताया कि एक मामले में आरोपियों ने पीड़ित का वाट्सएप हैक किया। फिर रिश्तेदार बनकर मदद के नाम पर पैसे ठग लिए। एक अन्य मामले में फोटो को अश्लील बनाकर ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठे।
क्या रखें सावधानी
इस तरह की ठगी से बचने के लिए किसी भी तरह की अनजान फाइल डाउनलोड न करें। मोबाइल में किसी भी एप्लिकेशन को ऑफिशियल स्टोर से डाउनलोड करें। एप्लिकेशन की रेटिंग और रिव्यू चेक करें। एप्लिकेशन के परमिशन की जांच करें। अपने डिवाइस में एंटीवायरस सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करें। अपने डिवाइस को नियमित रूप से अपडेट करें।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/wedding-card-sent-on-whatsapp-will-empty-your-bank-account/article-3665

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.