साप्ताहिक राशिफल 30 दिसंबर से 5 जनवरी 2024 : कर्क और सिंह सहित 5 राशियों की होगी जमकर कमाई

Rashifal

नए साल के पहले सप्‍ताह में धन योग प्रभावशाली रहेगा। वैदिक ज्‍योतिष के अनुसार, धन योग में लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होती है। धन योग के प्रभाव से नए साल की शुरुआत कर्क और सिह सहित राशियों के लिए बेहद शानदार होने वाली है। आपके लिए तरक्‍की के योग बनेंगे और आर्थिक मामलों में मनचाहे फल प्राप्‍त होंगे। आइए देखते हैं करियर और कारोबार के मामले में नए साल का पहला सप्‍ताह सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा। देखें इस स्‍प्‍ताह का आर्थिक राशिफल विस्‍तार से।

नए साल के पहले सप्‍ताह में धन योग का अद्भुत संयोग बनने जा रहा है। दरअसल, सप्ताह के आरंभ में चंद्रमा मकर राशि में रहेंगे चंद्रमा पर मंगल की सप्तम दृष्टि होने से धन योग बनेगा। ऐसे में नए साल का पहला सप्‍ताह कर्क और सिंह सहित 5 राशियों के लिए बेहद लकी साबित होगा। आपको करियर में बेहतर अवसर प्राप्‍त होंगे और कारोबार में आपका मुनाफा भी डबल होगा। आपके जीवन में सुख सुविधाएं बढ़ेंगी और भोग विलास के साधन बढ़ेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और आमदनी के नए जरिए बनेंगे। आइए जानते हैं ऐस्‍ट्रॉलजर नंदिता पांडे से मेष से मीन तक इस सप्‍ताह का आर्थिक राशिफल विस्‍तार से।
 

मेष साप्ताहिक आर्थिक राशिफल : खर्च बढ़ सकते हैं

मेष साप्ताहिक आर्थिक राशिफल : खर्च बढ़ सकते हैं

मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह पारिवारिक सुख और समर्थन से भरा रहेगा। आपको आर्थिक मामलों में लाभ होगा और आपकी तरक्‍की होगी। घूमने-फिरने का प्लान भी बन सकता है। यात्राएं सफल और यादगार रहेंगी। कामकाज में की गई मेहनत भविष्य में फल देगी। आर्थिक मामलों में थोड़ी सुस्ती और खर्च बढ़ सकते हैं। नए साल की शुरुआत खुशियों से भरी होगी। सप्ताह के अंत में आराम और सुकून भरा दिन रहेगा।

शुभ दिन : 1, 2

वृषभ साप्ताहिक आर्थिक राशिफल : आर्थिक मामलों में लाभ होगा

वृषभ साप्ताहिक आर्थिक राशिफल : आर्थिक मामलों में लाभ होगा

वृषभ राशि वालों को आर्थिक मामलों में लाभ होगा और आपके रिश्ते मजबूत होंगे। पुरानी यादें ताजा होंगी और आपके जीवन में खुशहाली आएगी। निवेश से लाभ होगा और साझेदारी में किए गए निवेश विशेष रूप से फायदेमंद रहेंगे। कामकाज में कुछ चिंताएं परेशान कर सकती हैं। पारिवारिक मामलों को बातचीत से सुलझाने में ही भलाई है। यात्राओं के दौरान किसी पितातुल्य व्यक्ति के कारण चिंता हो सकती है, इसलिए यात्रा टालना बेहतर होगा। सप्ताह के अंत में कोई बुरी खबर मिल सकती है। नए साल की शुरुआत में अपनी समस्याओं को खुलकर रखने से समाधान मिल सकता है।

शुभ दिन: 30, 31

मिथुन साप्ताहिक आर्थिक राशिफल : फैसले फायदेमंद रहेंगे

मिथुन साप्ताहिक आर्थिक राशिफल : फैसले फायदेमंद रहेंगे

मिथुन राशि वालों के लिए सोच-समझकर लिए गए फैसले फायदेमंद रहेंगे। यात्राएं सफल रहेंगी, लेकिन आराम से यात्रा करने पर ज्यादा सुख मिलेगा। कार्यक्षेत्र में किसी महिला के कारण परेशानी हो सकती है। आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे सुधरेगी, व्यावहारिक फैसले लाभदायक रहेंगे। सेहत के मामले में लाभ होगा और आपके लिए तरक्‍की होगी। मांसपेशियों में दर्द हो सकता है। परिवार में युवाओं को लेकर चिंता रहेगी। नए साल में हालात धीरे-धीरे आपके पक्ष में होंगे।

शुभ दिन: 2, 3

कर्क साप्ताहिक आर्थिक राशिफल : सप्ताह आर्थिक रूप से शुभ है

कर्क साप्ताहिक आर्थिक राशिफल : सप्ताह आर्थिक रूप से शुभ है

कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह आर्थिक रूप से शुभ है और आपको भरपूर मात्रा में धन लाभ होगा। नए निवेश के अवसर मिल सकते हैं। व्यावसायिक यात्राएं सफल रहेंगी। कामकाज में स्थितियां धीरे-धीरे सुधरेंगी और आपके जीवन में तरक्‍की के योग बनेंगे। किसी बुजुर्ग की मदद से सेहत अच्छी रहेगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। यात्रा के कई अवसर मिलेंगे और ये यात्राएं शुभ फलदायी रहेंगी। नए साल की शुरुआत शांति और सुकून से होगी।

शुभ दिन: 30, 31

सिंह साप्ताहिक आर्थिक राशिफल : आर्थिक रूप से समय अनुकूल है

सिंह साप्ताहिक आर्थिक राशिफल : आर्थिक रूप से समय अनुकूल है

सिंह राशि वालों के लिए आर्थिक रूप से समय अनुकूल है, धन बढ़ने के योग बन रहे हैं। नए निवेश से लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, किसी मां जैसी महिला की मदद से आपको आगे बढ़ने का आशीर्वाद प्राप्‍त होगा। परिवार के साथ खुशहाल समय बीतेगा। यात्राएं सामान्यतः सफल रहेंगी, लेकिन किसी बात को लेकर मन बेचैन भी रहेगा। प्रेम जीवन में रौनक रहेगी और प्यार बढ़ेगा। कामकाज में तरक्की के अवसर मिलेंगे, लेकिन उम्मीद से कम। नए साल की शुरुआत धमाकेदार रहेगी, खुशहाली और समृद्धि आएगी।

शुभ दिन: 30, 31, 1, 3

कन्‍या साप्ताहिक आर्थिक राशिफल : कामकाज में तरक्की होगी

कन्‍या साप्ताहिक आर्थिक राशिफल : कामकाज में तरक्की होगी

कन्या राशि वालों के लिए कामकाज में तरक्की होगी। ऑफिस में बदलाव ला सकते हैं, सजावट में कुछ नयापन ला सकते हैं। युवाओं पर खर्च ज्यादा होगा, इस पर ध्यान देने की जरूरत है। इस सप्‍ताह निवेश को बढ़ाने के लिए अच्‍छा समय है। कारोबार में लाभ होगा। परिवार में किसी नई शुरुआत को लेकर चिंता हो सकती है। यात्रा को लेकर मन बेचैन रहेगा, यात्रा में नुकसान भी हो सकता है। नए साल की शुरुआत में किसी धार्मिक गुरु या बुजुर्ग के आशीर्वाद से सुख-शांति बढ़ेगी।

शुभ दिन: 2, 3

तुला साप्ताहिक आर्थिक राशिफल : सप्‍ताह आर्थिक मामलों में लाभ से भरा होगा

तुला साप्ताहिक आर्थिक राशिफल : सप्‍ताह आर्थिक मामलों में लाभ से भरा होगा

तुला राशि वालों के लिए यह सप्‍ताह आर्थिक मामलों में लाभ से भरा होगा। आपके कामकाज में बदलाव ला सकते हैं, नए प्रॉजेक्ट में रुचि रहेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी है, लेकिन किसी निवेश को लेकर मन असंतुष्ट हो सकता है। स्वास्थ्य में सुधार होगा, बाहरी गतिविधियां सेहत के लिए अच्छी रहेंगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। यात्रा के दौरान किसी महिला की मदद से सुख-शांति मिलेगी। सप्ताह के अंत में कोई बुरी खबर मिल सकती है। नए साल की शुरुआत में कोई उपहार मिल सकता है।
शुभ दिन: 31, 1, 2

वृश्चिक साप्ताहिक आर्थिक राशिफल : यह सप्‍ताह लाभ से भरा होगा

वृश्चिक साप्ताहिक आर्थिक राशिफल :  यह सप्‍ताह लाभ से भरा होगा

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्‍ताह लाभ से भरा होगा। नई स्वास्थ्य गतिविधियां शुरू कर सकते हैं। परिवार में छोटों से खुशी मिलेगी, उनके बारे में अच्छे समाचार मिलेंगे। संयम से यात्रा करें तो बेहतर होगा, यात्राएं सफल रहेंगी। आर्थिक उन्नति के योग बनेंगे। प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे। कामकाज में कठिनाइयां आ सकती हैं, बातचीत से समस्याएं सुलझाएं। यात्रा के दौरान मानसिक परेशानी और नींद में खलल हो सकती है। सप्ताह के अंत में अकेलापन महसूस हो सकता है। करियर के बारे में कोई फैसला लेने से पहले किसी अनुभवी व्‍यक्ति की सलाह जरूर लें। वरना आपको नुकसान हो सकता है।

शुभ दिन: 31, 1, 2, 3

धनु साप्ताहिक आर्थिक राशिफल : कामकाज में तरक्की होगी

धनु साप्ताहिक आर्थिक राशिफल : कामकाज में तरक्की होगी

धनु राशि वालों के लिए कामकाज में तरक्की होगी। सप्ताह की शुरुआत में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। धन लाभ होगा, लेकिन फालतू खर्च करने से बचें। किसी की मदद से सेहत में सुधार होगा। परिवार में नई शुरुआत सुख-समृद्धि लाएगी। नए साल की शुरुआत अच्छी रहेगी, लेकिन थोड़ी मानसिक परेशानी भी रहेगी। आपको इस सप्‍ताह अचानक से रुका हुआ धन मिल सकता है और आपके जीवन में तरक्‍की के शुभ योग बने हैं। आपको आर्थिक मामलों में लाभ होगा और सफलता प्राप्‍त होगी। आपके लिए सप्‍ताह शुभ और अनुकूल होगा और आपके जीवन में तरक्‍की होगी।

शुभ दिन: 31, 1, 3

मकर साप्ताहिक आर्थिक राशिफल : सुख-समृद्धि के योग बनेंगे

मकर साप्ताहिक आर्थिक राशिफल : सुख-समृद्धि के योग बनेंगे

मकर राशि वालों के लिए परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा, सुख-समृद्धि के योग बनेंगे। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं, यात्राएं यादगार रहेंगी। यात्रा से सुख-समृद्धि बढ़ेगी। नई जगह घूमने का मन करेगा। कामकाज में लापरवाही से नुकसान हो सकता है। खर्चे बढ़ सकते हैं, इस पर ध्यान दें। इस बारे में कोई भी फैसला लेने से पहले सोच लें। वरना आपको नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, गैस की समस्या हो सकती है। सप्ताह के अंत में भविष्य के बारे में सोचेंगे तो बेहतर रहेगा। नए साल की शुरुआत सुख-समृद्धि से होगी।

शुभ दिन: 1, 2

कुंभ साप्ताहिक आर्थिक राशिफल : कामकाज में तरक्की होगी

कुंभ साप्ताहिक आर्थिक राशिफल : कामकाज में तरक्की होगी

कुंभ राशि वालों के लिए कामकाज में तरक्की होगी। सप्ताह की शुरुआत में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य में सुधार होगा, नई शुरुआत सेहत के लिए अच्छी रहेगी। परिवार से ध्यान और सम्मान मिलेगा। यात्राएं सफल रहेंगी, खरीदारी में मन लगेगा। खर्चे बढ़ सकते हैं, इस पर ध्यान दें। दान-पुण्य करने से धन बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में अपनी बात पर अडिग रहें तो बेहतर रहेगा। सप्ताह के अंत में किसी पितातुल्य व्यक्ति के आशीर्वाद से सुख-समृद्धि बढ़ेगी। नए साल में मान-सम्मान बढ़ेगा, लोग आपकी बुद्धिमानी की तारीफ करेंगे।

शुभ दिन: 31, 1, 2, 3

मीन साप्ताहिक आर्थिक राशिफल : कामकाज में नेटवर्किंग से सफलता मिलेगी

मीन साप्ताहिक आर्थिक राशिफल : कामकाज में नेटवर्किंग से सफलता मिलेगी

मीन राशि वालों के लिए कामकाज में नेटवर्किंग से सफलता मिलेगी। खर्चे बढ़ेंगे, इस पर ध्यान दें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। यात्रा के दौरान की गई मेहनत भविष्य में अच्छे परिणाम लाएगी। भावनात्मक कारणों से स्वास्थ्य पर असर पड़ेगा। परिवार में युवाओं के कारण परेशानी हो सकती है। सप्ताह के अंत में हालात बेहतर होंगे और नए साल की शुरुआत अच्छी होगी। आपके जीवन में सुख समृद्धि बढ़ेगी और आपके लिए लाभ और तरक्‍की के योग बने हैं। आपको लाभ होगा और भौतक सुख में वृद्धि होगी।

शुभ दिन: 2, 3

खबरें और भी हैं

जानिए आज की देश विदेश की ख़ास ख़बरें

टाप न्यूज

जानिए आज की देश विदेश की ख़ास ख़बरें

1. 'दुनिया ने माना भारत का लोहा...' - तिरंगा यात्रा का शुभारंभ कर बोले सीएम योगी स्क्रिप्ट:उत्तर प्रदेश ...
देश विदेश  टॉप न्यूज़ 
जानिए आज की देश विदेश की ख़ास ख़बरें

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट और CCS की अहम बैठक आज

पाकिस्तान के साथ सीमा पर सीजफायर के बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में पहली बार कैबिनेट और कैबिनेट...
देश विदेश  टॉप न्यूज़ 
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट और CCS की अहम बैठक आज

6700 कर्मचारियों को नौकरी से हटाएगी माइक्रोसॉफ्ट, जानें पूरी डिटेल्स

अमेरिकी टेक दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट अपने ऑपरेशन्स को अधिक कुशल बनाने के लिए एक बार फिर से हजारों कर्मचारियों की छंटनी...
बिजनेस 
6700 कर्मचारियों को नौकरी से हटाएगी माइक्रोसॉफ्ट, जानें पूरी डिटेल्स

Union Bank of India की नई स्कीम: अब FD के साथ मिलेगा ₹5 लाख तक का हेल्थ इंश्योरेंस कवर

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने परंपरागत सावधि जमा योजनाओं से हटकर एक नई और अनोखी टर्म डिपॉजिट स्कीम ‘Union Wellness...
बिजनेस 
 Union Bank of India की नई स्कीम: अब FD के साथ मिलेगा ₹5 लाख तक का हेल्थ इंश्योरेंस कवर

बिजनेस

6700 कर्मचारियों को नौकरी से हटाएगी माइक्रोसॉफ्ट, जानें पूरी डिटेल्स 6700 कर्मचारियों को नौकरी से हटाएगी माइक्रोसॉफ्ट, जानें पूरी डिटेल्स
अमेरिकी टेक दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट अपने ऑपरेशन्स को अधिक कुशल बनाने के लिए एक बार फिर से हजारों कर्मचारियों की छंटनी...
Union Bank of India की नई स्कीम: अब FD के साथ मिलेगा ₹5 लाख तक का हेल्थ इंश्योरेंस कवर
शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: सेंसेक्स 1282 अंक टूटा, निफ्टी में भी 346 अंकों की गिरावट, मुनाफावसूली बनी वजह
पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को NSE की बड़ी मदद, देगा 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता
आज इन एयरपोर्ट्स से उड़ानें रद्द, एयरलाइंस ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी, सफर से पहले जानें फ्लाइट स्टेटस
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software