आज भोपाल में क्या है खास: सीएम मोहन यादव की कैबिनेट बैठक से लेकर भरतनाट्यम प्रस्तुति तक, जानिए दिनभर की प्रमुख गतिविधियां

BHOPAL, MP

भोपाल सहित मध्य प्रदेश भर में आज (22 अप्रैल) का दिन खास गतिविधियों से भरपूर रहने वाला है। कहीं राज्य सरकार की अहम बैठकें होंगी, तो कहीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां लोगों को आकर्षित करेंगी। वहीं न्यायपालिका से जुड़ी बड़ी सुनवाई और कुछ क्षेत्रों में बिजली बंद रहने की सूचना भी सामने आई है। आइए जानते हैं आज शहर में कहां-क्या हो रहा है—

मुख्यमंत्री मोहन यादव की कैबिनेट बैठक आज

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज राजधानी भोपाल में विभिन्न विभागों की समीक्षा और अहम प्रस्तावों पर चर्चा करेंगे। उनका दिन कुछ इस प्रकार रहेगा:

  • सुबह 10:50 बजे: सीएम हाउस में महाकौशल विज्ञान परिषद् की वार्षिक स्मारिका का विमोचन

  • सुबह 11:15 बजे: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक

  • दोपहर 12:30 बजे: आयुष विभाग की समीक्षा बैठक

  • दोपहर 1:30 बजे: मुलाकात हेतु समय निर्धारित

  • दोपहर 3:00 बजे: लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा

  • शाम 7:00 बजे: सीएम हाउस में विविध महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा

कांग्रेस की रणनीतिक बैठक: ‘संविधान बचाओ अभियान’ पर मंथन

आज सुबह 10:30 बजे मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में एक बड़ी बैठक आयोजित होगी। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, पीसीसी अध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। बैठक में "संविधान बचाओ अभियान" की आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा होगी। इसके तहत:

  • 25–30 अप्रैल: राज्यस्तरीय रैलियां

  • 3–10 मई: जिला स्तर पर अभियान

  • 11–17 मई: विधानसभा क्षेत्रों में रैली

  • 20–30 मई: डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान

ईडी कोर्ट में सौरभ शर्मा की जमानत पर सुनवाई आज

ईडी द्वारा दर्ज मामले में आरोपी सौरभ शर्मा और उसके सहयोगी शरद जायसवाल की जमानत याचिका पर आज सुनवाई होगी। लोकायुक्त केस में उन्हें पहले ही जमानत मिल चुकी है। ईडी आज कोर्ट में अपना पक्ष रखेगी। पहले यह सुनवाई कल होनी थी, लेकिन तकनीकी कारणों से इसे आज के लिए टाल दिया गया।

इन क्षेत्रों में आज बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

भोपाल के कुछ क्षेत्रों में आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी:

  • सुबह 9 से दोपहर 2 बजे: विद्या नगर, सुरेंद्र पैलेस, विद्या विहार

  • सुबह 10 से दोपहर 12 बजे: क्रिस्टल एमआईजी और एचआईजी क्वार्टर्स

  • सुबह 10 से दोपहर 1 बजे: बिसनखेड़ी, आकाश गार्डन, बैरागढ़ मंडी

संस्कृति से सराबोर शाम: ‘नृत्यरंजिनी 2025’ और थिएटर प्रस्तुति

  • भरतनाट्यम का रंग: शाम 7 बजे रविन्द्र भवन में "नृत्यरंजिनी 2025" के अंतर्गत भरतनाट्यम नृत्य प्रस्तुति होगी। प्रवेश पूरी तरह नि:शुल्क है। कार्यक्रम का संचालन विनय उपाध्याय करेंगे।

  • नाटक "ऑल माइ संस": समांतर थिएटर फेस्टिवल के तहत आज शाम 7 बजे शहीद भवन में प्रस्तुति। टिकट BookMyShow पर उपलब्ध।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Apr 2025 By दैनिक जागरण

आज भोपाल में क्या है खास: सीएम मोहन यादव की कैबिनेट बैठक से लेकर भरतनाट्यम प्रस्तुति तक, जानिए दिनभर की प्रमुख गतिविधियां

BHOPAL, MP

मुख्यमंत्री मोहन यादव की कैबिनेट बैठक आज

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज राजधानी भोपाल में विभिन्न विभागों की समीक्षा और अहम प्रस्तावों पर चर्चा करेंगे। उनका दिन कुछ इस प्रकार रहेगा:

  • सुबह 10:50 बजे: सीएम हाउस में महाकौशल विज्ञान परिषद् की वार्षिक स्मारिका का विमोचन

  • सुबह 11:15 बजे: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक

  • दोपहर 12:30 बजे: आयुष विभाग की समीक्षा बैठक

  • दोपहर 1:30 बजे: मुलाकात हेतु समय निर्धारित

  • दोपहर 3:00 बजे: लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा

  • शाम 7:00 बजे: सीएम हाउस में विविध महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा

कांग्रेस की रणनीतिक बैठक: ‘संविधान बचाओ अभियान’ पर मंथन

आज सुबह 10:30 बजे मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में एक बड़ी बैठक आयोजित होगी। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, पीसीसी अध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। बैठक में "संविधान बचाओ अभियान" की आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा होगी। इसके तहत:

  • 25–30 अप्रैल: राज्यस्तरीय रैलियां

  • 3–10 मई: जिला स्तर पर अभियान

  • 11–17 मई: विधानसभा क्षेत्रों में रैली

  • 20–30 मई: डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान

ईडी कोर्ट में सौरभ शर्मा की जमानत पर सुनवाई आज

ईडी द्वारा दर्ज मामले में आरोपी सौरभ शर्मा और उसके सहयोगी शरद जायसवाल की जमानत याचिका पर आज सुनवाई होगी। लोकायुक्त केस में उन्हें पहले ही जमानत मिल चुकी है। ईडी आज कोर्ट में अपना पक्ष रखेगी। पहले यह सुनवाई कल होनी थी, लेकिन तकनीकी कारणों से इसे आज के लिए टाल दिया गया।

इन क्षेत्रों में आज बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

भोपाल के कुछ क्षेत्रों में आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी:

  • सुबह 9 से दोपहर 2 बजे: विद्या नगर, सुरेंद्र पैलेस, विद्या विहार

  • सुबह 10 से दोपहर 12 बजे: क्रिस्टल एमआईजी और एचआईजी क्वार्टर्स

  • सुबह 10 से दोपहर 1 बजे: बिसनखेड़ी, आकाश गार्डन, बैरागढ़ मंडी

संस्कृति से सराबोर शाम: ‘नृत्यरंजिनी 2025’ और थिएटर प्रस्तुति

  • भरतनाट्यम का रंग: शाम 7 बजे रविन्द्र भवन में "नृत्यरंजिनी 2025" के अंतर्गत भरतनाट्यम नृत्य प्रस्तुति होगी। प्रवेश पूरी तरह नि:शुल्क है। कार्यक्रम का संचालन विनय उपाध्याय करेंगे।

  • नाटक "ऑल माइ संस": समांतर थिएटर फेस्टिवल के तहत आज शाम 7 बजे शहीद भवन में प्रस्तुति। टिकट BookMyShow पर उपलब्ध।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/what-is-in-bhopal-today-know-the-major-activities-of/article-18232

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.