शुक्रवार को पीथमपुर में क्या होगा?, पूरा शहर छावनी में तब्दील, कचरा जलाने के विरोध में संगठन

INDORE, MP

इंदौर से सटे पीथमपुर की फैक्ट्री में कल यूनियन कार्बाइड का कचरा जलाने की तैयारी. वहीं, लोगों ने भी विरोध प्रदर्शन की तैयारी की है.

सुप्रीम कोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद भोपाल के यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे को पीथमपुर स्थित रामकी फैक्ट्री में नष्ट करने की तैयारी शुरू हो गई है. प्रशासन ने हाई कोर्ट के निर्देशों के अनुसार गुरुवार को कचरे को नष्ट करने की प्रारंभिक तैयारियां शुरू कर दी. कचरे को कल से नष्ट करने की प्लानिंग है. इसी के तहत मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने पीथमपुर में कचरा नष्ट करने पर रोक लगाने से इंकार कर दिया है. इधर, प्रशासन ने पीथमपुर के रहवासियों से अपील की है कि किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें.

पीथमपुर में कल विरोध प्रदर्शन की भी तैयारी

एक तरफ प्रशासन ने कचरे को नष्ट करने की तैयारी शुरू कर दी है तो वहीं, दूसरी ओर पीथमपुर के लोग भी फिर क्रोधित दिख रहे हैं. उनका कहना है कि ये जीवन और मरण का सवाल है. पीथमपुर बचाओ संघर्ष समिति ने कल से विरोध करने का ऐलान कर दिया है. पीथमपुर बचाव समिति के संदीप रघुवंशी ने सोशल मीडिया पर संदेश जारी किया है. उन्होंने शहरवासियों से शांति बनाए रखने की अपील की है. वहीं, समिति के अध्यक्ष हेमंत का कहना है "हम लोग विरोध करेंगे. क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने खुद कहा है कि वे लोग अपनी बात हाई कोर्ट में रखें. जब तक हाई कोर्ट में वे लोग अपनी बात नहीं रख पाते, तब तक कचरे को नष्ट करने पर रोक लगनी चाहिए." समिति का ये भी कहना है कि वे लोग गांधीवादी तरीके से विरोध करेंगे.

पूरे पीथमपुर में भारी पुलिस बल तैनात

वहीं, पीथमपुर में इंदौर और धार जिले के 24 पुलिस थानों से 500 से अधिक पुलिसकर्मियों को सेक्टरवाइज सुरक्षा की दृष्टि से लगाया गया है. हाई कोर्ट के आदेश के अनुसार पहले ट्रायल के तहत 10 टन कचरे का निष्पादन होगा. इसके बाद दूसरा ट्रायल 4 मार्च और तीसरा ट्रायल 5 मार्च से शुरू होगा. पीथमपुर के एसडीएम प्रमोद गुर्जर का कहना है "कोर्ट के निर्देश के अनुसार सारी तैयारी की जा रही है. पीथमपुर के लोगों से अपील की गई है कि अफवाहों पर ध्यान न दें. शांति बनाए रखें." बता दें कि पीथमपुर को पुलिस ने छावनी में भी तब्दील कर दिया है. सूत्रों के अनुसार कल कचरा नष्ट करने के विरोध में पीथमपुर बंद रहेगा. लोगों में रोष देखा जा रहा है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Feb 2025 By दैनिक जागरण

शुक्रवार को पीथमपुर में क्या होगा?, पूरा शहर छावनी में तब्दील, कचरा जलाने के विरोध में संगठन

INDORE, MP

सुप्रीम कोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद भोपाल के यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे को पीथमपुर स्थित रामकी फैक्ट्री में नष्ट करने की तैयारी शुरू हो गई है. प्रशासन ने हाई कोर्ट के निर्देशों के अनुसार गुरुवार को कचरे को नष्ट करने की प्रारंभिक तैयारियां शुरू कर दी. कचरे को कल से नष्ट करने की प्लानिंग है. इसी के तहत मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने पीथमपुर में कचरा नष्ट करने पर रोक लगाने से इंकार कर दिया है. इधर, प्रशासन ने पीथमपुर के रहवासियों से अपील की है कि किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें.

पीथमपुर में कल विरोध प्रदर्शन की भी तैयारी

एक तरफ प्रशासन ने कचरे को नष्ट करने की तैयारी शुरू कर दी है तो वहीं, दूसरी ओर पीथमपुर के लोग भी फिर क्रोधित दिख रहे हैं. उनका कहना है कि ये जीवन और मरण का सवाल है. पीथमपुर बचाओ संघर्ष समिति ने कल से विरोध करने का ऐलान कर दिया है. पीथमपुर बचाव समिति के संदीप रघुवंशी ने सोशल मीडिया पर संदेश जारी किया है. उन्होंने शहरवासियों से शांति बनाए रखने की अपील की है. वहीं, समिति के अध्यक्ष हेमंत का कहना है "हम लोग विरोध करेंगे. क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने खुद कहा है कि वे लोग अपनी बात हाई कोर्ट में रखें. जब तक हाई कोर्ट में वे लोग अपनी बात नहीं रख पाते, तब तक कचरे को नष्ट करने पर रोक लगनी चाहिए." समिति का ये भी कहना है कि वे लोग गांधीवादी तरीके से विरोध करेंगे.

पूरे पीथमपुर में भारी पुलिस बल तैनात

वहीं, पीथमपुर में इंदौर और धार जिले के 24 पुलिस थानों से 500 से अधिक पुलिसकर्मियों को सेक्टरवाइज सुरक्षा की दृष्टि से लगाया गया है. हाई कोर्ट के आदेश के अनुसार पहले ट्रायल के तहत 10 टन कचरे का निष्पादन होगा. इसके बाद दूसरा ट्रायल 4 मार्च और तीसरा ट्रायल 5 मार्च से शुरू होगा. पीथमपुर के एसडीएम प्रमोद गुर्जर का कहना है "कोर्ट के निर्देश के अनुसार सारी तैयारी की जा रही है. पीथमपुर के लोगों से अपील की गई है कि अफवाहों पर ध्यान न दें. शांति बनाए रखें." बता दें कि पीथमपुर को पुलिस ने छावनी में भी तब्दील कर दिया है. सूत्रों के अनुसार कल कचरा नष्ट करने के विरोध में पीथमपुर बंद रहेगा. लोगों में रोष देखा जा रहा है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/what-will-happen-in-pithampur-on-friday-organization-against-burning/article-11952

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.