9 अप्रैल से गेहूं खरीदी शुरू, चना-मसूर भी खरीदेगी सरकार, जानें MP कैबिनेट के बड़े फैसले

भोपाल (म.प्र.)

By Rohit.P
On

एमपी कैबिनेट बैठक में गेहूं खरीदी 9 अप्रैल से, चना-मसूर खरीद, उज्जैन एयरपोर्ट सहित कई बड़े फैसले लिए गए।

MP Cabinet Meeting 2026: भोपाल में मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट बैठक में किसानों, शिक्षा, बुनियादी ढांचे और सांस्कृतिक विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद एमएसएमई मंत्री चैतन्य कश्यप ने इन फैसलों की जानकारी साझा की। सरकार ने खासतौर पर किसानों के हित में कई बड़े कदम उठाए हैं, जिनका सीधा लाभ प्रदेश के लाखों किसानों को मिलेगा।

अम्बेडकर जयंती पर सप्ताहभर आयोजन

राज्य सरकार ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती को विशेष रूप से मनाने का निर्णय लिया है। 8 अप्रैल से 14 अप्रैल तक प्रदेशभर में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्य राज्य स्तरीय आयोजन भिंड जिले में होगा, जहां सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

गेहूं खरीदी की तारीख में बदलाव

किसानों को राहत देते हुए सरकार ने गेहूं खरीदी की शुरुआत एक दिन पहले करने का फैसला लिया है। अब खरीदी 10 अप्रैल के बजाय 9 अप्रैल 2026 से शुरू होगी। इस बार छोटे और सीमांत किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी ताकि उन्हें समय पर भुगतान और सुविधा मिल सके। पिछले साल की तुलना में इस बार किसानों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। सरकार ने सभी जिलों में बारदाने की पर्याप्त व्यवस्था भी सुनिश्चित की है।

चना और मसूर की भी खरीदी

कैबिनेट ने चना और मसूर के उपार्जन को भी मंजूरी दी है। चने की आंशिक और मसूर की पूरी खरीदी की जाएगी। इस योजना के लिए सरकार ने 3175 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है, जिससे किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके।

एनएच-46 परियोजना को मंजूरी

राज्य में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग 46 पर 22 किलोमीटर लंबे निर्माण कार्य को स्वीकृति दी गई है। इस परियोजना पर 758 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। केंद्र सरकार के सहयोग के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार भी व्यक्त किया गया।

सूक्ष्म सिंचाई योजना से किसानों को राहत

भानपुरा क्षेत्र में नई सूक्ष्म सिंचाई परियोजना को मंजूरी दी गई है। इस योजना के तहत 120 गांवों और करीब 3500 हेक्टेयर क्षेत्र को लाभ मिलेगा। इससे लगभग 77 प्रतिशत क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सकेगी और खेती की उत्पादकता बढ़ेगी।

उच्च शिक्षा और SC छात्रों के लिए सहायता

दिल्ली में पढ़ाई कर रहे अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को हर महीने 10 हजार रुपये की छात्रवृत्ति देने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं को जारी रखने के लिए 2952 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है।

उज्जैन में नए एयरपोर्ट का निर्माण

उज्जैन में 590 करोड़ रुपये की लागत से नया एयरपोर्ट बनाया जाएगा। यह परियोजना केंद्र सरकार की उड़ान योजना के तहत विकसित होगी, जिससे पर्यटन और कनेक्टिविटी को नया आयाम मिलेगा।

वित्त प्रबंधन केंद्र की स्थापना

भोपाल में वित्तीय प्रशिक्षण और अनुसंधान संस्थान (FCRI) की सात इकाइयों को मिलाकर एक बड़ा वित्त प्रबंधन केंद्र बनाया जाएगा। इससे वित्तीय दक्षता और प्रशिक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

महाकाल और काशी विश्वनाथ के बीच समझौता

कैबिनेट में धार्मिक और सांस्कृतिक समन्वय को लेकर भी चर्चा हुई। काशी विश्वनाथ मंदिर और महाकाल मंदिर के बीच पहला समझौता ज्ञापन (MOU) साइन किया गया है। साथ ही विक्रमादित्य कालगणना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Apr 2026 By Rohit.P

9 अप्रैल से गेहूं खरीदी शुरू, चना-मसूर भी खरीदेगी सरकार, जानें MP कैबिनेट के बड़े फैसले

भोपाल (म.प्र.)

MP Cabinet Meeting 2026: भोपाल में मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट बैठक में किसानों, शिक्षा, बुनियादी ढांचे और सांस्कृतिक विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद एमएसएमई मंत्री चैतन्य कश्यप ने इन फैसलों की जानकारी साझा की। सरकार ने खासतौर पर किसानों के हित में कई बड़े कदम उठाए हैं, जिनका सीधा लाभ प्रदेश के लाखों किसानों को मिलेगा।

अम्बेडकर जयंती पर सप्ताहभर आयोजन

राज्य सरकार ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती को विशेष रूप से मनाने का निर्णय लिया है। 8 अप्रैल से 14 अप्रैल तक प्रदेशभर में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्य राज्य स्तरीय आयोजन भिंड जिले में होगा, जहां सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

गेहूं खरीदी की तारीख में बदलाव

किसानों को राहत देते हुए सरकार ने गेहूं खरीदी की शुरुआत एक दिन पहले करने का फैसला लिया है। अब खरीदी 10 अप्रैल के बजाय 9 अप्रैल 2026 से शुरू होगी। इस बार छोटे और सीमांत किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी ताकि उन्हें समय पर भुगतान और सुविधा मिल सके। पिछले साल की तुलना में इस बार किसानों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। सरकार ने सभी जिलों में बारदाने की पर्याप्त व्यवस्था भी सुनिश्चित की है।

चना और मसूर की भी खरीदी

कैबिनेट ने चना और मसूर के उपार्जन को भी मंजूरी दी है। चने की आंशिक और मसूर की पूरी खरीदी की जाएगी। इस योजना के लिए सरकार ने 3175 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है, जिससे किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके।

एनएच-46 परियोजना को मंजूरी

राज्य में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग 46 पर 22 किलोमीटर लंबे निर्माण कार्य को स्वीकृति दी गई है। इस परियोजना पर 758 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। केंद्र सरकार के सहयोग के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार भी व्यक्त किया गया।

सूक्ष्म सिंचाई योजना से किसानों को राहत

भानपुरा क्षेत्र में नई सूक्ष्म सिंचाई परियोजना को मंजूरी दी गई है। इस योजना के तहत 120 गांवों और करीब 3500 हेक्टेयर क्षेत्र को लाभ मिलेगा। इससे लगभग 77 प्रतिशत क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सकेगी और खेती की उत्पादकता बढ़ेगी।

उच्च शिक्षा और SC छात्रों के लिए सहायता

दिल्ली में पढ़ाई कर रहे अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को हर महीने 10 हजार रुपये की छात्रवृत्ति देने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं को जारी रखने के लिए 2952 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है।

उज्जैन में नए एयरपोर्ट का निर्माण

उज्जैन में 590 करोड़ रुपये की लागत से नया एयरपोर्ट बनाया जाएगा। यह परियोजना केंद्र सरकार की उड़ान योजना के तहत विकसित होगी, जिससे पर्यटन और कनेक्टिविटी को नया आयाम मिलेगा।

वित्त प्रबंधन केंद्र की स्थापना

भोपाल में वित्तीय प्रशिक्षण और अनुसंधान संस्थान (FCRI) की सात इकाइयों को मिलाकर एक बड़ा वित्त प्रबंधन केंद्र बनाया जाएगा। इससे वित्तीय दक्षता और प्रशिक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

महाकाल और काशी विश्वनाथ के बीच समझौता

कैबिनेट में धार्मिक और सांस्कृतिक समन्वय को लेकर भी चर्चा हुई। काशी विश्वनाथ मंदिर और महाकाल मंदिर के बीच पहला समझौता ज्ञापन (MOU) साइन किया गया है। साथ ही विक्रमादित्य कालगणना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/wheat-procurement-starts-from-april-9-government-will-also-buy/article-50477

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.