भूख-प्यास से तड़पकर एक पक्षी को दम तोड़ते देखा तो खोल दिया 'चिड़ियों का ढाबा'

BHOPAL, MP

बुरहानपुर में भीषण गर्मी में पक्षी प्रेमी ढाबा मालिक ने पूरा ढाबा ही चिड़यों के लिए समर्पित कर दिया. इसकी कहानी भी रोचक है.

जिला मुख्यालय से 30 किमी दूर इंदौर-इच्छापुर नेशनल हाईवे पर दहीनाला गांव में एक शख्स ऐसा भी है, जो पक्षियों के लिए अनूठा काम कर रहे हैं. दरअसल, 25 साल पहले चारण परिवार ने हाईवे पर ढाबा खोला था. गर्मी के मौसम में पक्षियों को भोजन और पानी के लिए इधर-उधर भटकता देख उनका मन पसीज गया. उनके मन में आया कि क्यों न इन पक्षियों के लिए आशियाना तैयार किया जाए. इसके बाद पक्षियों के रुकने के साथ ही उनके खाने-पीने का इंतजाम किया गया.

ढाबा मालिक ने बनाए पक्षियों के आशियाने

महेश चारण ने अपने ढाबे में चारों ओर पक्षियों के लिए घोंसले तैयार किए. खंभों पर बड़े बारदाने व घास-फूस से घोंसले बनाए. इसमें भोजन-पानी के साथ ही पक्षियों के रुकने का इंतजाम किया गया. देखते ही देखते यहां पक्षियों का कारवां बढ़ता गया. आज इस ढाबे में सैकड़ों घोंसले हैं. इसमें चिड़ियों की विभिन्न प्रजातियां हैं. कबूतर भी आशियाना बनाकर रहते हैं. दरअसल, बुरहानपुर जिले में गौरेया चिड़िया विलुप्त हो चुकी हैं, लेकिन ढाबा संचालक महेश चारण ने गौरेया चिड़िया को रहने के लिए सैकड़ो घोंसले बनाए. इन घोसलों में चिड़ियों को दाना-पानी भी दिया जाता है.

burhanpur birds dhaba
बुरहानपुर में चिड़ियों का ढाबा 
 
धूप में एक चिड़िया की मौत के बाद मुहिम शुरू

ढाबा मालिक महेश चारण बताते हैं "एक बार भीषण गर्मी में तेज धूप से एक चिड़िया मौत हो गई थी. तब मैंने ये प्रण लिया हैं कि मेरे ढाबे पर चिड़ियों के रहने के लिए घोंसले बनाऊंगा और उनको रहने के लिए जगह दूंगा. तब से मैंने ढाबे में खंभों पर सैकड़ो घोंसले तैयार किए. खास बात यह है कि गर्मी के मौसम में पूरे क्षेत्र में चिड़िया कम दिखती हैं, लेकिन यहां सबसे अधिक चिड़िया मिलती हैं. मैं रोज दो किलो रतलामी सेव, मिक्चर सहित चावल, रोटी सहित दाना-पानी मिलाकर इन चिड़ियों को खाने के लिए डालता हूं. अब इस ढाबे को "चिड़ियों का आशियाना" ढाबे के नाम से भी जाना जाता है."

burhanpur birds dhaba
ढाबा मालिक ने बनाए पक्षियों के आशियाने 
 
आने वाले ग्राहक भी पक्षियों को भोजन कराते हैं

ढाबा मालिक महेश चारण ने जगह-जगह कपड़े, बारदाने की थैलिया बनाकतर टांग दी हैं, जिसमें चिड़िया आसानी से घोंसला बना लेती हैं. इस ढाबे खासियत यह है कि जो भी व्यक्ति यहां खाना खाने आता है तो चिड़ियों की चहचहाहट सुनते ही मन भी प्रफुल्लित हो जाता है. ये लोग अपने भोजन में से कुछ हिस्सा निकालकर इन चिड़ियों के लिए डालते हैं. चिड़िया उनकी टेबल पर आकर खाना शुरू कर देती है, इससे चिड़ियों की संख्या बढ़ गई है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Apr 2025 By दैनिक जागरण

भूख-प्यास से तड़पकर एक पक्षी को दम तोड़ते देखा तो खोल दिया 'चिड़ियों का ढाबा'

BHOPAL, MP

जिला मुख्यालय से 30 किमी दूर इंदौर-इच्छापुर नेशनल हाईवे पर दहीनाला गांव में एक शख्स ऐसा भी है, जो पक्षियों के लिए अनूठा काम कर रहे हैं. दरअसल, 25 साल पहले चारण परिवार ने हाईवे पर ढाबा खोला था. गर्मी के मौसम में पक्षियों को भोजन और पानी के लिए इधर-उधर भटकता देख उनका मन पसीज गया. उनके मन में आया कि क्यों न इन पक्षियों के लिए आशियाना तैयार किया जाए. इसके बाद पक्षियों के रुकने के साथ ही उनके खाने-पीने का इंतजाम किया गया.

ढाबा मालिक ने बनाए पक्षियों के आशियाने

महेश चारण ने अपने ढाबे में चारों ओर पक्षियों के लिए घोंसले तैयार किए. खंभों पर बड़े बारदाने व घास-फूस से घोंसले बनाए. इसमें भोजन-पानी के साथ ही पक्षियों के रुकने का इंतजाम किया गया. देखते ही देखते यहां पक्षियों का कारवां बढ़ता गया. आज इस ढाबे में सैकड़ों घोंसले हैं. इसमें चिड़ियों की विभिन्न प्रजातियां हैं. कबूतर भी आशियाना बनाकर रहते हैं. दरअसल, बुरहानपुर जिले में गौरेया चिड़िया विलुप्त हो चुकी हैं, लेकिन ढाबा संचालक महेश चारण ने गौरेया चिड़िया को रहने के लिए सैकड़ो घोंसले बनाए. इन घोसलों में चिड़ियों को दाना-पानी भी दिया जाता है.

burhanpur birds dhaba
बुरहानपुर में चिड़ियों का ढाबा 
 
धूप में एक चिड़िया की मौत के बाद मुहिम शुरू

ढाबा मालिक महेश चारण बताते हैं "एक बार भीषण गर्मी में तेज धूप से एक चिड़िया मौत हो गई थी. तब मैंने ये प्रण लिया हैं कि मेरे ढाबे पर चिड़ियों के रहने के लिए घोंसले बनाऊंगा और उनको रहने के लिए जगह दूंगा. तब से मैंने ढाबे में खंभों पर सैकड़ो घोंसले तैयार किए. खास बात यह है कि गर्मी के मौसम में पूरे क्षेत्र में चिड़िया कम दिखती हैं, लेकिन यहां सबसे अधिक चिड़िया मिलती हैं. मैं रोज दो किलो रतलामी सेव, मिक्चर सहित चावल, रोटी सहित दाना-पानी मिलाकर इन चिड़ियों को खाने के लिए डालता हूं. अब इस ढाबे को "चिड़ियों का आशियाना" ढाबे के नाम से भी जाना जाता है."

burhanpur birds dhaba
ढाबा मालिक ने बनाए पक्षियों के आशियाने 
 
आने वाले ग्राहक भी पक्षियों को भोजन कराते हैं

ढाबा मालिक महेश चारण ने जगह-जगह कपड़े, बारदाने की थैलिया बनाकतर टांग दी हैं, जिसमें चिड़िया आसानी से घोंसला बना लेती हैं. इस ढाबे खासियत यह है कि जो भी व्यक्ति यहां खाना खाने आता है तो चिड़ियों की चहचहाहट सुनते ही मन भी प्रफुल्लित हो जाता है. ये लोग अपने भोजन में से कुछ हिस्सा निकालकर इन चिड़ियों के लिए डालते हैं. चिड़िया उनकी टेबल पर आकर खाना शुरू कर देती है, इससे चिड़ियों की संख्या बढ़ गई है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/when-a-bird-was-seen-dying-after-suffering-from-hunger/article-16734

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.