बुधनी और विजयपुर में कब हैं उपचुनाव? वोटिंग से लेकर रिजल्ट तक की तारीख जानें

Jagran Desk

मध्य प्रदेश के दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव है। बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीट पर चुनाव की तारीख की घोषणा हो गई है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश में सियासी दलों ने तैयारी शुरू कर दी है। बुधनी और विजयपुर के रिजल्ट भी महाराष्ट्र और झारखंड के साथ आएंगे।

बुधनी और विजयपुर विधानसभा उपचुनाव की तारीख की घोषणा हो गई है। चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव के साथ ही तारीख की घोषणा कर दी है। बुधनी सीट शिवराज सिंह चौहान के सांसद बनने के बाद खाली हुआ है। वहीं, विजयपुर विधानसभा सीट रामनिवास रावत के कांग्रेस छोड़ने के बाद से खाली है। रावत अब बीजेपी में शामिल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि बीजेपी की तरफ से उनकी उम्मीदवारी फाइनल है।

ये हैं चुनाव के शेड्यूल

उपचुनाव की अधिसूचना 18 अक्टूबर को जारी हो जाएगी। 25 तारीख को नामांकन करने की अंतिम तारीख है। 30 अक्टूबर तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकते हैं। 13 नवंबर को बुधनी और विजयपुर में वोटिंग होगी। वहीं, 23 नवंबर को रिजल्ट आएंगे।

बुधनी में क्यों हो रहे हैं चुनाव

सीहोर जिले का बुधनी से पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान चुनाव लड़ते रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान ने 2023 में भी यहां से जीत हासिल की थी। विदिशा से उनके सांसद बनने के बाद उन्होंने बुधनी से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद से बुधनी सीट खाली है। उम्मीदवारों के चयन को लेकर बीजेपी और कांग्रेस में माथापच्ची जारी है। हालांकि उम्मीदवारों के नाम अभी फाइनल नहीं हुए हैं। बुधनी से चर्चा है कि शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय को बीजेपी टिकट दे सकती है।

विजयपुर में क्यों हो रहे हैं चुनाव

वहीं, श्योपुर जिले के विजयपुर सीट पर भी उपचुनाव के तारीख की घोषणा हो गई है। विजयपुर सीट पर कांग्रेस का कब्जा था। यहां से रामनिवास रावत 2023 में चुनाव जीते थे। उन्होंने लोकसभा चुनाव से पहले पाला बदल लिया। इसके बाद बीजेपी में शामिल हो गए। वह मोहन सरकार में अब मंत्री हैं। ऐसे में यह तय माना जा रहा है कि विजयपुर से राम निवास रावत का टिकट तय है। हालांकि कांग्रेस ने अभी नाम फाइनल नहीं किए हैं।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के बाद लोकसभा चुनाव में भी प्रचंड जीत हासिल की थी। इसके साथ ही अमरवाड़ा उपचुनाव में भी बीजेपी को जीत मिली। बुधनी सालों से बीजेपी का गढ़ है। कांग्रेस कभी यहां ज्यादा टक्कर नहीं दे पाई। विजयपुर में ही मुकाबला की संभावना है।IMG_20241016_054641

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Oct 2024 By दैनिक जागरण

बुधनी और विजयपुर में कब हैं उपचुनाव? वोटिंग से लेकर रिजल्ट तक की तारीख जानें

Jagran Desk

बुधनी और विजयपुर विधानसभा उपचुनाव की तारीख की घोषणा हो गई है। चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव के साथ ही तारीख की घोषणा कर दी है। बुधनी सीट शिवराज सिंह चौहान के सांसद बनने के बाद खाली हुआ है। वहीं, विजयपुर विधानसभा सीट रामनिवास रावत के कांग्रेस छोड़ने के बाद से खाली है। रावत अब बीजेपी में शामिल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि बीजेपी की तरफ से उनकी उम्मीदवारी फाइनल है।

ये हैं चुनाव के शेड्यूल

उपचुनाव की अधिसूचना 18 अक्टूबर को जारी हो जाएगी। 25 तारीख को नामांकन करने की अंतिम तारीख है। 30 अक्टूबर तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकते हैं। 13 नवंबर को बुधनी और विजयपुर में वोटिंग होगी। वहीं, 23 नवंबर को रिजल्ट आएंगे।

बुधनी में क्यों हो रहे हैं चुनाव

सीहोर जिले का बुधनी से पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान चुनाव लड़ते रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान ने 2023 में भी यहां से जीत हासिल की थी। विदिशा से उनके सांसद बनने के बाद उन्होंने बुधनी से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद से बुधनी सीट खाली है। उम्मीदवारों के चयन को लेकर बीजेपी और कांग्रेस में माथापच्ची जारी है। हालांकि उम्मीदवारों के नाम अभी फाइनल नहीं हुए हैं। बुधनी से चर्चा है कि शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय को बीजेपी टिकट दे सकती है।

विजयपुर में क्यों हो रहे हैं चुनाव

वहीं, श्योपुर जिले के विजयपुर सीट पर भी उपचुनाव के तारीख की घोषणा हो गई है। विजयपुर सीट पर कांग्रेस का कब्जा था। यहां से रामनिवास रावत 2023 में चुनाव जीते थे। उन्होंने लोकसभा चुनाव से पहले पाला बदल लिया। इसके बाद बीजेपी में शामिल हो गए। वह मोहन सरकार में अब मंत्री हैं। ऐसे में यह तय माना जा रहा है कि विजयपुर से राम निवास रावत का टिकट तय है। हालांकि कांग्रेस ने अभी नाम फाइनल नहीं किए हैं।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के बाद लोकसभा चुनाव में भी प्रचंड जीत हासिल की थी। इसके साथ ही अमरवाड़ा उपचुनाव में भी बीजेपी को जीत मिली। बुधनी सालों से बीजेपी का गढ़ है। कांग्रेस कभी यहां ज्यादा टक्कर नहीं दे पाई। विजयपुर में ही मुकाबला की संभावना है।IMG_20241016_054641

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/when-are-the-by-elections-in-budhni-and-vijaypur-know-the/article-1370

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.