बेवफा गर्लफ्रेंड से गिफ्ट के बदले मिली धमकी तो युवक ने दी जान, अर्थी में बेवफा के फोटो टांगे

INDORE, MP

गोटू की चाल में रहने वाला अजीत चौहान बस्ती में रहने वाली युवती से प्रेम करता था। वह उसे अक्सर घुमाता था। महंगे-महंगे गिफ्ट भी देता था। युवती को अजीत ने एक मोबाइल भी दिया था। कुछ दिनों पहले युवती ने अजीत से बात बंद कर दी और उसके काॅल भी नहीं उठाती थी।

इंदौर में अपनी बेवफा गर्लफ्रेंड की धमकी के कारण एक युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक के परिजन अपने घर के चिराग को खोकर दुखी थे और उसकी गर्लफ्रेंड से नाराज भी थे। उनका गुस्सा शवयात्रा में निकला। युवती के फोटो के साथ उसे बद्दुआ की लाइनें लिखे हुए पोस्टर लहराते हुए युवक के दोस्त शवयात्रा में निकले और मालवा मिल चौराहे पर चक्काजाम भी कर दिया।

युवती के पोस्टर के साथ निकली इस शवयात्रा को देखकर राह चलते लोग भी आश्चर्य में पड़ गए थे। आखिरकार पुलिस ने युवक की आत्महत्या के मामले में युवती और उसके नए बाॅयफ्रेंड के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

गोटू की चाल में रहने वाला अजीत चौहान बस्ती में रहने वाली युवती से प्रेम करता था। वह उसे अक्सर घुमाता था। महंगे-महंगे गिफ्ट भी देता था। युवती को अजीत ने एक मोबाइल भी दिया था। कुछ दिनों पहले युवती ने अजीत से बात बंद कर दी और उसके काॅल भी नहीं उठाती थी। अजीत को पता चला कि वह आजकल एक दूसरे युवक के साथ घुमती है।

दो दिन पहले अजीत ने युवती को राणीसती गेट के पास रोका और कहा कि यदि उसे ब्रेकअप ही करता है तो फिर मोबाइल और गिफ्ट लौटा दें, लेकिन युवती ने गिफ्ट लौटाने के बजाए अजीत को रेप के केस में फंसाने की धमकी दे डाली। इससे अजीत डर गया और उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

खा गई हमारे लाल को

अजीत की शवयात्रा में युवती के प्रति गुस्सा नजर आया। कुछ युवक अर्थी के आगे पोस्टर लेकर चल रहे थे। जिस पर उसकी बेवफा गर्लफ्रेंड का फोटो लगा था। नीचे लिखा था-खा गई हमारे लाल को..। दूसरे पोस्टरों में भी युवती को बद्दुआ देने वाली लाइनें लिखी थी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Oct 2024 By दैनिक जागरण

बेवफा गर्लफ्रेंड से गिफ्ट के बदले मिली धमकी तो युवक ने दी जान, अर्थी में बेवफा के फोटो टांगे

INDORE, MP

इंदौर में अपनी बेवफा गर्लफ्रेंड की धमकी के कारण एक युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक के परिजन अपने घर के चिराग को खोकर दुखी थे और उसकी गर्लफ्रेंड से नाराज भी थे। उनका गुस्सा शवयात्रा में निकला। युवती के फोटो के साथ उसे बद्दुआ की लाइनें लिखे हुए पोस्टर लहराते हुए युवक के दोस्त शवयात्रा में निकले और मालवा मिल चौराहे पर चक्काजाम भी कर दिया।

युवती के पोस्टर के साथ निकली इस शवयात्रा को देखकर राह चलते लोग भी आश्चर्य में पड़ गए थे। आखिरकार पुलिस ने युवक की आत्महत्या के मामले में युवती और उसके नए बाॅयफ्रेंड के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

गोटू की चाल में रहने वाला अजीत चौहान बस्ती में रहने वाली युवती से प्रेम करता था। वह उसे अक्सर घुमाता था। महंगे-महंगे गिफ्ट भी देता था। युवती को अजीत ने एक मोबाइल भी दिया था। कुछ दिनों पहले युवती ने अजीत से बात बंद कर दी और उसके काॅल भी नहीं उठाती थी। अजीत को पता चला कि वह आजकल एक दूसरे युवक के साथ घुमती है।

दो दिन पहले अजीत ने युवती को राणीसती गेट के पास रोका और कहा कि यदि उसे ब्रेकअप ही करता है तो फिर मोबाइल और गिफ्ट लौटा दें, लेकिन युवती ने गिफ्ट लौटाने के बजाए अजीत को रेप के केस में फंसाने की धमकी दे डाली। इससे अजीत डर गया और उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

खा गई हमारे लाल को

अजीत की शवयात्रा में युवती के प्रति गुस्सा नजर आया। कुछ युवक अर्थी के आगे पोस्टर लेकर चल रहे थे। जिस पर उसकी बेवफा गर्लफ्रेंड का फोटो लगा था। नीचे लिखा था-खा गई हमारे लाल को..। दूसरे पोस्टरों में भी युवती को बद्दुआ देने वाली लाइनें लिखी थी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/when-he-received-threats-from-his-unfaithful-girlfriend-in-exchange/article-1948

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.