पत्नी को मनाने पहुंचा तो साली ने टोका, ASI ने दोनों को उतार दिया मौत के घाट; हुआ फरार

Bhopal, MP

भोपाल में एक ASI ने अपनी पत्नी और साली की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. आरोपी ASI मंडला जिले में तैनात था. उसकी पत्नी भोपाल में किराए के मकान में रहती थी. दोनों के बीच कुछ विवाद चल रहा था. इसी विवाद को खत्म करने के लिए ASI भोपाल आया हुआ था.

राजधानी भोपाल में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई. भोपाल के ऐशबाग इलाके में एक एएसआई ने अपनी पत्नी और साली की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. हत्या करने के बाद आरोपी एएसआई मौके से फरार हो गया. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है. बताया जा रहा है कि आरोपी एएसआई अपनी पत्नी को मनाने भोपाल पहुंचा था. वहां पर किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया. इस दौरान विवाद इस कदर बढ़ा कि एएसआई ने अपनी पत्नी के साथ-साथ साली को भी चाकू से गोद दिया.

एएसआई योगेश मरावी मंडला जिले में पदस्थ है. योगेश की विनीता मरावी से हुई थी. शादी के बाद हो रहे झगड़ों के चलते विनीता पांच साल पहले पति को छोड़कर भोपाल आ गई थी. भोपाल में वह अपनी बहन मेघा उईके के साथ ऐशबाग इलाके में किराए के मकान में रहती थी. मंगलवार सुबह एएसआई योगेश पत्नी से मिलने के लिए पहुंचा और पुरानी बातों को भुलाकर साथ रहने को कहा, लेकिन बात नहीं बनी.

ASI ने पत्नी-साली पर चाकू से कर दिया वार

इस दौरान उसकी साली भी वहां पर आ गई. बहन ने विनीता मरावी के घर जाने का विरोध किया. इसी को लेकर योगेश से विवाद होने लगा. विवाद इतना बढ़ा कि गुस्साए योगेश मरावी ने पत्नी विनीता पर चाकू से वार कर दिया. उसकी बहन बचाने आई तो उस पर भी चाकू से हमला कर दिया. एक के बाद एक इतने वार किए कि दोनों लहुलुहान हो गईं और योगेश मौके से फरार हो गया. दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां दोनों को मौत हो गई.

दरवाजा बंदकर फरार हो गया ASI योगेश

घटना के वक्त घर पर नौकरानी थी, जिसने बाहर आकर पड़ोसियों को बताया और डॉयल 100 पर पुलिस को सूचना दी. घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी भी समाने आया है, जिसमें आरोपी थैले में हथियार लेकर घर की ओर जाते हुए दिख रहा है. वारदात को अंजाम देने के बाद वह घर का दरवाजा बाहर से बंदकर फरार हो गया. जानकारी मिलते ही ऐशबाग थाना पुलिस के साथ वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Dec 2024 By दैनिक जागरण

पत्नी को मनाने पहुंचा तो साली ने टोका, ASI ने दोनों को उतार दिया मौत के घाट; हुआ फरार

Bhopal, MP

राजधानी भोपाल में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई. भोपाल के ऐशबाग इलाके में एक एएसआई ने अपनी पत्नी और साली की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. हत्या करने के बाद आरोपी एएसआई मौके से फरार हो गया. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है. बताया जा रहा है कि आरोपी एएसआई अपनी पत्नी को मनाने भोपाल पहुंचा था. वहां पर किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया. इस दौरान विवाद इस कदर बढ़ा कि एएसआई ने अपनी पत्नी के साथ-साथ साली को भी चाकू से गोद दिया.

एएसआई योगेश मरावी मंडला जिले में पदस्थ है. योगेश की विनीता मरावी से हुई थी. शादी के बाद हो रहे झगड़ों के चलते विनीता पांच साल पहले पति को छोड़कर भोपाल आ गई थी. भोपाल में वह अपनी बहन मेघा उईके के साथ ऐशबाग इलाके में किराए के मकान में रहती थी. मंगलवार सुबह एएसआई योगेश पत्नी से मिलने के लिए पहुंचा और पुरानी बातों को भुलाकर साथ रहने को कहा, लेकिन बात नहीं बनी.

ASI ने पत्नी-साली पर चाकू से कर दिया वार

इस दौरान उसकी साली भी वहां पर आ गई. बहन ने विनीता मरावी के घर जाने का विरोध किया. इसी को लेकर योगेश से विवाद होने लगा. विवाद इतना बढ़ा कि गुस्साए योगेश मरावी ने पत्नी विनीता पर चाकू से वार कर दिया. उसकी बहन बचाने आई तो उस पर भी चाकू से हमला कर दिया. एक के बाद एक इतने वार किए कि दोनों लहुलुहान हो गईं और योगेश मौके से फरार हो गया. दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां दोनों को मौत हो गई.

दरवाजा बंदकर फरार हो गया ASI योगेश

घटना के वक्त घर पर नौकरानी थी, जिसने बाहर आकर पड़ोसियों को बताया और डॉयल 100 पर पुलिस को सूचना दी. घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी भी समाने आया है, जिसमें आरोपी थैले में हथियार लेकर घर की ओर जाते हुए दिख रहा है. वारदात को अंजाम देने के बाद वह घर का दरवाजा बाहर से बंदकर फरार हो गया. जानकारी मिलते ही ऐशबाग थाना पुलिस के साथ वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/when-he-tried-to-persuade-his-wife-his-sister-in-law-interrupted/article-4701

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.